पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर मृतक उपनिरीक्षक को दी गई श्रद्धांजलि
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: दिनांक 07.09.2026 को जनपद कुशीनगर के थाना सेवरही पर तैनात उ0नि0 भवानी प्रसाद पाण्डेय की असामयिक मृत्यु पर पुलिस परिवार द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा उन्हें अंतिम विदाई दी गई जनपद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर मृतक पुलिस कर्मी के शव को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शोक सलामी दी गई। इसके बाद सभी ने कंधा देकर मृतक को अंतिम विदाई प्रदान की। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने मृतक उ0नि0 के परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आँखें नम थीं दिवंगत उ0नि0 भवानी प्रसाद पाण्डेय को ईश्वर सद्गति प्रदान करें तथा उनके परिजनों व प्रियजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है।
Comments
Post a Comment