पडरौना में गैस एजेंसियों पर छापा: जांच में बड़ा खेल उजागर, रेस्टोरें उच्चट में अवैध सिलेंडर उपयोग पकड़ा गया

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जिले में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार पडरौना अभिषेक मिश्रा ने टीम के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच की।
इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह और राजस्वकर्मी योगेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। टीम ने जंगल बेलवा स्थित इंडियन गैस एजेंसी और गायत्री नगर पडरौना की एजेंसी में करीब चार घंटे तक जांच-पड़ताल की जांच के दौरान नगर के मिठाई महल और कैलोरी किचन रेस्टोरेंट में उपयोग हो रहे गैस सिलेंडरों की भी पड़ताल की गई कैलोरी किचन में प्रतिदिन एक कमर्शियल सिलेंडर की खपत सामने आई जबकि 6 मार्च से व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगी हुई है।
इसके बावजूद रेस्टोरेंट में लगातार कमर्शियल सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर चार सिलेंडर उपयोग में पाए गए जांच में यह भी सामने आया कि यह रेस्टोरेंट अनिकेत इंडियन गैस एजेंसी के मालिक उदयभान सिंह से जुड़ा हुआ है। इससे यह संकेत मिलता है कि एजेंसी द्वारा अपने ही प्रतिष्ठान को नियमित रूप से कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही थी वहीं पडरौना की इंडियन गैस एजेंसी में भी भारी अनियमितताएं उजागर हुईं रिकॉर्ड में कई ऐसे लोगों के नाम पर गैस वितरण दिखाया गया, जिनके घर तक सिलेंडर पहुंचा ही नहीं। साथ ही एजेंसी पर कुछ बाहरी लोगों के काम करने की भी जानकारी सामने आई प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल