जनसेवक पवन दुबे के द्वारा नारी शक्ति महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया में स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय के परिसर में जनसेवक पवन दुबे के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया था। आगन्तुक सभी महिलाओं और अतिथियों को जनसेवक पवन दुबे और उनकी धर्मपत्नी स्वेतलाना दुबे के द्वारा पुष्प वर्षा करके और उपहार देकर स्वागत और सम्मानित किया गया उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुवे उन्होंने कहा कि हमे महिलाओं के नैतिक उत्थान पर विशेष जोर देना चाहिए क्योकि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके आत्मसम्मान, शिक्षा और जागरूकता के बिना किसी भी समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। महिलाओं को केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, हस्तशिल्प एवं अन्य छोटे-छोटे उद्योगों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि वे समाज में एक सशक्त पहचान भी बना सकेंगी।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित जनमानस को धन्यवाद देते हुए भविष्य में इससे भी बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़