राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर कुल 147540 वादों का किया गया निस्तारण
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ संजीव कुमार त्यागी, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुलाब सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया इस अवसर पर, राम अवतार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 1 , कुशीनगर, इफराक अहमद, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/ एस०टी० एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुशीनगर, आनन्द प्रकाश-III, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, कुशीनगर, परमेश्वर प्रसाद, अपर जिला जज, कोर्ट नं० 2, कुशीनगर, आेम प्रकाश-ix, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नं-3, मोहम्मद आजाद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कुशीनगर, सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।, कुशीनगर, किरन गोंड़, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।।, कुशीनगर, राजन कुमार गोंड़, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर स्थान पडरौना, प्रभात सिंह, सिविल जज (एस०डी०) कुशीनगर स्थान पडरौना, भुवन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, प्रतिभा भाग्यश्री, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया, कुशीनगर अजीत कुमार मिश्र, सिविल जज (जू०डि०), कुशीनगर स्थान पडरौना, राहुल जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर, विवेक प्रजापति, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, तमकुही राज, एेश्वर्या यादव, सिविल जज (जू०डि०)/(एफ०टी०सी०-।) (क्राइम अगेन्स्ट वूमन), कुशीनगर स्थान पडरौना, बृजेन्द्र स्वरूप, सिविल जज (जू०डि०)/(एफ०टी०सी०-।।) कुशीनगर स्थान पडरौना तथा जिला शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल गोरख प्रसाद यादव एवं जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मंत्री नागेन्द्र पति त्रिपाठी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारीगण उपस्थित रहे स्थायी लोक अदालत से अंगद प्रसाद-।।, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, दीपाली सिन्हा सदस्य तथा एल०ए०डी०सी०एस०,कुशीनगर से चीफ एल०ए०डी०सी०एस०, लक्ष्मण पाठक, असिस्टेन्ट एल०ए०डी०सी०एस०,आलोक चन्द्र पाण्डेय सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के समस्त पी०एल०वी०गण उपस्थित रहे इस राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व विभिन्न न्यायालयों द्वारा विशेष लोक अदालत(लघु अपराधिक वाद) दिनांक 06.05.2026, 07.05.2026 एवं 08.05.2026 में कुल 70 मामलों का निस्तारण किया गया।आज दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत में 147470 वाद, इस प्रकार कुल 147540 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 6211 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया-75770=00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 47 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रू0 -39660000=00 (तीन करोड़ छानवे लाख साठ हजार) मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 50 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 702 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रू0-36712066=00 (तीन करोड़ सड़सठ लाख बारह हजार छाछठ रू०) टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी तथा 1169 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर के द्वारा पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण करते हुए 2 जोड़ों एवं अति० प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर के द्वारा पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित मामले का निस्तारण करते हुए 1 जोड़े को माला पहनाकर एक साथ विदा किया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा मध्यस्थता स्तर पर एक वाद का निस्तारण किया गया पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण, कुशीनगर श्री राजेन्द्र सिंह-चतुर्थ द्वारा दुर्घटना के मामले में कपूर चन्द्र बनाम दी न्यू इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड द्वारा पीड़ित पक्ष को 9,70,000 रूपये दिये जाने हेतु आदेश पारित किया गया स्थायी लोक अदालत द्वारा एक वाद का निस्तारण किया गया इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 147540 वादों का निस्तारण किया गया।
Comments
Post a Comment