हाईटेंशन तार ने ले ली एक और जान


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नौरंगिया अंतर्गत छितवनिया टोला (बदरी चौराहा) में रविवार दोपहर लगभग एक बजे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी नर्सिंग कुशवाहा पुत्र योगेंद्र कुशवाहा के मकान की छत के छज्जे पर शौचालय बना है, जिसके बिल्कुल पास से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार को किसी कार्य से छत पर गए नर्सिंग अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। तेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए परिजनों व आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बच्चों की चीख-पुकार और परिजनों का विलाप देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां — कोमल (12 वर्ष), सोनम (10 वर्ष), दिव्या (6 वर्ष) — तथा एक पुत्र प्रीतम (8 वर्ष) छोड़ गए हैं। नर्सिंग सटरिंग का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिहायशी मकानों के बेहद करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पहले भी खतरे का कारण बन चुकी थी। कई बार बिजली विभाग से तार हटाने या ऊंचाई बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने अनदेखी कर दिया, ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो आज एक परिवार उजड़ने से बच सकता था घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं गांव में बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से जांचकर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि लापरवाही की कीमत कभी-कभी जान देकर चुकानी पड़ती है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार विभाग इस दर्दनाक घटना से कोई सबक लेता है या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ