पड़रौना कोतवाली में डोल मेला के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आयोजकों तथा डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की गयी


रिपोर्टर मुसैयद अली 
कुशीनगर, आज 01/09/2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  केशव कुमार के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह द्वारा थाना कोतवाली पडरौना में डोल मेला के आयोजकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की गई उक्त गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य डोल मेला के दौरान क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था को दुरुस्त बनाना तथा जनपद में अमन एवं शांति बनाए रखना गोष्ठी में उपस्थित आयोजकों एवं डीजे संचालकों को मेला स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने, भीड़ प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का अनुपालन तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह ने सभी संबंधितों से अपील की कि वे प्रशासन एवं पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करें ताकि डोल मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से बचा जा सके व शांति व्यवस्था कायम रहे l

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ