सड़क हादसे का शिकार सोनू यादव कि गोरखपुर निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई मौत
रिपोर्टर मुसैयद अली
जनपद कुशीनगर: थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा सौरहाँ बुजुर्ग निवासी सुरेश कुमार उर्फ़ (सोनू यादव ) सड़क हादसे का शिकार हुए गोरखपुर अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई मौत!
आपको बता दें कि सोनु यादव 03/सितंबर 2026 बृहस्पतिवार को घर से निकले थाना खड्डा के अंतर्गत कहीं जा रहे थे कि मठिया फटकदौना के समीप अज्ञात बाइक कि टक्कर से जमीन पर गिर गए, जिससे सर में काफी चोट के कारण मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से थाना खड्डा के अंतर्गत CHC तुर्कहाँ ले जाया गया, जहाँ पर चिकित्स्कों ने हालत देखकर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया, जिला अस्पताल पर ईलाज करते नाजुक हालत देखकर चिकित्स्कों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर को रेफर कर दिया, वहां मेडिकल कालेज से भी काफी नाजुक हालत देखते हुए चिकित्स्कों ने रेफर कर दिया, जिससे कि बेहतर सुविधा देखते हुए परिजनों ने गोरखपुर के निजी अस्पताल रचित हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ पर ईलाज चल रहा था कि 09/ सितंबर 2026/बुधवार को शाम 4 बजे लगभग मृत्यु हो गयी, वहाँ से शव को परिजनों द्वारा घर लाया गया, जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गयी गाँव में मातम सा पसरा हुआ है, सोनु के दो बच्चे श्रेयांश यादव 11 व परने यादव 7 वर्ष जो अब पत्नी व बच्चे बे सहारा हो गए!
Comments
Post a Comment