वेड इम्पार्ट नेचुरल सोसाइटी गोरखपुर संस्था द्वारा जल महोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन
एम. ए. हक
कुशीनगर: जनपद के विकास खण्ड पडरौना के ग्राम सभा पिपरा सुजान में आतिफ हुसैन जी अधिशाषि अभियंता जल निगम ग्रामीण कुशीनगर के कुशल मार्गदर्शन व संरक्षण मे श्री भूपेंद्र सिंह जी माननीय ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत- पिपरा सुजान, एवं श्री विवेक कुमार कुशवाहा सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण कुशीनगर व श्री विशाल त्रिपाठी अवर अभियंता जल निगम ग्रामीण - कुशीनगर के कुशल नेतृत्व और श्री देवेश कुमार गुप्ता जिला समन्वयक (डी.पी.एम.यु.)कुशीनगर व श्री विष्णु पाण्डेय सी.बी.टी (डी.पी.एम.यु.) कुशीनगर एवं मो मोहम्मद शफी आई.एस.ए.- समन्वयक (डी.पी.एम.यु.) कुशीनगर के गरिमामयि उपस्थिति में जल जीवन मिशन 'नमामि गंगे' हर घर जल कार्यक्रम के सफल क्रियांव्यन हेतु चयनित आई.एस.ए. संस्था वेड इम्पार्ट नेचुरल सोसाइटी गोरखपुर द्वारा जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड - पडरौना, ग्राम पंचायत- पिपरा सुजान में "जल महोत्सव कार्यक्रम" का आयोजन किया इस दौरान वृक्षारोपण, प्रभात फेरी और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के इसी क्रममें श्री विवेक कुमार कुशवाहा सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण कुशीनगर ने कहा कि जल महोत्सव 2026 का आयोजन 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) से 22 मार्च (विश्व जल दिवस) तक पूरे देश में किया जा रहा है, जो जल जीवन मिशन के तहत महिलाओं और वर्षा जल संचयन पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जल प्रबंधन को बढ़ावा देना है, जिसका उद्घाटन गुजरात में जल शक्ति मंत्री द्वारा किया गया, इसी क्रम में मोहम्मद शफी ने बताया कि यह अभियान जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। इसकी शुरुआत गुजरात के नवसारी से हुई, तथा पूरे भारत में जल अर्पण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जो ग्राम पंचायतों और ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (VWSCs) को जल आपूर्ति योजनाओं के हस्तांतरण का प्रतीक हैं। इस अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण जल वितरण प्रणालियों में सामुदायिक स्वामित्व को सशक्त बनाना है, श्री भूपेंद्र सिंह माननीय ग्राम प्रधान जी ने जलापूर्ति प्रणाली का ग्राम पंचायत मे निर्माण एवं निर्बाध जलापूर्ति कराये जाने व आई.एस.ए. संस्था वेड इम्पार्ट नेचुरल सोसाइटी गोरखपुर द्वारा नियमित जन जगरुकता कार्यकर्मो का आयोजन कराए जाने हेतु राज्य सरकार, जनपद प्रशासन एवं जल निगम ग्रामीण के प्रति उपस्थिति अधिकारियों से आभार व धन्यबाद ज्ञापित किया गया साथ ही भविष्य में ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन से सम्बन्धित कार्यकर्मो के आयोजन में हर सम्भव सहयोग किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया, साथ ही ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि राज्य सरकार हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से वृहद वृक्षारोपण, वृक्षों व जल, जलस्रोतों का संरक्षण करने की अपील करते हुए कहा कि पानी की बर्बादी रोकने और हर जरूरतमंद तक पानी पहुंचाना की प्रत्येक ग्रामवासी की जिम्मेदारी है। जिसका निर्वहन सभी को स्वेच्छा व पूर्ण मनोयोग से किया जाना चाहिए, कार्यक्रम की शुरूआत से पहले स्थानीय बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे गांव को जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया इसके बाद बच्चों ने गांवों के नल कनेक्शन को राखी बांधकर जल बंधन कार्यक्रम किया जिसका मकसद जल संरक्षण के महत्व को समझाना था, इसी क्रम में आई.एस.ए. संस्था वेड इम्पार्ट नेचुरल सोसाइटी गोरखपुर के समन्वयक मो अयुब द्वारा महिलाओं व बच्चों और ग्रामीणों के सहयोग से जल संरक्षण की थीम पर आधारित प्रेरक व मनमोहक रंगोलीयां बनवाई गई, कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जन समूह द्वारा जलापूर्ति प्रणाली प्रांगण मे वृक्षारोपण किया गया साथ ही बच्चों और उपस्थित ग्रामीणों द्वारा जल संरक्षण का संकल्प भी लिया गया, कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्रीमती सुनीता देवी,श्रीमती अनिता देवी, विमला देवी व कार्यदायि संस्था NCC से श्री चरण सिंह और प्रभाकर पुजारी कि उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
Comments
Post a Comment