नेपाल में आई बाढ़ के कारण गंडक/नारायणी नदी क्षेत्र से प्राप्त 06 अज्ञात शवों के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई जारी


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
अपर जिलाधिकारी, कुशीनगर  वैभव मिश्रा ने बताया कि नेपाल में आई बाढ़ के कारण जनपद कुशीनगर में गंडक/नारायणी नदी के क्षेत्र से अब तक कुल 06 अज्ञात शव प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में इन शवों की पहचान पूर्ण रूप से नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन कुशीनगर द्वारा सभी शवों को ससम्मान जिला अस्पताल, कुशीनगर के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है, ताकि पहचान एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने तक शवों का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके शवों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नेपाल के सीमावर्ती संबंधित जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय एवं वार्ता की जा रही है। साथ ही, शवों की पहचान एवं उनके परिजनों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि किसी शव की पहचान सुनिश्चित होने तथा आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत संबंधित शव को नियमानुसार पूरे सम्मान के साथ उसके परिजनों अथवा अधिकृत प्रतिनिधि को सुपुर्द किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं, गरिमा एवं निर्धारित वैधानिक प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल