Posts

ग्राम सभा लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पटटी में लगी आग लाखो की सम्पति जल कर हुई खाक

Image
नित्यानंद यादव की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पटटी के मिश्रौली टोला निवासी गण भगवान पुत्र मोती व संजू पत्नी राम प्रताप साहनी का घर अचानक 3बजे दिन में आग लग गयी है घर का सारा सामान जल कर राख हो गया है साथ ही साथ कुछ बकरी के बच्चे भी जल कर मर गये है उनके घर में खाने पीने का कोई सामान नही बचा है समाचार लिखे जाने तक जिले से कोई अधिकारी नहीं पहुंचे थे।

जिले में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंन्त्र दिवस

Image
एम. ए. हक  हम सभी के लिए संविधान और उनमें उल्लेखित नियम तथा राष्ट्रीय एकता सर्वोपरी होनी चाहिए।:- डीएम कुशीनगर: 26 जनवरी 2024 को जनपद में गणतंन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण ढ़ंग से हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें झंडा फहराना, राष्ट्रगान, संविधान संकल्प, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण , स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिजनों का सम्मान व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 8:30 बजे झंडा फहराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान व संविधान संकल्पना की शपथ वहां मौजूद अधिकारीगणो व कर्मचारियों को दिलाई गई। इस अवसर पर हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए जिसे सुन देश भक्ति की भावना से सभी लोग ओत प्रोत हो गए। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा रविन्द्र नगर धूस के विभिन्न चौराहों पर अवस्थित वीर शहीद महापुरुषों भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण* कर नमन किया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया संबोधन के ...

मा0 प्रभारी मंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में फहराया झंडा

Image
एम. ए. हक  मा0 प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन में परेड सलामी लेने के पश्चात सभी को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं गणतंत्र दिवस के अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को किया गया सम्मानित। कुशीनगर: 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग सतीश चंद्र शर्मा द्वारा झंडा फहराया गया इस अवसर पर राष्ट्रगान व संविधान की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी भी ली गई इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि देश की आजादी में तमाम शुर वीरों बलिदानियों के प्रति अपने कोटि नतमस्तक करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज जब हम अपने संविधान के प्रारंभ होने का जश्न मना रहे हैं तो इसकी प्रस्तावना हम भारत के लोग शब्दों से शुरू होती है,जो लोक तंत्र पर प्रकाश डालती है, यही कारण है कि भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है,आज हम संविधान निर्माता सहित उन सभी नेताओं ...

आई.एस.ए. वेड इम्पार्ट नेचुरल सोसाइटी, गोरखपुर ने 75वेंगणतंत्र दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन कार्यक्रम का किया आयोजन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: अमृत काल के द्वितीय राष्ट्रीय पर्व 75वेंगणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना" जल जीवन मिशन" हर घर जल" के सफल क्रियान्वयन हेतु चयनित इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी (आई.एस.ए.) वेड इम्पार्ट नेचुरल सोसाइटी, गोरखपुर द्वारा माननीय रामप्रीत गुप्ता जी ग्राम प्रधान होरलापुर के कुशल नेतृत्व में ग्राम पंचायत के कम्बाइंड विद्यालय होरलापुर मे 'जल जागरुकता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जल जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम श्रीमती गीता चतुर्वेदी जी प्रधानाध्यापिका कम्बाइंड विद्यालय होरलापुर, ग्राम पंचायत होरलापुर के नेतृत्व मे विद्यालय के छात्रों द्वारा ग्राम पंचायत में जल जागरूकता हेतु:- पानी को हम बचायेंगे - देश में खुशहाली लायेंगे, जल को बचाना है - विश्व को खुशहाल बनाना है, जल संरक्षण है एक संकल्प - नही है इसका दूसरा कोई विकल्प, जल संरक्षण को अपनाना होगा - हर व्यक्ति तक जल पहुंचाना होगा,  आप पानी बचाये - पानी आप को बचाएगा आदि प्रेरक नारों का उदघोष करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई ,प्रभात फेरी के समा...

जिलाधिकारी ने 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी जनपद वासियों को दिये सुभकामनाएं

Image
गणेश वर्मा की रिपोर्ट महाराजगंज: 75वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय झंडा रोहण करते हुए जिलाधिकारी अनुनय जा ने जनपद के अधिकारीगण व कर्मचारियों की सराहना करते हुए सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।

मड़ार बिन्दवलिया के क्रांति चौराहा से दो घरों से पाइप की मोटर हुई चोरी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत मड़ार बिन्दवलिया के क्रांति चौराहा पर मुन्ना मोदनवाल व रामकेश कुशवाहा के मकान से 15 दिन के अंदर में दो मोटर व 80किलो छड़ चोरी हो गई जबकि चौराहे पर बराबर लोग रहते हैं पुलिस चौकी के पुलिस रात्रि गश्त करती है लेकिन चोरों ने अपना करामात दिखाने में कोई  कोर कसर नहीं छोड़ रही है इसे साबित होता है कि किसी के घर चोरों ने समय देखते हुए हाथ साफ कर लेंगी और लोग देखते  रह जाएंगे चोरों का हौसला बुलंद है क्योंकि क्रांति चौराहे पर पुलिस चौकी है इसे इसमें क्या कहा जाए कि इस तरह का वारदात होना नहीं चाहिए जब की पुलिस रात्रि गश्त करते हुए चोरी हो जाती है तो यह एक पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है अब देखना है की पुलिस चुनौती का सामना कर पाती है। की नही अगर सामना कर लेती है  तो चोरी का मनोबल डाउन होगा अगर नहीं कर पाती है  तो पुलिस का भी सामान चोरी हो सकती है।

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों हेतु अलग से बैंक खाता खोले जाने का निर्देश

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 24 जनवरी 2024 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्वाचन प्रयोजनार्थ अलग से बैंक खाता खोलने की सुविधा एवं प्राथमिकता के आधार पर चेक बुक उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उक्त दिशा निर्देशों को जनपद में स्थित समस्त बैंको ,रिटर्निंग ऑफिसर एवं प्रेक्षको के संज्ञान में लाते हुए अनुपालन सुनिश्चित किए जाने का भी निर्देश दिए गए हैं।