संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
जनपद कुशीनगर में दिनांक 21 अगस्त 2026 को संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ब्लॉक नेबुआ-नौरंगिया के कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में पर्यवेक्षक एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद श्री जगदीश ठाकोर ने भाग लिया बैठक में नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया।
श्री जगदीश ठाकोर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने तथा स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद और निरंतर संपर्क स्थापित करने से संगठन के प्रति लोगों का जुड़ाव और विश्वास बढ़ेगा उन्होंने बैठक में प्राप्त सुझावों एवं कार्यकर्ताओं की बातों को प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने की बात भी कही बैठक में जिला अध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम, ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध कुशवाहा, धनंजय सिंह पहलवान, एडवोकेट संजय शाही, मीडिया से संदीप शर्मा, कमलेश गोंड, अमित राणा, रामहरख कुशवाहा, दीपक साहनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment