Posts

सुपरवाइजर एवं सुरक्षा जवान की भर्ती ब्लॉक स्तर पर

Image
एम.ए.हक सुरक्षा जवान हेतु हाईस्कूल व सुपरवाइजर के लिए इण्टर पास की योग्यता है निर्धारित कुशीनगर: दिनांक 11 नवंबर 2020 को मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के तत्वाधान में (एस0आई0एस0) में सुपरवाइजर एवं सुरक्षा जवान की भर्ती कुशीनगर जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर विभिन्न तिथियों में की जाएगी मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एस आई एस इंडिया लि0 लखनऊ में सुरक्षा जवान की भर्ती जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगा कर मापदंड के अनुसार बेरोजगार एवं प्रवासी युवकों की भर्ती कराने में सहयोग करें। कोविड- 19 मानकों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया  सर्पेन्द्र यादव भर्ती अधिकारी एस आई एस इंडिया लि0 लखनऊ ने बताया है कि सुरक्षा जवान की ऊंचाई 168 से0मि0 वजन 56 किलो योग्यता हाईस्कूल, निर्धारित की गई है। तथा सुपरवाइजर हेतु ऊंचाई 170 से0मि0 व कक्षा 12 पास निर्धारित है। कोई भी बेरोजगार युवक ब्लॉक में 10 भर्ती कैम्प में शामिल हो सकता है। चयनित उम्मीदवारों...

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन

Image
एम.ए.हक खिलाड़ियों के बहुमुखी विकास व सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से की गई समिति का गठन कुशीनगर: दिनांक 19 नवम्बर 2020 को जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कार्यालय जिलाधिकारी कक्ष में सम्पन्न हुई प्रोत्साहन समिति के गठन /उद्देश्यों के सम्बंध जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों के बहुमुखी विकास निर्धन उदयीमान खिलाड़ियों को सहायता पहुंचाने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में क्रीङा उपकरण आदि स्थापित कर खेल को अधिक से अधिक जनपद/मण्डल/स्टेट व नेशनल स्तर पर पहुंचाया जा सके।  जिलाधिकारी ने समस्त सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि एक संस्था का गठन किया जा रहा है। जिसका नाम जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति है। जो शासनादेशानुसार रखा जा रहा है। उपस्थित सदस्यों द्वारा उक्त प्रस्ताव नाम व कार्यालय पर विचार करते हुए सहमति व्यक्त की। उक्त समिति में खेल विभाग से जुड़े अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण नामित किये गए जिलाधिकारी श्री चौधरी ने जिला क्रीङा अधिकारी को निर्देशित किया कि बैडमिन्टन सहित अन्...

हुआ रोमान्चक एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाईनल

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट प्लांटी सुट मे श्री राम क्लब नौतन को दो गोल से हराकर चम्पारण फुटबॉल क्लब बेतिया ने शील्ड पर किया कब्जा बिहार: पश्चिम चम्पारण दिनांक 19 नवम्बर 2020 को बेतिया जिला के नौतन प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री राम खेल मैदान मे बुधवार को चम्पारण फुटबॉल क्लब बेतिया और श्री राम फुटबॉल क्लब नौतन के बीच रोमांचक एकदिवसीय फाईनल मुकाबला खेला गया है। पुरे खेल मे दोनो टीमे बराबरी पर रही फिर कमिटी के निर्णय पर प्लांटी सुट मे चम्पारण फुटबॉल क्लब बेतिया ने श्री राम फुटबॉल क्लब नौतन को दो गोल से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया मुख्य अतिथि मुन्नीलाल पासवान और भाजपा नेता मोहम्मदी मिया ने खिलाड़ीयो से परिचय पात्र कर मैच का शुभारंभ कराया दोनो टीमो के खिलाड़ीयो ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया सैकड़ो की संध्या उपस्थित दर्शको ने भरपूर खेल का आनंद लिया फाईनल मुकाबला माधव कुमार, अनिल कुमार, अशीष कुमार, सुनील कुमार और निरंजन कुमार के देख रेख मे खेला गया है।

छठ पूजा के अवसर पर सभी जनपदवासी कोरोना से वचाव हेतु गाइडलाइन का पालन करें

Image
एम.ए.हक अफवाह न फैलायें और न ही अफवाहों पर विश्वास करें- अपर जिलाधिकारी छठ पूजा अवसर पर आमजन प्रशासन द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करें कुशीनगर: दिनांक 19 नवम्बर 2020 को अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय ने सभी उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार को निर्देशित किया है कि छठ पूजा का पर्व दिनांक 20 व 21 नवम्बर को मनाया जाना है, छठ पूजा के दौरान नदी/तालाब/घाटों पर भारी मात्रा में भींड इकट्ठा होती है, जिसके कारण नदी,तालाब, घाटों पर अव्यवस्था के कारण अप्रिय घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। उन्होंने आपदा प्रबंधन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुपालन में सुरक्षित छठ पूजा के लिए तैयारियों के साथ जनपद के समस्त तहसीलों में राजस्व विभाग द्वारा नदी ,तालाब, घाट का चिन्हिकरण किये जाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से लाइफ जैकेट,लाइफ सेविंग रिंग, रस्सी,सर्च लाइट,मेगाफोन, की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिए हैं। तथा तहसीलवार खतरनाक नदी, तालाब,घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था भी किये जाने का निर्देश दिए गए हैं। श्री राय ने आमजन को कोरोना वायरस से वचाव हेतु 2 गज की दूरी एवं मास्क का प्रयोग किये जाने, निर्धारित मार्ग ...

छठ पूजा को लेकर बाजारों की बढ़ी रौनक उमड़ी भारी भीड़

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चम्पारण दिनांक 19 नवम्बर 2020 को प्रखंड बगहा एक अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर छठ पूजा को लेकर बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रहा है। वही श्रद्धालुओं के द्वारा छठ पूजा में लगने वाले सामग्री खरीदने को लेकर परसौनी इंग्लिशिया चौतरवा पतिलार समेत कई अन्य जगहों पर भी रौनक एवं श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रहा है। वही मझौवा के युवा समाजसेवी मिथुन कुमार ठाकुर ने बताया कि छठ हिंदुओं का एक महापर्व है जिसको लेकर बाजारों में रौनक एवं श्रद्धालुओं के द्वारा भीड़ देखने को मिल रहा है। और उन्होंने यह भी बताया कि शांति सभ्यता का परिचय देते हुए सोशल डिस्टेंस अपनाते हुए हम सबको धूमधाम से छठ पर्व को मनाया जाए ताकि किसी प्रकार की श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

पुलिस ने दो धंधेबाजो को पांच कार्टून विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार: पश्चिम चम्पारण दिनांक 18 नवम्बर 2020 नौतन पुलिस ने मंगलवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर गांव से पांच कार्टून विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पकड़े गये दोनो धंधेबाज बरियारपुर गांव के पप्पू यादव और उमेश यादव बताये गये है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरियारपुर गांव के पप्पू यादव और उमेश यादव अपने द्वार पर गेंड़ के बोझा मे शराब छुपाकर रखा है। यदि त्वरित कार्रवाई की जाए तो शराब के साथ पकड़े जा सकते है। पुलिस प्राप्त सूचना के आधार पर जब बरियारपुर के पप्पू यादव के घर पहुंची तो देखा कि दो व्यक्ति पुलिस बल को देख भाग रहे है। Jजिसे पुलिस बल जवानो के सहयोग से उन्हे पकड लिया गया है । पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम पप्पू यादव और उमेश यादव बताये है। वही तलाशी के दौरान गेड़ के बोझे से पांच कार्टून विदेशी एट पीएम फ्रूटी नुमा शराब बरामद किया गया पदाधिकारी ने बताया कि शराब को जप्त कर मामले मे कांड अंकित करते हु...

बस पंजाब से बेतिया आ रही थी ट्रक से टक्‍कर, घटना स्थल पर दो की मौत

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चम्पारण बगहा दिनांक 18 नवम्बर 2020 को बेतिया जिले में पंजाब से बेतिया आ रही बस की सीधी टक्कर ट्रक से होने के कारण दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ,कई लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार ,जहां ट्रक और बस के बीच सीधी टक्कर हुई है, इस संबंध में पता चला है। कि पंजाब से मजदूरों को लेकर बिहार के बेतिया जिला के लिए बस आ रही थी, तभी  नेशनल हाईवे- 24 पर उसकी ट्रक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे के बाद तेज़ रफ़्तार बस डिवाइडर को क्रॉस करते हुए सड़क से उतरकर एक प्लाट में बनी दीवार को तोड़ती हुई उसके अंदर जा घुसी. हादसे के बाद वहां चीख़-पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में सवार मजदूरों को बाहर निकाला. बस में 80 कामगार सवार थे।