राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को किया जायेगा आयोजन


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर  संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना व वाह्य न्यायालय, कसया, कुशीनगर के प्रांगण में आयोजित की जा रही है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाना है। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, बीमा, दुर्घटना, पारिवारिक मामला, आपराधिक मामला, बिजली बिल का विवाद, चेक विवाद, पैसा वसूली का विवाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर से सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ