Posts

बच्चों में बटा स्वेटर, खिले चेहरे

Image
  लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट    कुशीनगर: जनपद के हाटा विकास खण्ड के खड्डा तमासपुर के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को 50 बच्चों को सरकार के द्वारा मिलने वाले निःशुल्क स्वेटर का वितरण किया गया जिसको पाकर बच्चों का चेहरा खिल उठा ड्रेस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआई रविन्द्र यादव रहे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें सभी बच्चों को निशुल्क ड्रेस स्वेटर जुता मोजा पुस्तक आदि दिया जा रहा है। और शासन की मंशा है कि हर बच्चो को शिक्षित किया जाए उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य मुरली मनोहर, अध्यापक अभयानंद तिवारी, सहायक अध्यापक नीलम, सहायक अध्यापक अनिल तिवारी, विजयकांत मिश्र, जहाँगीर खान, सत्या राव, हरिकिशुन यादव, अरविंद सिंह, अमन, राम बड़ाई, रमन श्रीवास्तव, शमसाद खान, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।

मछली पकड़ने गए व्यक्ति की गला रेत कर उतारी मौत के घाट

Image
नियाजुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के साखोपार कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को सुबह मछली पकड़ने गए अधेड़ की गला रेतकर बगल गांव के एक युवक ने मौत के घाट उतार दिया जब सुबह इसकी सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया परिजन ने पुलिस को सूचना दिया जिसपर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हत्या का कारण मछली पकड़ने के दौरान एक दिन पूर्व हुए विवाद का कारण बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार साखोपार निवासी 50 वर्षीय जयराम चौहान गुरुवार की रात गांव के चवर में मछली पकड़ने के लिए रोज की तरह चला गया शुक्रवार की सुबह जब वह देर तक घर नहीं लौटा तो उसका भतीजा सूरज चौहान ढूढते हुए मौके पर पहुचा जहाँ देखा कि कंबल ओढ़े उसके चाचा सोए हैं जब वह कंबल हटाया तो देखा की उनका गला रेत कर हत्या कर दी गयी है।यह देख वह रोते और शोर मचाते हुए घर की तरफ भागा और घर वालों से इसकी जानकारी दी परिजन भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुँचे और मुकामी पुलिस को सूचना दी जिसपर मौके पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्ट...

सफाई कर्मी की तैनाती के बावजूद ग्रामीणों ने किया स्वच्छता की पहल

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के ब्लाक खड्डा के अंतर्गत ग्राम सभा बरवां रतनपुर में सफाई कर्मी की तैनाती के बावजूद ग्रामीणों ने नाली की सफाई और सड़कों की सफाई का पहल कर एक स्वच्छता का कदम उठाया जबकि मौजूदा सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा करने के लिए आगे कदम बढ़ाया जहां पर सरकार द्वारा ग्राम सभाओं में सफाई करने के लिए सफाई कर्मी रखे गए हैं। जिससे गांव की सड़क नाली गली कूचे की साफ सफाई हो सके जो भारत स्वच्छ मिशन के तहत है। जैसा कि देखा गया कि ग्राम सभा बरवां रतनपुर में सफाई कर्मी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का मजाक उड़ाया जा रहा है। यह  देख कर गांव के कुछ युवा अपने हाथों में झाड़ू और फावड़ा लेकर नाली व सड़क की सफाई में जुड़ गए युवाओं का कहना है। कि किसी भी तरीके का गंदगी हमारे गांव में इकट्ठा ना हो ताकि हमारे गांव में कोई बीमार न पड़े हम सब युवा मिल स्वच्छ भारत के साथ सरकार के मंसूबों को आगे बढ़ाने में तत्पर रहेंगे ग्राम सभा की स्वच्छता में राजू प्रजापति, सुनील प्रजापति, छोटेलाल, राहुल कुमार, यूनुस खां, इरफान अहमद, विक्की कुमार, अरमान,जावेद अली, महबूब आलम, अयूब ...

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि बिल के विरोध में चौपाल लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के विधान सभा खड्डा के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को ग्राम सभा सौरहां बुजुर्ग (नन्दनछपरा ) में सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री शेषनाथ यादव के नेतृत्व में कृषि बिल की विरोध में किसानों की हित के लिए किसान घेरा चौपाल लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया श्री यादव ने लगे चौपाल में उपस्थित किसानों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए कृषि बिल के विरोध में किसानों के चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी ने किसान यात्रा के बाद अब चौपाल लगाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आह्वान पर जगह जगह चौपाल लगाकर किसानों की हितरक्षा के उपाय किये जा रहे हैं। उन्होंने कृषि बिल के विरोध के साथ ही महंगाई, भ्रष्टाचार तथा पुलिस द्वारा जन उत्पीड़न पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनीधि अनवर अहमद  व संचालन युवा समाज सेवी फखरूद्दीन अहमद ने किया कार्यक्रम मे युवा नेता मनीष कुमार व बृजेश कुमार ने भी संबोधित किया इस अवसर पर क्षेत्र पंचा...

ब्लाक नेबुआ नौरंगिया में किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे कुशीनगर के माननीय सांसद विजय कुमार दुबे उपस्थित रहे कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा टेलीविजन के द्वारा किसानों को संबोधित किया गया प्रधानमंत्री के सम्बोधन से पूर्व सांसद विजय कुमार दुबे ने किसान गोष्ठी आयोजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि बिल से किसानों को लाभ मिलेगा व कम लागत में फसलों की अधिक उत्पादन के साथ किसानों  को फसल का वाजिब दाम भी मिलेगा वहीं पर कार्यक्रम के दौरान मा0 सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण,के साथ खड्डा तहसील प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष मणी त्रिपाठी व नेबुआ नौरंगिया मंडल अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा व हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी डॉ0 राम आधार राजभर ,राम अनुज मिश्रा, अनिल मिश्रा महेन्द्र पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, विकास खण्ड अधिकारी विनय कुमार द्विवे...

बिहार में 9 महीने में 2406 मर्डर, रोज 9 लोगों की हत्या, सुसासन राज मे ये क्या

Image
डॉ0 गौहर अंसारी का विशेष रिपोर्ट  बिहार: जनपद में 9 महीने में 2406 मर्डर, रोज 9 लोगों की हत्या, जानिए किस जिले में हुई सबसे ज्यादा हत्याएं बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। यूं कहें तो अपराधियों ने राज्य में सुशासन की पोल खोल कर रख दी है। सूबे के मुखिया नीतीश कुमार एक महीने में 4 बार पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था चरमराई हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार के ऊपर निशाना साधा है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर दी है। बिहार सरकार के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक इस साल अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है। जनवरी महीने से लेकर सितंबर महीने तक कुल 2406 हत्याएं हो चुकी हैं। यानी कि औसतन हर रोज 9 लोगों का मर्डर बिहार में हो रहा है। ये आंकड़ा बिहार चुनाव से पहले का है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान या चुनाव के बाद न जानें कितने लोगों की जान चली गई, जिसका डाटा सरकार ने अभी तक नहीं दिया है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ...

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गी अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन

Image
संवाददाता गणेश वर्मा की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के कप्तानगंज तहसील में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा किसानों को किसान पत्र देकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अतुल सिंह जी मंच का संचालन कर रहे जय सिंह एवं जिला के तमाम भाजपा का कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।