बाईक की भिड़ंत से मृत युवक का शव पोस्टमार्टम से घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार


मुसैयद अली की रिपोर्ट   
जनपद  कुशीनगर : थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत.दो बाईक की भिड़ंत में दो की मौत! तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज
आप को बता दें कि नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग पर चरिघरवा  गांव के समीप  30अगस्त 2026 रविवार शाम को दो बाइकों में भिड़ंत हो गयी, जिसमें सौरहाँ बुजुर्ग टोला पिपरपाती निवासी  मंद्रेस पुत्र लालु शाहनी  21 वर्ष की मौके ही पर मृत्यु हो गई, ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंची थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, व चार घायलों को एम्बुलेंस द्वारा CHC नेबुआ नौरंगिया भेजवाया गया, जिसमे सौरहाँ बुजुर्ग (नंदनछपरा) निवासी अनीश पुत्र सैदुल्लाह व सौरहाँ बुजुर्ग टोला पिपरपाती निवासी अजय पुत्र दिवाकर को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया, जिनका इलाज चल रहा है, वहीं पर थाना रामकोला  क्षेत्र के विजयपुर राव टोला निवासी सुधा देवी पत्नी संदीप पासवान व आदर्श पुत्र संदीप पासवान  को चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखकर मेडिकल कालेज गोरखपुर को रेफर कर दिया, जिसमे आदर्श पुत्र संदीप ने मेडिकल कालेज पहुँचते ही दम तोड़ दिया, वहीं पर सुधा देवी पत्नी संदीप का ईलाज चल रहा है जिनकी हालत बहुत ही गंभीर चिन्ताजनक बताई जा रही है!

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ