विकास को लेकर जिलाधिकारी से मिले समाजसेवी


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नगर पंचायत छितौनी के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पत्रकार एवं समाजसेवी ओमप्रकाश कुमार भास्कर व दिवाकर कुमार ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा आवश्यक समस्याओं के समाधान की मांग की मुलाकात के दौरान नगर क्षेत्र में बिजली, पेयजल, सड़क, पनियहवा स्थित नारायणी नदी घाट की सफाई एवं शिव मंदिर के सुंदरीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई ओमप्रकाश भास्कर ने जनहित से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का अनुरोध किया जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्थलों का शीघ्र निरीक्षण कराने तथा आवश्यक कार्यों को नियमानुसार पूरा कराने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी इस मुलाकात को लेकर स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नगर पंचायत छितौनी की प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ