मंडलायुक्त एवं डीआईजी की संयुक्त अध्यक्षता में त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 25 फरवरी 2026 को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं डीआईजी एस चनपा की संयुक्त अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन सभागार में आगामी त्योहारों—होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर—को सकुशल, शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गई मंडलायुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे सभी होलिका दहन स्थलों एवं ईदगाहों का संयुक्त भ्रमण सुनिश्चित करें साथ ही विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के धर्मगुरुओं तथा संभ्रांत नागरिकों के साथ समय से बैठक कर समन्वय स्थापित करें उन्होंने त्योहारों के मद्देनज़र अवैध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए जनपद के सीमावर्ती (बॉर्डर) क्षेत्र होने के कारण इसे अतिसंवेदनशील बताते हुए गौ-तस्करी एवं कच्ची शराब की बिक्री पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा चिन्हित बार्डर एरिया में व्यापक सुरक्षा प्रबंध एवं आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में कच्ची शराब अथवा एक्सपायरी डेट की मदिरा की बिक्री न होने पाए यदि ऐसी गतिविधियां पाई गईं तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी एसडीएम, सीओ एवं एसएचओ को आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मदिरा की दुकानों की चेकिंग, स्टॉक का सत्यापन एवं रजिस्टर से मिलान करने के निर्देश दिए गए सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा कच्ची शराब की भट्ठियों को तत्काल नष्ट करने को कहा गया त्योहारों के दौरान किसी प्रकार के धरना-प्रदर्शन न होने देने, आवश्यकतानुसार चालान करने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाने, डीआरवी वाहनों को चिन्हित स्थलों पर तैनात रखने एवं अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश भी दिए गए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दृष्टिगत किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्काल कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसमें सभी आवश्यक विभागों की संयुक्त ड्यूटी लगाई जाए। स्वास्थ्य विभाग से एमओआईसी स्तर के अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित करने, पीएचसी एवं सीएचसी में चिकित्सकों व स्टाफ की ड्यूटी लगाने, दवाओं एवं बेड की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए नगर निकायों को ईदगाहों, चौराहों एवं प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई तथा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए विद्युत विभाग को लटकते तारों एवं जर्जर पोल की जांच कराने को कहा गया मंडलायुक्त ने नई उम्र के युवकों, बिना नंबर प्लेट वाहनों तथा उपद्रव की आशंका वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, साथ ही आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने की हिदायत दी जुलूसों की पूर्व जांच, डीजे निर्धारित डेसीबल सीमा में बजाने तथा पिछले पांच वर्षों की घटनाओं का रिकॉर्ड खंगालकर संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक धाराओं में पाबंद करने को कहा गया एलआईयू अधिकारियों को भी क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मर्यादित आचरण बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की रील या वीडियो पोस्ट न करने की हिदायत दी गई बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में की गई कार्रवाई की जानकारी दी बताया गया कि सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जा चुकी है, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी की जा रही है तथा बार्डर एरिया में चेक पोस्ट स्थापित कर दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment