डॉ मुकेश कुमार जेनेसिस हॉस्पिटल के डायरेक्टर के साथ एक अनुभवी ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन हैं।
एम. ए. हक
डॉ मुकेश कुमार, इलाहाबाद प्रयागराज की नैनी में स्थित जेनेसिस हॉस्पिटल के डायरेक्टर और साथ ही एक अनुभवी ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन हैं। जिनका 12 वर्षों से अधिक का ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का अनुभव है। डॉ मुकेश कुमार ने हाल ही में ऑर्थोपेडिक सर्जरी से संबंधित एक बड़ी उपलब्धि है हासिल की है जो प्रयागराज के लिए और प्रयागराज वासियों के लिए एक र्गव की बात है। एक मरीज़ जिसका नाम रामकृपाल, जिसकी उम्र 25 साल थी पिछले कुछ महीनो से घुटने के दर्द और सूजन से काफी परेशान था जिसके लिए उसका दो बार ऑपरेशन भी हो चुका था फिर भी उसको राहत नहीं मिली जिसकी वजह से वह बहुत परेशान था और उन्होंने आराम न मिलने की वजह से जेनेसिस हॉस्पिटल के डॉक्टर मुकेश कुमार जो की हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। को दिखाया डॉक्टर मुकेश कुमार ने उसके सूजन का सही कारणों हड्डी के *कैंसर* का पता लगाया अब तक इस तरह का ऑपरेशन केवल मेट्रो सिटी जैसे दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता लखनऊ (पीजीआई ) जैसे बड़े शहरों में होता रहा है और इलाहाबाद में यह एक असामान्य घटना थी परंतु पहली बार प्रयागराज शहर में जेनेसिस हॉस्पिटल नैनी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश कुमार ने अपनी विशेष डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉक्टर हितेश डाबर और डॉक्टर इंतखाब आलम डॉक्टर अभय राजपाल और सौरभ विश्वकर्मा की ओ टी टीम द्वारा 6 घंटे की जटिल सर्जरी के द्वारा *कैंसर ग्रसित* हड्डी को संपूर्ण रुप से निकाला गया, इसके स्थान पर मेगा प्रत्यारोपण ( Megaprosthesis) किया गया है जिसके उपरांत मरीज़ अगले दिन से चलने के लायक हो गया जबकि अन्य जगहों पर उसे दिल्ली जाने का या पांव कटवाने की सलाह दी गई थी यह ऑपरेशन प्रयागराज में होना आम जनता के लिए सुविधा और गौरव की बात है।
Comments
Post a Comment