लूट की घटना में शामिल चार अभियुक्तों को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
लूट की घटना का पर्दाफाश: घटना में शामिल चार अभियुक्तों को लूट का माल(अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये) एवं अवैध असलहे के साथ किया गया गिरफ्तार
कुशीनगर: दिनांक 14.02.2026 की शाम को थाना नेबुआ नौरंगिया पर सूचना प्राप्त हुई कि वादी/पीडित भीम वर्मा पुत्र श्रीनिवास वर्मा, निवासी सेमरा (थाना नेबुआ नौरंगिया), अपनी दुकान अनीश ज्वेलर्स, देवतहा बाजार को बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों अपनी कार(वाहन) से उनकी मोटरसाइकिल में जानबूझकर टक्कर मारी, उन्हें गिरा दिया और असलहे के दम पर उनके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए सूचना पर घटना संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा थाना नेबुआ नौरंगिया पर मु0अ0स0 41/2026 पंजीकृत कराया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कुल 06 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया टीमों द्वारा घटना के सभी पहलुओं, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से गहन जांच की गई, जिसके क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 को स्वाट ,थाना नेबुआ नौरंगिया, थाना खड्डा, थाना जटहाँ बाजार, डायल 112 तथा साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए घटना में सम्मिलित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लूटे गये सोने व चांदी के आभूषण, नकद 5000/- रूपये, अपराध में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, 04 मोबाइल फोन व 08 अदद विभिन्न कम्पनियों के सिम तथा अभियुक्तगण के पास से 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर मय 05 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर, व 02 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय 05 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर की बरामदगी किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछ-ताछ का विवरण
पूछ-ताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते है। इनके द्वारा विगत 6 महीनों से किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे थे। गिरोह के सदस्य गोकुल कुशवाहा उर्फ खरवान (जो थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र का ही निवासी है) द्वारा अपने गिरोह को पीड़ित भीम वर्मा की अनीश ज्वेलर्स दुकान के बारे में जानकारी दी गई गोकुल ने दुकान की लोकेशन, मालिक के आने-जाने का समय और रूट की जानकारी साझा की अभियुक्तों ने कई दिनों तक भीम वर्मा की दुकान और उनके घर जाने वाले रास्ते की रेकी की उन्होंने रास्ते में पड़ने वाली सूनसान जगहों को चिन्हित किया, जहां लूट को अंजाम देना आसान हो पूरी योजना सुनियोजित तरीके से बनाई गई थी। दिनांक 14 फरवरी 2026 की शाम को अभियुक्तों द्वारा सेन्ट्रो कार(स्लेटी कलर,नं0 BR01AW5532)से पीड़ित की मोटरसाइकिल में जानबूझकर टक्कर मारी पीड़ित को गिराकर अस्लहे (हथियार) दिखाकर डराया-धमकाया और उनके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया इसके बाद वे फरार हो गए पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि लूट के दौरान उन्होंने अवैध हथियार (पिस्टल और तमंचे) का इस्तेमाल किया।
अनावरित अभियोग
मु0अ0सं0- 041/2026 धारा 309(4)/317(1)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.महाप्रताप कुशवाहा उर्फ माया पुत्र सुदर्शन कुशवाहा निवासी देवतहा बाली थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर हाल पता शाम्भवी हास्पिटल भोरे थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार
2.सत्येन्द्र कुमार पुत्र स्व0 राजमंगल प्रसाद निवासी टीकमपार थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया
3.गोकुल कुशवाहा उर्फ खरवान पुत्र श्रीनिवास कुशवाहा निवासी बलुअही थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
4.दिपान्शु कुमार श्रीवास्तव पुत्र जितेन्द्र श्रीवास्तव निवासी भोरे थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार
बरामदगी का विवरण:-(आभूषणों की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये)
1- 40.92 ग्राम पीली धातु के भिन्न भिन्न आभूषण
2- 1.39 किग्रा0 सफेद धातु के भिन्न भिन्न आभूषण
3- 5000/- रुपये नगद
4- 02 अदद मोटरसाईकिल
5- 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर मय 05 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर,
6- 02 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय 05 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
7- 04 अदद मोबाइल फोन व 08 अदद सिम
8- सेन्ट्रो वाहन कार (स्लेटी कलर) BR01AW5532
अभि0 सत्येन्द्र कुमार का अपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 67/2018 धारा 354/452/504/506 भादवि0 थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया
मु0अ0सं0 132/2023 धारा 302/34/397/411 भादवि0 व 3/25 आर्मस एक्ट थाना बनकटा जनपद देवरिया
अभि0 गोकुल का अपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 449/2023 धारा 363 भादवि थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष सिंह जनपद कुशीनगर
2. प्रभारी निरीक्षक श्री चन्द्र भूषण प्रजापति थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
3. प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश उपाध्याय थाना खड्डा जनपद कुशीनगर मय टीम
4. प्रभारी निरीक्षक डायल 112 श्री रवि राय जनपद कुशीनगर मय टीम
5. साइबर सेल प्रभारी श्री मनोज पन्त जनपद कुशीनगर
6. आईजीआरएस सेल प्रभारी श्री अनिल कुमार यादव जनपद कुशीनगर
7. थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार थाना जटहा बाजार जनपद कुशीनगर मय टीम
8. उ0नि0 शन्नी दूबे प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर मय टीम
9. उ0नि0 रामेश्वर यादव थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
10. उ0नि0 संदीप यादव थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर मय टीम
11. हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
12.हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
13.हे0का0 संतोष सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
14.हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
15.हे0का0 विरेन्द्र कुमार स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
16.का0 ऋषि पटेल स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
17.का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
18.का0 अंकित सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
19. हे0का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
20.का0 प्रशान्त मिश्रा साइबर सेल जनपद कुशीनगर
नोट-सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 50,000/- रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
Comments
Post a Comment