महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं त्वरित न्याय हेतु सदर तहसील में हुई महिला जनसुनवाई
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 04 फरवरी 2026 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 04.02.2026 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य श्रीमती जनक नन्दनी जी की अध्यक्षता में जनपद कुशीनगर की सदर तहसील पड़रौना में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई के दौरान अभिषेक मिश्र, तहसीलदार (राजस्व विभाग), राजेश कुमार, नायब तहसीलदार, श्री डी0सी0 त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, ओमप्रकाश तिवारी, श्रीमती सुमन सिंह,मुकेश, पी0आर0ओ0 (मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग), नलिन सिंह (डी0एम0सी0), रीता यादव (सेंटर मैनेजर), वंदना, राजू कुमार, सुनीता पाण्डेय सहित चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे मा0 सदस्य महोदया द्वारा राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पुष्टाहार, पुलिस विभाग, आवास प्रकरण, बैंक आदि से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों में बाल पुष्टाहार–01, ग्राम विकास–02, राजस्व विभाग–09, पुलिस–10, राशन कार्ड–10, आवास प्रकरण–07 तथा बैंक प्रकरण–01 सहित कुल 40 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 05 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए 07 दिवस के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तदोपरांत मा0 सदस्य महोदया द्वारा वन स्टॉप सेंटर, कुशीनगर, दत्तक ग्रहण इकाई, संयुक्त जिला चिकित्सालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खिरकिया पड़रौना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही विकास भवन में आयोजित जनजागरूकता चौपाल के माध्यम से समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया गया इसके उपरांत आंगनवाड़ी केंद्र, जंगल खिरकिया, पड़रौना में गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती पिंकी गुप्ता की उपस्थिति में 04 गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित किया गया तथा 02 नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया कार्यक्रम के समापन पर मा0 सदस्य महोदया द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
Comments
Post a Comment