विदेश भेजे गए युवक को बंधक बनाकर जबरन काम कराने का आरोप


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
पिता ने पुलिस अधीक्षक से घर वापस बुलाने की लगाई गुहार
जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक गरीब पिता ने अपने बेटे को विदेश भेजने वाले एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर बेटे को सकुशल घर वापस बुलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि एजेंट ने उनके बेटे को दुबई भेजकर बंधक बना लिया है और जबरन काम करवाते हुए घर भेजने के नाम पर लगातार धनउगाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामप्रवेश पुत्र नथुनी यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि हनुमानगंज थानाक्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सागर यादव पुत्र हरि यादव ने करीब छह माह पूर्व उनके बेटे को दुबई में एक कंपनी में वेल्डर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में एजेंट ने उनसे ₹75,000 हजार रुपये लिए थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रामप्रवेश ने अपने गहने और खेत बंधक रखकर तथा कर्ज लेकर यह रकम एजेंट को दिया था पीड़ित पिता के अनुसार उनका बेटा जब दुबई पहुंचा तो उसे वेल्डर का काम देने के बजाय निम्न स्तर का दूसरा काम कराया जाने लगा। जब युवक ने विरोध किया तो एजेंट और संबंधित लोगों ने उसका वीजा, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड समेत सभी जरूरी दस्तावेज छीन लिए और उसे बंधक बनाकर जबरन काम करवाया जाने लगा। आरोप है कि कई बार युवक से भूखे पेट काम लिया जाता है और उसे भरपेट भोजन भी नहीं दिया जाता, जिससे उसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। परिजनों ने जब एजेंट से संपर्क कर बेटे को वापस बुलाने की बात कही तो एजेंट ने दो दिन के भीतर घर भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा नहीं किया। इसके बाद एजेंट ने 2 फरवरी को टिकट के नाम पर ₹36,500 हजार रुपये अपने खाते में मंगवा लिए। परिजनों का आरोप है कि पैसा भेजने के बाद भी युवक को घर नहीं भेजा गया। अब एजेंट द्वारा बेटे को वापस भेजने के नाम पर अतिरिक्त ₹1,00,000 लाख रुपये की मांग की जा रही है और पैसा नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने तथा बेटे से हाथ धोने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित पिता रामप्रवेश ने बताया कि वह पहले ही कर्ज में डूबे हुए हैं और अब अतिरिक्त एक लाख रुपये का इंतजाम करना उनके लिए संभव नहीं है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे और भय में है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उनके बेटे को सकुशल भारत वापस बुलवाने की मांग की है।
पुलिस से न्याय की आस इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय को शिकायती पत्र प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
वही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने पीड़ित पिता को अतिशीघ्र ही उनके बेटे को सकुशल घर वापस बुलाने का आश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ