Posts

मिस्टर बिहार बने बेतिया के सौरव सिंह

Image
राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट बिहार: बेतिया जिला पश्चिमी चंपारण के आई ग्लैम के बैनर तले मिस्टर एंड मिस बिहार 2021/22 का आयोजन 10 अप्रैल को होटल चाणक्य पटना में हुआ। जिसमें बेतिया के निवासी सौरव सिंह को मिस्टर बिहार का खिताब मिला। बिहार के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों को सभी तरह के राउंड में पीछे छोड़ते हुए बेतिया के सौरव सिंह ने मिस्टर बिहार की ट्रॉफी अपने नाम की। बताते चलें कि सौरव सिंह सीओडी (सेंटर ऑफ डांस )बेतिया के डायरेक्टर और बिहार डांस एसोसिएशन के सिटी सेक्रेटरी हैं। सीओडी के साथ-साथ बेतिया को बिहार राज्य स्तर पर गौरव दिलाने का श्रेय सौरव सिंह की कड़ी मेहनत को जाता है। मिस्टर बिहार 2021 की ट्रॉफी बेतिया में आना चंपारनवासियो के लिए गौरव का क्षण है। आने वाले  समय में मिस्टर बिहार सिंह राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिया जाएगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

Image
एम. ए. हक पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित कुशीनगर: 12 अप्रैल 2022 को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता ने अवगत कराया है। कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० द्वारा वर्ष 2022 में विश्व विकलांग दिवस 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव 15 जून 2022 तक कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन  रविन्दरनगर धुस  में प्राप्त करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अनुसार निर्धारित श्रेणियों में आवेदन किया जा सकता है। यथा  दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजनो के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार,दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्ति...

घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Image
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट कुशीनगर: आप को बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थानांतर्गत ग्राम सभा चकदेईया का मामला प्रकाश में आया है जहां चोरों ने रात्रि के समय घर का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान उड़ा ले गए ग्राम सभा चकदेईया निवासी विद्यासागर वर्मा स्वर्ण व्यवसाई हैं तथा इनकी हाटा में ज्वैलरी की दुकान व मकान है। मंगलवार की सुबह जब वह अपने गांव चकदेईया आए तो घर का ताला टूटा देख कर आश्चर्य चकित हो गए और आसपास के लोगों से चोरी की घटना की सूचना की जानकारी मिली तत्काल बाद ही विद्यासागर वर्मा ने स्थानीय थाना व प्रशासन को अपने घर में हुई चोरी की घटना की सूचना दिया सूचना पाकर मौके पर चौकी प्रभारी कुशीनगर, थानाध्यक्ष कसया और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर चोरी की घटना का सघन जांच पड़ताल किया।

लाखो की लागत से लगा सोलर पंप शोपीस सोलर पंप केवल दिखावे के लिए है।

Image
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट सरकार के धन को जिमेदार अधिकारी केवल कागजों में दिखा रहे है जमीन पर नहीं कुशीनगर: जनपद के विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा पचफेड़ा में लाखो रुपए की लागत से लगा सौर उर्जा सोलर पंप इन दिनों मात्र शोपीस बनकर रह गया है। पानी न मिलने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जलनिगम के प्रति बरती जा रही लापरवाही के प्रति आक्रोश जताया है। बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जानकारी दी गई लेकिन आज तक मरम्मत नहीं कराई गई जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सभा पचफेड़ा में अथक प्रयास से लाखो रुपए की लागत से सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पंप की स्थापना कर समूचे ग्राम गावो में पानी सप्लाई हेतु किया गया था लेकिन एक साल से ग्रामीणों के लोग पानी का इन्तजार करते रहते है। की कब चालू होगा और हमे सुध पानी मिलेगा  क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि आज तक किसी भी सक्षम जिम्मेदार अधिकारी ने इस सोलर पंप के लिए जहमत लेना उचित नहीं समझा। सोलर पंप नहीं चलने से ग्राम सभा पचफेड़ा के लोग दू...

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल वाले घायल हालत गंभीर

Image
आरिह खान की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पड़री पिपरपांती चौराहे पर देर शाम 8:00 बजे के लगभग साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल से गिरकर बुरी तरीके से घायल हो गए जिसमें एक की स्थिति काफी नाजुक है। बताते चलें कि सोमवार के शाम 8:00 बजे के लगभग कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बबुइयां हरपुर भेड़िहारी निवासी गोविंद कुशवाहा अपने जीजा टुनटुन कुशवाहा निवासी मांलगाया थाना रामकोला को लेकर पड़री पिपरपांती चौराहे पर पंखा खरीदने जा रहे थे इसी बीच पडरौना की तरफ से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सड़क पर बिखरी गिट्टी में फिसल कर गिर गए जिसमें गोविंद कुशवाहा की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है जबकि उनके जीजा टुनटुन कुशवाहा को काफी चोटें लगी हैं तथा साइकिल सवार भी बुरी तरीके से घायल हो गया है घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया घायल युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

चमैनिया मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटा 24 घंटा में तीन दुर्घटना

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार: दिनांक 10 अप्रील 2022 को प0 चम्पारण बाल्मिकीनगर बगहा मुख्य सड़क पर जिलेबिया मोड़ पर शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया समाचार लिखे जाने तक इस दुर्घटना में किसी भी ब्यक्ति के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। इस बावत पुछे जाने पर बाल्मिकीनगर थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई है, पेट्रोलिंग दल को घटनास्थल पर पहुंचने की ताकीद की गयी है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को भी इसी जगह पर अलग अलग हुए दो दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी ,तो दुसरा गंभीर रुप से घायल हो गया था। बतादें कि यह मोड़ काफी तीखा है। लगातार घट रही घटनाओं से राहगीरों में भय का माहौल ब्याप्त हो रहा है। ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से उक्त मोड़ पर ब्रेकर निर्माण की मांग की है।

नारायणी प्रेस क्लब की ओर से मध्य प्रदेश में पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार को ले हुआ विरोध प्रदर्शन

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण बेतिया दिनांक 09 अप्रैल 2022 को बगहा पश्चिमी चंपारण बेतिया जिले के बगहा अनुमंडल में नारायणी प्रेस क्लब की ओर से मध्य प्रदेश के सीधी जिला के थाने में पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन व मार्च निकाला गया इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता नारायणी प्रेस क्लब के संस्थापक महासचिव ठाकुर संजय कुमार द्विवेदी के द्वारा किया गया द्विवेदी ने कहा कि एमपी के सीधी जिला के पुलिस अधीक्षक को निलंबित और सीधी जिला के टीआई मनोज सोनी व एसएचओ अभिषेक सोनी को बर्खास्त करने की मांग की। किसी भी पत्रकार का मान सम्मान और इज्जत प्रतिष्ठा सर्वोपरि होता है। ऐसे में सीधी जिला के थाने में पत्रकारों को अर्धनग्न किया गया, इससे बड़ा जघन्य अपराध कुछ नहीं, दोषियों को सजा राज्य सरकार व केंद्र सरकार दे यही हमारी मांग है। इस विरोध प्रदर्शन में नारायणी प्रेस क्लब के संरक्षक इजराइल अंसारी ने कहा कि सीधी जिला में हुए पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार की ऐसी घटना हिला देने वाली है। इसमें दोषी पदाधिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की नारायणी के सदस्य...