पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई की बैठक हुई संपन्न
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के परसौनी गांव स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज परिसर में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन, तहसील इकाई खड्डा की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों पर विचार विमर्श किया बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने किया उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों की एकता, संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को संगठित रहकर निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता करनी होगी उन्होंने कहा कि संगठन तभी सशक्त होगा जब सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करेंगे वरिष्ठ उपाध्यक्ष नौसर अली ने अपने संबोधन में संगठन की सदस्यता प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपना सदस्यता फार्म एवं निर्धारित शुल्क अतिशीघ्र जमा करें, जिससे संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके बैठक के दौरान उपस्थित अनेक पत्रकारों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन से जुड़ी समस्याओं, पत्रकारों के हितों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर सुझाव रखे। सभी वक्ताओं ने पत्रकार हितों की रक्षा एवं संगठन की गरिमा बनाए रखने पर सहमति जताई बैठक के उपरांत सभी पत्रकारों के लिए सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी संवाद हुआ। सहभोज के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही और इससे पत्रकारों में एकजुटता व आपसी सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हुई इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष सुरजभान कुमार भारती, अनिल सिंह, सुदामा सिंह पटेल, बाबू हनुमान सिंह, मंत्री रविप्रकाश राव, फखरुद्दीन अहमद, असलम अली और श्री कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment