स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कसया, कुशीनगर। कसया नगर में शुक्रवार को किशोर स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीएन पाठक ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। शुभारंभ के दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर संचालकों को शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कसया पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की भी खान-पान की बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता रहती है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत क्षेत्र के लिए अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता का आधार गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहकों के प्रति बेहतर व्यवहार होता है। उम्मीद है कि किशोर स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट इन मानकों पर खरा उतरेगा रेस्टोरेंट के प्रबंधक किशोर मदेशिया एवं कन्हैया मदेशिया ने बताया कि प्रतिष्ठान शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण खान-पान और अच्छा पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा शुभारंभ के अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश राव, अध्या पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, राकेश जायसवाल, रूपेश तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने संचालकों को बधाई देते हुए व्यवसाय की सफलता और उन्नति की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ