जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उदित नरायण डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: दिनांक 14 मार्च 2026 को उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा" के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उदित नरायण डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली *उ0नि0 नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा* के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14.03.2026 को जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उदित नरायण डिग्री कॉलेज, कुशीनगर का विस्तृत जायजा लिया गया, जहाँ परीक्षा केन्द्र प्रभारी, सुरक्षा प्रभारी एवं कॉलेज प्रशासन से विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात जिले के अन्य परीक्षा केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के प्रमुख बिन्दु:सुरक्षा व्यवस्था: प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है। बाहरी एवं आंतरिक सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र व अशस्त्र पुलिस कर्मी, होमगार्ड तथा पीएसी की तैनाती सुनिश्चित की गई। सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, मेटल डिटेक्टर, फ्रिस्किंग पॉइंट एवं वाहन चेकिंग की समीक्षा की गई। किसी भी प्रकार की अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने हेतु निर्देश दिए गए परीक्षा की निष्पक्षता: प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित रख-रखाव, ओएमआर शीट वितरण, परीक्षार्थियों की सीटिंग व्यवस्था तथा कॉपी-नकल उन्मूलन के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वॉड एवं स्टैटिक ड्यूटी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए परीक्षा केन्द्र परिसर में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा मूलभूत सुविधाएँ परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, छाया, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा कक्ष तथा दिव्यांगजनों के लिए रैंप एवं विशेष व्यवस्था की समीक्षा की गई। विद्युत आपूर्ति, बैक-अप जनरेटर तथा प्रकाश व्यवस्था को भी चेक किया गया यातायात एवं भीड़ प्रबंधन: परीक्षा केन्द्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस की तैनाती तथा पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों को केन्द्र परिसर से पर्याप्त दूरी पर रखने के निर्देश दिए गए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने परीक्षा केन्द्र प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि “परीक्षा की गरिमा बनाए रखना हमारा सामूहिक दायित्व है। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को 24×7 सतर्क रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे परीक्षा नियमों का पालन करें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। हमारी टीम पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात है।
Comments
Post a Comment