जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 04 फरवरी 2026 को मेरा युवा भारत, कुशीनगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायती राज अधिकारी श्री आलोक कुमार प्रियदर्शी द्वारा हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खण्डों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल छह प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं इनमें टीम स्पर्धा में विकास खण्ड पड़रौना की टीम ने विशुनपुरा की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया वहीं कबड्डी बालिका वर्ग में कसया विकास खण्ड की टीम ने कप्तानगंज को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में मुकेश पाल ने प्रथम, निखिल सिंह ने द्वितीय तथा रितिक गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में आदित्य चौधरी प्रथम, मुकेश पाल द्वितीय एवं जिगर सिंह तृतीय स्थान पर रहे बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में निशा साहनी ने प्रथम, प्रीति यादव ने द्वितीय तथा उर्मिला चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं 200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में प्रीति यादव प्रथम, आंचल द्वितीय एवं सबीना खातून तृतीय स्थान पर रहीं प्रतियोगिता में उपस्थित जिला युवा अधिकारी  सचिन कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी  सुनील यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद एवं अश्वनी राय सहित अन्य अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत की टी-शर्ट, प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पंकज यादव (कुश्ती कोच), गोल्डन (बॉक्सिंग कोच), पंकज (बास्केटबॉल कोच) एवं नरसिंह शर्मा (कबड्डी कोच) ने कोच की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला युवा अधिकारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ माय भारत बजट क्विज प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं से माय भारत पोर्टल के माध्यम से बजट क्विज में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री रविन्द्र नारायण पाण्डेय (मंच संचालक), शिवांश गिरि, सोनू शर्मा, विनय चौहान, श्री सुधांश त्रिपाठी, विशाल साह, गुलशन कुमार एवं परितोष दुबे का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ