Posts

सेवा हास्पिटल के सौजन्य से दो दिवसीय अहमद वालीबॉल प्रतियोगिता में शेषनाथ यादव द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट फाईनल मैच में आजमगढ़ ने विजय प्राप्त किया कुशीनगर जनपद के विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सौरहां बुजुर्ग (नन्दन छपरा) में सेवा  हॉस्पिटल के सौजन्य से दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया। जैसा कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सेवा हास्पीटल के सौजन्य से इस प्रतियोगिता के अध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान अनवर अहमद व कोषाध्यक्ष डॉ0 परवेज अहमद द्वारा  वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस फाईनल मैच का उद्घाटन नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव के साथ हसनदार अली पुर्व प्रधानाचार्य इंटर कालेज सिंगहा द्वारा फीता काटकर किया गया। जबकि वालीबॉल प्रतियोगिता कई बर्षो से  इस ग्रामीण अंचल में कराया जाता रहा है। जिसमें कुशीनगर देवरिया आजमगढ़ संन्तकबीर नगर आदि विभिन्न जनपद से आये हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया। वालीबॉल प्रतियोगिता के दुसरे दिन अमरडोहा संन्तकबीर नगर और आई पी पी देवरिया के बीच खेला गया। जिसमें अमरडोहा संन्तकबीर नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजई कर फाइनल मुकाबले में पहुंची। ...

चौपाल लगाकर निर्माण श्रमिको को किया गया जागरूक बनाया गया निर्माण श्रमिक कार्ड व नवीनीकरण

Image
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट  सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव के निर्देश पर बोओसी कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने तहसील कसया के शामपुर हटवा व पिपरा तिवारी में  चौपाल लगाकर निर्माण श्रमिकों को जागरूक किया गया   उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत एवं पात्र श्रमिकों को योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी  पुत्री विवाह  शिशु मातृत्व व बालिका योजना संतरविदास योजना के बारे में जानकारी दी गई व   अधिक से अधिक नवीनीकरण करने पर भी जोड़ दिया गया  किसी भी नजदीकी जन सुविधा केंद्र, से कराया जा सकता है  उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। इस कार्ड के बन जाने से पंजीकृत श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों का पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो सकेगा। श्रमिकों को चाहिए कि इसके लिए शीघ्र आवेदन कर बनवा लें।इस अवसर  पवन गोपाल सोमनाथ अनन्त लवकुश  बसन्त आय...

रोटरी क्लब ने गोद लिये 26 टीबी मरीजों को वितरित किया पौष्टिक आहार की पोटली

Image
एम. ए. हक राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में रोटरी क्लब का सहयोग सदैव रहेगा: डॉ एम. एच. खान कसया -कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा संस्था रोटरी  क्लब कुशीनगर के द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के क्रम में महामहिम राष्ट्रपति के भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा अधीक्षक से उपलब्ध क्षय रोगग्रस्त व्यक्तियों की सूची से 26 क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को गोद लिया गया। गोद लिए गए टीबी मरीजों को आवश्यक पोषक तत्वों मूंगफली, गुड़, चना, साबुत मूंग, गजक, सोयाबीन, प्रोटीन पाउडर आदि को सम्मिलित करते हुए पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गयी टीबी मरीजों को 6 माह तक गोद लेने के संकल्प साथ रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों द्वारा टीबी के 26 मरीजों को गोद लिया गया। जिसमें राकेश जायसवाल ने 5, डॉ एमएच खान ने 1, वाहिद अली ने 1, संदीप रौनियार ने 3, विजय कृष्ण द्विवेदी ने 1, अजय कुमार सिंह ने 1, विजय कुमार गुप्ता ने 1, साहिल अहमद ने 3, राजीव जायसवाल लक्ष्य ने 1, दिनेश यादव ने 1, अंकुर तुलस्यान ने 2, गो...

थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा अवैध प्रतिबंधित लकड़ी के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Image
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25.11.2022 को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा 19 बोटा अवैध प्रतिबंधित लकड़ी गुलर व पाकड़ की बरामदगी की गयी व मौके से एक अभियुक्त मुन्नीलाल पुत्र सुनरदेव प्रसाद सा0 जड़हां थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 436/2022 धारा 26(1) F भारतीय वन अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 436/2022 धारा 26(1) F भारतीय वन अधिनियम गिरफ्तार अभियुक्त मुन्नीलाल पुत्र सुनरदेव प्रसाद सा0 जड़हां थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।  विवरण बरामदगी 19 बोटा प्रतिबंधित लकड़ी पाकड़ व गुलर  गिरफ्तार करने वाली टीम 1.उ0नि0 श्री विनायक यादव थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर। 2.का0 सोनू कुमार थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 3.का0 संतोष कुमार यादव थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।

मुख्यमंत्री को पीड़िता ने शिकायत पत्र भेजकर की दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग

Image
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट फर्जीवाड़ा मामले में साक्ष्य मिटाने हेतु जिला राजस्व अभिलेखागार से फड़वाया 1347 फसली के बंदोबस्त खतौनी से पन्ना आदेश के बाद भी दोषियों के विरुद्ध जिम्मेदारों द्वारा नहीं की गई कोई कानूनी कार्रवाई फर्जीवाड़ा कर पीड़िता के बैनामा की भूमि को हड़पना चाहते हैं भूमाफिया पडरौना कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली अंतर्गत  रफी अहमद किदवई नगर छावनी पडरौना की निवासिनी हाजरा खातून पत्नी मुहम्मद नईम द्वारा मुख्यमंत्री, अपर प्रमुख सचिव राजस्व व जिलाधिकारी कुशीनगर को संयुक्त रूप से शिकायत पत्र भेजकर बैनामे की भूमि को प्रभावित कर हड़पने की नीयत से बनवाए गए फर्जी समझौता का पुल पोल खोलने वाले 1347 फसली के बंदोबस्त खतौनी को दोषियों द्वारा जिला राजस्व अभिलेखागार से दो पन्ना पड़वा दिया गया है जिसके संबंध में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु मांग की गई है।पीड़िता द्वारा दिए गए संयुक्त रूप से पत्र के माध्यम से बताया गया है कि वह पडरौना तहसील के मौजा पडरौना मे खाता संख्या 410 व 411 में आराजी नंबर 2340/0.044 2352 मी. 0.089 कुल रकबा 0.0133 हेक्टेयर मे...

बाल विकास निदेशक लखनऊ द्वारा देवरिया के डीपीओ को सूचना देने का दिया आदेश

Image
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट जनपद देवरिया के जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र के माध्यम से बाल विकास निदेशक लखनऊ द्वारा जनसूचना को उनके नाम और पते पर समया अंतर्गत भेजने को कहा है देखना है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी देवरिया द्वारा कितने समय में जनसूचना को  भेजते हैं अगर समय अनुसार नहीं भेजते हैं तो निदेशक साहब जिला कार्यक्रम अधिकारी  देवरिया के ऊपर कौन सी कार्रवाई करते हैं।

धनहा पुलिस ने नसे में चुर दो शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार: दिनांक 23 नवम्बर 2022 को पश्चिमी चम्पारण बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में मंगलवार की शाम दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। धनहा थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव की निर्देश के आलोक में शराब तथा उसके कारोबारियों के बिरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। वही जांच के दौरान दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराबियों की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के शनिचरी गांव निवासी रमन कुमार पिता दीनानाथ महतो व बृजेश महतो पिता जयनाथ महतो को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार शराबियों को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया।