अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ गोष्ठी कर उनका उत्साहवर्धन किया गया
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
जनपद कुशीनगर में दिनांक 22.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ एक संवादात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना, उनकी तैयारी को मजबूत करना तथा उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा।
गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को फील्ड ड्यूटी, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम, ट्रैफिक प्रबंधन तथा जनता से संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों को अवसर के रूप में देखने और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। गोष्ठी के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
Comments
Post a Comment