Posts

सार्वजनिक अवकाश मतदान दिन को किया गया घोषित

Image
एम. ए. हक 04 मई 2023 को कोषागार एवं उप कोषागार भी रहेगा बंद कुशीनगर: दिनांक 27 अप्रैल 2023 को अपर जिला मजिस्ट्रेट देवीदयाल वर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दिवस 04 मई 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। तथा उस दिन जनपद के कोषागार एवं उप कोषागार भी बंद रहेंगे।

मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित सेकेंड्री/सीनियर सेकेंड्री,कामिल एवं फ़ाज़िल परीक्षा की समय सारणी घोषित

Image
एम. ए. हक दिनांक 17-05-2023 से 24-05-2023 के मध्य सम्पन्न होगी परीक्षा कुशीनगर: दिनांक 26 अप्रैल 2023 को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2023 की परीक्षा दिनांक-17.05.2023 से दिनांक - 24.05.2023 के मध्य सम्पन्न कराये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अनुसार सेकेण्ड्री की परीक्षायें प्रथम पाली पूर्वान्ह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा सीनियर सेकेण्ड्री की परीक्षायें द्वितीय पाली अपरान्ह् 02:00 बजे से 05:00 बजे के मध्य होगी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रबंधक/ प्रधानाचार्य, आलिया एवं उच्च आलिया स्तर के समस्त राज्यानुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसे, को निर्देशित किया है। कि कृपया अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए परीक्षा से सम्बन्धित कार्यक्रम से परीक्षार्थियों को सूचित करना सुनिश्चित करें मदरसों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु उक्त समय सारणी परिषद के मदरसा पोर्टल/वेबसाइट  https://madarsaboard.upsdc. gov.in/  पर भी उपलब्ध है।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई के स्थान पर अब 21 मई 2023 को स्थापित

Image
एम. ए. हक पूर्व की नियत तिथि में नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर किया गया बदलाव कुशीनगर: दिनांक 26 अप्रैल 2023 को अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर श्याम मोहन जायसवाल ने आमजन को अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्द दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 13.05.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना था, परन्तु उ०प्र० के नगरीय निकाय चुनाव हेतु अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त, पंचायत एवं नगरीय निकाय उ०प्र० द्वारा दिनांक 09.04.2023 को जारी की गई है। उक्त के परिपेक्ष्य में दिनांक 13.05.2023 के स्थान पर दिनांक 21.05.2023 (दिन रविवार) को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का निर्णय माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदया, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा लिया गया है। उक्त के परिपेक्ष्य में माननीय जिला जज / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के निर्देशानुसार आम जन को यह सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.05.2023 के स्थान पर 21.05.2023 दिन रविवार को आयोजित की जायेगी अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ...

नौ दिन रुद्र महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ निकाली 501कलश यात्रा, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट  बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 26 अप्रैल 2023 को बथवरिया प्रखंड बगहा एक के पंचायत राज बसवरिया के बंगला टोला गांव में रुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही महिला-पुरुष पारंपरिक भेशभूषा में भगवान भोलेनाथ का नारा लगा रहे थे।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल कलश यात्रा में शामिल रुद्र महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शाही ने बताया कि धनहा के समीप नारायणी नदी  स्थित नदी से गंगाजल भरकर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु बंगला टोला गांव पहुंचे और यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। उन्होंने कहा कि बंगला टोला गांव में भगवान शंकर का मंदिर बनाया गया है। कार्यक्रम को देखते हुए नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें आस-पास के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। आगामी 9 दिनों तक राम लीला का कार्यक्रम चलेगा. वही खेल तमाशा भी रहेगा।इसके लिए बनारस, अयोध्या से साधु-संतों की टोली आई है। वहीं, कई प्रवचन करता भी पहुंचे हैं। जिनके द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम लगा...

न्यायलय से पत्रावली गायब होने के सम्बन्ध मे शिकायत

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट  कुशीनगर: उच्च न्यायालय प्रयागराज इलाहाबाद रजिस्ट्रार महोदय के समक्ष आशीष मणि त्रिपाठी  पुत्र स्वर्गीय मंगल तिवारी ग्रामसभा सिन्हा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर का निवासी ने बताया की हम प्रार्थी को प्रतिपक्षी विमल कुमार चौबे द्वारा भद्दी भद्दी गाली गुप्ता व जान माल की घुड़की धमकी देते हुए मेरे गले में हाथ लगाकर अपने ऑफिस से धक्का देकर निकाल दिए जिससे छुब्ध होकर हम प्रार्थी ने एक परिवाद उपरोक्त तथ्यों के विषय में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर पडरौना के न्यायालय में दिनांक 23-06-22014 को प्रस्तुत किया था जिसका मुकदमा नंबर 796 /2014 आशीष मणि त्रिपाठी बनाम विमल कुमार चौबे थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर है उक्त मुकदमे में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय ने हम प्रार्थी व साक्षी गण का साक्ष्य लेने के पश्चात विमल कुमार चौबे को धारा 323 ,504 ,506 आईपीसी में तलब किया जिस पर विमल कुमार चौबे ने उक्त आदेश के विरूद्ध जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कुशीनगर के न्यायालय में निगरानी प्रस्तुत किया था विमल कुमार चौबे की निगरानी खारिज हो गया पुनः पत्रावली मुख्य न्...

रविंद्र गोविन्द राव के द्वारा अग्नि पीड़ितों के बीच राहत खाद्य सामग्री व राशि का किया गया वितरण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  कुशीनगर थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी के टोला भरपटिया में अग्नि पीड़ितों में रविंद्र गोविन्द राव के द्वारा राहत खाद्य सामग्री व राशि उपलब्ध कराया गया गांव में लगी आग से कई दर्जन घर जलकर पूरी तरह राख हो गये थे आग की चपेट में आने से उक्त गांव के गोरख रामबेलाश शिवधर बुचिया दहांरी कन्हैया मुन्ना बैजनाथ  मनोज गुडु नागू उमेश अंगद दुर्गा पप्पू शिव प्रसाद लालू गुवाल श्याम बदन राजेश रामबल्ली सहित कई घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया वही श्याम बदन व भुवाल के पुत्री का शादी होनी थी लेकिन इस आग लगी में सब कुछ जल जाने से कोई आशा अब नही दिख रही थी रविंद्र गोविन्द राव ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई साथ ही बिटिया की शादी ना रुके इसके लिए  परिजन को बर्तन सेट चावल दाल सब्जी राशि भी उपलब्ध कराई उन्होंने बताया कि किसी भी बिटिया की शादी पैसे के कारण ना रुके इसके लिए हर किसी को आगे आने की जरूरत है। इस क्रम में दीपक गोविंद राव बिनोद गोविन्द राव देवेंद्र प्रताप सिंह बृजराज यादव जंगी निषाद रामजीत साहनी चौथी सिंह विजय गोविं...

पुर्व ग्राम प्रधान प्रत्याशी बबिता देवी अग्निपीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  कुशीनगर थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी टोला भरपटिया में दरअसल, बीते दिनों आगलगी की दुखद घटना घट गई थी जिसमें कई दर्जन झोपड़ी जल कर खाक हो गए थे झोपड़ी में आश्रय लिए आर्थिक रूप से बेहद हीं कमज़ोर वर्ग के इन लोगों का सब कुछ जल कर राख हो गया था घटना के बाद पूर्व ग्राम प्रधान प्रत्याशी बबिता देवी  के द्वारा अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री के रूप में 6 किलो चावल 2 किलो आलू 1 किलो नमक तथा प्रत्येक परिवार को एक नई साड़ी दिया गया गया इस मौक़े पर हरिकेश साहनी राजेश्वर सिंह चौथी सिंह शिब्बन साहनी हरी लाल साहनी लक्ष्मण साहनी होरिल साहनी बाबूराम साहनी खूब लाल साहनी गणेश जुम्मन अली मुकेश राजभर अवधेश पाल विकास राजभर भोला यादव चंपा देवी कोहली देवी राजपति देवी आदि लोग उपस्थित रहे