मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य हुआ मंथन


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 09 फरवरी 2026 को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश, के मार्गदर्शन में दिनांक 22 फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों के संबंध में आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रभात सिंह द्वारा जिलाधिकारी, महेन्द्र सिंह तंवर के साथ विस्तृत मंथन किया गया बैठक के दौरान मेगा शिविर की रूप-रेखा, व्यवस्थाओं, विभागीय समन्वय एवं सफल आयोजन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि इस शिविर के सफल आयोजन हेतु जनपद के लगभग 40 से अधिक विभागों की सहभागिता आवश्यक है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए समस्त संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए जाने का आश्वासन दिया गया इस क्रम में दिनांक 11 फरवरी, 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, बेरोजगार युवा, कृषक सहित समाज के विभिन्न वर्गों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। यह मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर दिनांक 22 फरवरी, 2026 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, जनपद कुशीनगर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि यह शिविर दो चरणों में सम्पन्न होगा। प्रथम चरण में मेगा शिविर से पूर्व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लघु शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें संबंधित विभागों द्वारा अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। द्वितीय चरण में चिन्हित लाभार्थियों को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ