Posts

ऑटो पलटने के क्रम में छ: सवार व्यक्ति जख्मी

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण दिनांक 20 मार्च 2021 को बगहा प्रखण्ड़ एक के चौतरवा - रतवल मुख्य मार्ग के रतवल गांव स्थित मलंग बाबा स्थान के समीप शनिवार की सुबह ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से छः यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय रतवल मे श्री आनंद अस्पताल में प्रथामिक उपचार कराने के बाद जख्मी लोगों को बेहतर इलाज हेतु उत्तर प्रदेश के पडरौना भेजा गया दुर्घटना ग्रस्त सुभाष सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल सभी लोग रंगललही गांव के रहने वाले हैं। घटना में जख्मी राजेश ठाकुर उम्र 35 वर्ष है। तथा 12 साल के लड़के व दो महिला भी शामिल हैं। ऑटो चालक ने बताया कि सामने मोड़ पर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बचाने के क्रम में सन्तुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हो गई।

बिहार मे कोरोना का फिर दस्तक पॉजिटिव निकला छात्र, 26 मार्च तक स्कूल बंद रखने का निर्देश

Image
डॉ0 गौहर अंसारी का विशेष रिपोर्ट बिहार: कोरोना पॉजिटिव निकला छात्र, दिनांक 26 मार्च तक स्कूल बंद रखने का निर्देश है। मार्च 2021 में कोरोना वायरस भारत में लगातार तेजी से बढ़ रहा है। एक बार फिर से कोरोना ने बिहार में भी दस्तक दे दी है। यह तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। अभी हाल ही में बेगूसराय में 5 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए भी गए थे जिसके बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया और पूरे इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र में तब्दिल कियाा गया वही आज बिहार के शिवहर में भी एक मामला सामने आया है। जहां स्कूल के एक छात्र में कोरोना का लक्षण पाए जाने से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया है। मामला शिवहर के तरियानी छपरा बालक विद्यालय का है। बताया जाता है। कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्कूल में कोरोना की जांच कराई गई थी जिसमें कई बच्चे भी शामिल हुए थे सभी बच्चों की कोरोना जांच के बाद जब रिजल्ट आया तब पता चला कि स्कूल के एक बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। जिसके बाद आनन-फानन में विद्यालय को 26 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से...

नवयुवक कमिटी बगहा ने किया कैंडल मार्च बहन ममता के लिए मांगा इंसाफ

Image
अब्दुल्लाह उमर की रिपोर्ट बिहार: प0 चम्पारण बगहा दिनांक 20 मार्च 2021 को पुलिस जिला बगहा 2 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरागी सोनबरसा मैं कदमहवा छुपी टोला गांव की निवासी ममता कुमारी जो कि प्रभु उरांव की पुत्री बताई जा रही है जो 14 मार्च 2021 को बिहार पुलिस का एग्जाम देने के लिए बेतिया गई थी प्राप्त सूचना अनुसार एग्जाम देने के बाद घर नहीं लौट पाई बल्कि 4 दिनों के बाद 18 मार्च 2021 को उसकी लाश बुरी हालत में प्रतापपुर गांव के बाहर बुनियादी नहर में मिली है जबकि ममता कुमारी के परिजनों ने 2 दिन पहले ही चिवटहा पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दिया था बताते चलें कि आज नवयुवक कमेटी बगहा ने शाम 7:00 बजे बगहा में रतन माला से लेकर सिनेमा चौक तक कैंडल मार्च निकाला और बिहार सरकार से मांग किया की ममता के दोषियों पर कठोर कार्रवाई और ममता को इंसाफ मिले इस कैंडल मार्च के मौके पर बहुत सारे लोग उपस्थित रहे जिसमें खास तौर पर तौफीक उमर अंसारी रहमान नगर मोहम्मद समी उल्लाह जी मोहम्मद इमरान मोमिन तुफैल खान और सद्दाम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

भारतीय जीवन बीमा निगम ने अखिल भारतीय स्तर पर हड़ताल

Image
डॉ0 गौहर अंसारी की रिपोर्ट बिहार: सीतामढ़ी में गुरुवार को Lic कार्यालय सीतामढ़ी समेत पुपरी एवं शिवहर स्थित Lic का सेटेलाइट कार्यालय भी पुरी तरह बंद रहा। Lic के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल पर रहे कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिन भर ताले लटकता रहा। मुख्य द्वार पर बैनर एवं पोस्टर लगाकर कर्मचारी एवं अधिकारी धरने पर बैठे रहे इस हड़ताल को जन-संगठन बैंक एसोसियेशन, किसान सभा पेंशनर एसोसियेशन,जिला CITU ,AITUC , छात्र संगठन सहित जिले के कई मजदूर संगठनों का समर्थन रहा। कर्मचारी संगठनों का समर्थन रहा। कर्मचारी संगठनों का प्रमुख मांगों के समर्थन में लोगों नें अपनी बात रखी एवं नारे लगाए। प्रमुख मांगों LIC में  IPO वापस लो बीमा क्षेत्र में विदेशी पूंजी को 49% से बढ़ाकर 74% किया गया वह वापस लो‌ का नारा लगाया गया बीमा संशोधन बिल वापस LIC में वेतन पुनरीक्षण, सार्वजनिक क्षेत्र का नीजिकरण आमजन के हित में नहीं है। LIC व्यवसाय देश के आम जन के हित में नहीं है, इसका नीजिकरण आमजन के विपरित में है। कर्मचारी का डिमांड है कि LIC ,IPO शीघ्र वापस लो, नहीं तो कर्मचारी एवं अधिकारियों का आह्ववान है क...

खड्डा तहसील के अंतर्गत दरगौली में दबंगों द्वारा अवैध कब्जा पीड़िता लगा रही है न्याय की गुहार

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर:  जनपद के तहसील खड्डा के अंतर्गत ग्राम सभा दरगौली में दबंगों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा का मामला प्रकाश में आया है। बतादें कि थाना हनुमानगंज के  अंतर्गत ग्राम सभा दरौली में अलगु पुत्र यदुवंश जिसकी गाटा संख्या 901 /1.0360 में 1/2 जिसमें लगभग 12 कट्ठा की भूमि पर अंबिका पुत्र शिव पूजन व परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा अवैध कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने उपजिलाधिकारी खड्डा  को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था उपजिलाधिकारी खड्डा अरविंद कुमार ने मामले को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी हनुमानगंज ज्ञानेंद्र राय को इस प्रकरण का जांच करके न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने एवं आख्या देने को कहा। हनुमानगंज थाना प्रभारी ने मौके का जांच कर दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बुलाकर हिस्सेदारी भूमि के संबंध में  सहमति से यह निर्णय लिया  कि 25 /3/2021 को  दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच कर  पंचायत के माध्यम से मामले का समाधान करने का निर्णय लें। थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जो पंचायत का निर...

रेलवे पुलिस के सामने एक अज्ञात शव को कुत्ते नोचता रहा और तमाशा देखता रहा पुलिस

Image
डॉ0गौहर अंसारी की रिपोर्ट बिहार: सीतामढ़ी जनपद के रीगा रक्सौल रेल खंड पर रीगा रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत शुक्रवार के अहले सुबह हो गई महिला का शव कई टुकड़ों में बट गया लिहाजा स्थानीय लोगों ने शव को रेलवे ट्रैक के से अलग कर दीया घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा रेल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को दी गई हालांकि ईस दौरान शव रेलवे ट्रैक के समीप ही पड़ा था तकरीबन 4 घंटे बाद रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक आवारा कुत्ता शव को अपना निवाला बना रहे थे हद तो तब हो गई जब इस संवेदहीनता पर खेद करने के बजाय पुलिस वाले इस पर पर्दा डालने की नियत से मीडिया कर्मी से ही उलझ गए तब तक मीडिया के लोग पुलिस की लापरवाही की तस्वीर अपने कैमरे में व मोबाइल में कैद कर चुके थे जानकारी के लिए बता दूं घटना के करीब 4 घंटे बाद जीआरपी मौके पर पहुंची उस दौरान कुत्ते शव को नोच खा रहा था यह तस्वीर देखने के बावजूद पुलिस मुखदर्शक बनी रही यानी शव को कुत्ते के निवाला बनाने से बचाने के बजाय हाथ पर हाथ खरा कर देखती रही ,पुलिस हरकत में तब आई जब मीडिया के लोगों ने शव को नोच ...

प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं के बीच कुशल युवा कार्यक्रम के तहत वितरण किया गया सर्टिफिकेट

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार: पश्चिम चम्पारण दिनांक 18 मार्च 2021 को बगहा अनुमंडल के अंतर्गत बड़गांव स्थित निटमे कम्प्यूटर द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के बीच गुरुवार को सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गवर्नमेंट डिग्री कालेज, बगहा के प्राचार्य प्रो० आर के चौधरी रहे।वहीं विशिष्ट अतिथि जदयू के मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह थे अन्य सम्मानित अतिथियों में समाजसेवी कहानीकार अब्दुल गफ्फार और केवाईपी हरनाटांड में संचालक शिवशंकर गुप्ता की भी उपस्थिति रही लगभग सवा दो सौ बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया सभी आगत अतिथियों ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के इस दूरदर्शी व महत्वाकांक्षी योजना की सराहना की कार्यक्रम में स्वयं सहायता भत्ता, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए पैंतीस प्रतिशत आरक्षण की भी चर्चा की गई संचालन को-कॉर्डिनेटर अविनाश सिंह यादव और धन्यवाद निटमे के डाइरेक्टर श्री बैजनाथ कुमार ने किया संस्था के लर्निंग फैसिलिटेटर गुलशन कुमार और विकास कुमार, मुकेश चौधरी ने भी...