मस्जिद में तरावीह में कुरआन शरीफ सुनाने का मुकद्दस कार्यक्रम की आयोजन


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 16 मार्च 2026 को बरेली शरीफ के मशहूर क़ारी हाफिज़ दानिश रज़ा अशरफी साहब ने रमज़ान मुबारक के पवित्र महीने में हुसैनी जामा मस्जिद, गनेसी पट्टी, थाना रबींद नगर, जिला कुशीनगर में तरावीह की नमाज़ में बड़े ही खूबसूरत और दिलकश अंदाज़ में कुरआन शरीफ सुनाने की सआदत हासिल की इस मुबारक मौके पर मस्जिद के सरपरस्त हज़रत मुफ्ती शहबाज़ आलम अशरफी और मस्जिद के बानी डॉक्टर असलम साहब के साथ-साथ गनेसी पट्टी के तमाम लोगों ने बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ तरावीह की नमाज़ में शरीक होकर कुरआन पाक की तिलावत सुनी हाफिज़ दानिश रज़ा अशरफी साहब ने बहुत ही प्यारी और दिल में उतर जाने वाली आवाज़ में कुरआन शरीफ की तिलावत की, जिससे नमाज़ियों के दिलों में रूहानी कैफियत पैदा हो गई इस मुबारक महफ़िल में मौजूद तमाम लोगों ने अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया और दुआ की कि अल्लाह तआला इस मस्जिद को हमेशा आबाद रखे और सबको कुरआन की बरकतों से मालामाल फरमाए आखिर में मस्जिद की इंतज़ामिया कमेटी और गनेसी पट्टी के लोगों ने हाफिज़ दानिश रज़ा अशरफी साहब का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और उनके लिए दुआएं कीं।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल