बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम/ बाल विवाह रोकथाम व जन जागरूकता अभियान के तहत थाना एएचटी पुलिस की कार्यवाही

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
जनपद कुशीनगर में दिनांक 22.08.2026 को शासन द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक (नोडल A.H.T.) श्री राकेश प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना A.H.T., कुशीनगर द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। 
प्रभारी निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में  A.H.T. टीम के का0 मुकेश कुमार, का0 सुशील कुमार, रि0 म 0का0 शालिनी पांडेय व बाल श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय मय टीम के साथ थाना सेवरही के अंतर्गत 15 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया तथा कारसेवा आयोजकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गयी। बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम / बाल विवाह रोकथाम हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा  शासन द्वारा चलाये जा रहे हेल्प लाइन नं0 - 1090,1098,1076,112,1930 के बारे में लोगों को बताया गया। बाल  भिक्षावृत्ति/ बालश्रम / बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ सतत कार्यवाही और जन जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल