मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त तक बढ़ी


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: सहायक निदेशक मत्स्य, ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 05 अगस्त, 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी विकास हेतु नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश योजना, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इन योजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 16 जुलाई, 2026 से उपलब्ध है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 को बढ़ाकर अब 05 अगस्त, 2026 कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक मत्स्य पालक एवं लाभार्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, कुशीनगर से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल