यूजीसी एक्ट के समर्थन में संवाद कार्यक्रम आयोजित शीघ्र लागू करने की मांग


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में स्थित भगवान बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा स्थल के समीप यूजीसी एक्ट को लागू कराने के उद्देश्य से एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को दोपहर बाद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा बसपा नेता रामानंद गौतम के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध, भारतीय संविधान तथा संविधान रचयिता डॉ० भीमराव अम्बेडकर और भारतीय संविधान पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट के महत्व और इसके सामाजिक प्रभाव पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये,संवाद कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। कुशीनगर जिले के बसपा जिला महासचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कि यूजीसी एक्ट से समाज में समानता, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी उन्होंने इसे संविधान की मूल भावना के अनुरूप बताते हुए सरकार से इसे शीघ्र लागू करने की मांग की पडरौना विधानसभा महासचिव लालधर प्रसाद ने वन नेशन वन एडुकेशन पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुवे उन्होंने यूजीसी एक्ट को जनहित में बताया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम आयोजक और खड्डा विधानसभा महासचिव रामानंद गौतम ने कहा कि यूजीसी एक्ट लागू होने से शिक्षा और सामाजिक व्यवस्था में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने में मदद मिलेगी उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ० अम्बेडकर के सपनों का भारत तभी साकार होगा जब कानून का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में सरकार से यूजीसी एक्ट को अतिशीघ्र लागू करने की मांग की और इसे सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त की गई इस दौरान गोलू आजाद, हरिलाल कुशवाहा, अवधेश कुमार, मासरे प्रसाद, रामलखन, सतेन्द्र, शैलेस, सोनू, अशोक, रामचन्द्र और झगरू प्रसाद आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ