हर घर जल की नैका छपरा में किया गया आयोजन
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 18 मार्च 2026 को जनपद के विकास खण्ड हाटा के ग्राम पंचायत नैका छपरा में जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम आतिफ हुसैन जी अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण कुशीनगर के संरक्षण में हुआ जिसमें ग्राम प्रधान रवींद्र यादव नैका छपरा, आदित्य मद्देशिया अभियंता जल निगम ग्रामीण, विष्णु पाण्डेय सीबीटी ( डीपीएमयु) कुशीनगर, मो. शफी आईएसए समन्वयक ( डीपीएमयु) की गरिमामयी उपस्थित रही जल जीवन मिशन हर घर जल के जल महोत्सव कार्यक्रम के सफल क्रियांव्यन हेतु चयनित आईएसए संस्था मानव आवश्यकता सेवा संस्थान गोरखपुर की सभी ने सराहना किया इसी क्रम में आदित्य मद्देशिया अभियंता जल निगम ग्रामीण ने कहा कि जल महोत्सव कार्यक्रम 2026 का आयोजन 8 मार्च से 22 मार्च ( विश्व जल दिवस) तक पूरे देश में किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment