धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से किया घायल
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के सिधावे भड़कुड़वा गांव में बीते दिनों बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों के द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिधावे भड़कुड़वा निवासी रामाश्रय पुत्र स्वर्गीय धर्मेन्द्र प्रसाद बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया आरोप है। कि हमलावरों ने रामाश्रय के पेट, बाएं कंधे और कान के नीचे ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े घायल युवक ने बचाव के लिए शोर मचाया, लेकिन सुनसान रास्ता होने के कारण कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंच सका घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल रामाश्रय को एम्बुलेंस की सहायता से रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल से भी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घायल युवक के भाई कमलेश ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर राहुल, आनंद, रंजय समेत कुछ अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। कमलेश का कहना है कि आरोपी राहुल दबंग और अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिससे उनके परिवार को लगातार जान-माल का खतरा बना रहता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल युवक का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है तथा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में गंभीर धाराएं और बढ़ाई जाएंगी घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
Comments
Post a Comment