मोटर साइकिल चोर गिरोह की पुलिस ने किया गिरफ्तार
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
जनपद के थाना सेवरही पुलिस द्वारा चोरी के 06 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 नफर शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार-
कुशीनगर: दिनांक 09 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जयंत यादव के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 को थाना सेवरही पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/2026 धारा 2(30),317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के 06 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 नफर शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना के अनावरण में यक्ष एप की भूमिका-*
प्राप्त सूचना पर चोरी अनावरण हेतु टीमें गठित की गईं। यक्ष एप के माध्यम से क्षेत्र के CCTV कैमरों की जानकारी प्राप्त की गई। CCTV फुटेज विश्लेषण से संदिग्धों की फोटो निकाली गई। संघन चेकिंग के दौरान फुटेज में दिखे संदिग्धों से मिलते-जुलते तीन व्यक्ति ठकरहा क्षेत्र में दिखाई दिए, जो पुलिस देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें हिकमत से पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की फोटो यक्ष एप पर फेस सर्च से मिलाई गई, जिसमें उनका अपराधिक इतिहास सामने आया। कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे भीड़-भाड़ वाले बाजारों से मोटरसाइकिल चुराते हैं और 5-7 इकट्ठा होने पर बिहार में बेच देते हैं। वे आज भी चोरी की मोटरसाइकिलें तमकुही रोड मोड़ पर बेचने जा रहे थे। यक्ष एप के फेस सर्च फीचर से CCTV फुटेज में आए अज्ञात चोर का चेहरा पकड़े गए संदिग्धों से मिलान किया गया, जो सकारात्मक पाया गया।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 80/2026 धारा 2(30), 317(2) बीएनएस थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. लड्डू उर्फ अजय यादव पुत्र बिरेश यादव पता धामा पाकड़ थाना मांझा जिला गोपालगंज बिहार,
2. तबरेज अंसारी उर्फ सोनू पुत्र स्व0 जाहिद अंसारी पता कथवलिया उर्फ हबीरपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
3. कमलेश प्रसाद पुत्र फेकू प्रसाद निवासी दवनहा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरण-
चोरी के 06 मोटर साइकिल
1. हिरो स्पलेण्डर रजिस्ट्रेशन नं0-UP57BL3462
2. मोटर साईकिल एचएफ डीलक्स रजिस्ट्रेश नं0-UP57BU6852
3. मोटरसाईकिल हिरो होण्डा स्पलेण्डर रजिस्ट्रेशन नं0-BR28D5077
4. हिरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नं0-UP57H6046
5. बजाज पल्सर रजिस्ट्रेशन नं0-UP52AP7470
6. हिरो होण्डा रजिस्ट्रेश नं0-BR01BB6072
बरमदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः
1. प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 अनिल कुमार शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 मिथिलेश प्रजापति थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
4. हे0कां0 उमेश कुमार थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
3. कां0 आदित्य प्रताप सिंह थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
4. कां0 किशन सिंह थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
5. का0 अमित सिंह थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
6. का0 मनोज यादव थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
Comments
Post a Comment