दशमोत्तर छात्रवृत्ति में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका, 13 फरवरी तक करें संशोधन


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 11 फरवरी 2026 को राज्य सरकार द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में त्रुटि सुधार हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गौंड ने बताया कि शासनादेश दिनांक 24 दिसंबर 2025 के अनुसार छात्र अपने ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक स्वयं अपने लॉगिन से संशोधित कर सकते हैं। संशोधित आवेदन संस्थाओं द्वारा सत्यापित कर 18 फरवरी 2026 तक अग्रसारित किए जाएंगे उन्होंने बताया कि संस्थाएं अपात्र छात्रों के आवेदन निरस्त करेंगी तथा पात्र छात्रों के आवेदन सत्यापित कर आगे भेजेंगी मास्टर डाटा (कोर्स, फीस व सीट) लॉक होने के बाद ही आवेदन अग्रसारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी वार्षिक या सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही उत्तीर्ण अथवा प्रोन्नत (Promoted with marks) छात्रों के आवेदन अग्रसारित किए जाएंगे। यदि परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है तो संस्था द्वारा “Result Not Yet Declared” विकल्प का चयन किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद पूर्णांक व प्राप्तांक अंकित करना अनिवार्य होगा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर आवेदन लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी उन्होंने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे शासनादेश के अनुरूप समय-सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर मिल सके छात्रों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर लें।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ