Posts

खोये हुए जनता के 130 अदद मोबाइल फोन (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 26 सितंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में प्राप्त जनशिकायत के आधार पर सर्विलांस सेल को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में सर्विलांस सेल की टीम द्वारा कुल 130 अदद विभिन्न कम्पनियों के मल्टी मीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई, बरामद किए गए मोबाइल सेटों की कुल क़ीमत लगभग 30,00,000/- रुपये (30 लाख रुपये) है। बरामद मोबाइल सेटों को आज दिनांक 26.09.2024 को पुलिस कार्यालय के सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया  कुल बरामदगीः- जनशिकायत से कुल 130 अदद मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमत लगभग रुपये 30,00000/- (30 लाख रुपये) बरामद मोबाइल फोन का विवरणः- क्र.सं./कम्पनी संख्या 1. REALME - 32 2. वीवो - 30 3. REDMI - 31 4. OPPO - 11 5. INFINIX - 07 6. POCO - 06 7. SAMSANG - 05 8. TECHNO - 03 9. ONE PLUS - 03 10. MOTOROLA - 02      TOTAL = 130 बरामद करने वाली पुलिस टीमः- 1. उ0नि0 ...

सैयद सलमान चिश्ती ने जापान में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ द्वारा दर्शाए गए प्रेम और सेवा के सार्वभौमिक मूल्यों की याद दिलाई

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: अजमेर दरगाह शरीफ के गद्दी नशीन और चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने जापान में “शांति सप्ताह 2024: उगते सूरज की धरती” में अपनी प्रभावशाली भागीदारी का समापन किया, जिसमें उन्होंने अजमेर शरीफ, भारत और चिश्ती सूफी संप्रदाय की आध्यात्मिक विरासत का प्रतिनिधित्व किया एक सप्ताह तक चलने वाला यह कार्यक्रम, यूनिटी अर्थ द्वारा जीओआई पीस फाउंडेशन, जापान के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसकी मेजबानी टोक्यो के सम्मानित सायनजी परिवार ने की, जिसमें वैश्विक शांति-निर्माताओं, आध्यात्मिक नेताओं और परिवर्तन-निर्माताओं ने एकता और वैश्विक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए एक साथ मिलकर काम किया यह कार्यक्रम टोक्यो से शुरू होकर हिरोशिमा में समाप्त हुआ, जो 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के साथ मेल खाता है। अपने संबोधन के दौरान, हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने प्राचीन भारतीय दर्शन "वसुधैव कुटुम्बकम" - महान मूल्य और शिक्षाएँ कि पूरा विश्व एक परिवार है - और चिश्ती सूफी आदर्शों "अल खालकू अयाल लिल्लाह" द...

उ0 प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 से ऋण प्राप्त किया है। उनके लिये बड़ी खबर

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 26सितंबर 2024 को जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 संदीप चौधरी ने शासन के पत्र के क्रम में बताया कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 कुशीनगर द्वारा संचालित स्वतः रोजगार योजना (पड़ित दीन दयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एंव विकास निगम लि0, (अनुविनि), राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास के माध्यम से संचालित योजना एवं स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुनर्वासन योजना में लाभान्वित ऐसे समस्त बकायेदारों को जिन्होने उ0 प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 कुशीनगर से ऋण प्राप्त किया है, को सूचित किया जाता है कि नवीन एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) जिसका समय समाप्त हो चुका था, को अब दिनांक 01 अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दिया गया है जिसके तहत यदि बकायेदार द्वारा ऋण की धनराशि एक मुश्त जमा की जाती है तो बकायेदार से केवल ऋण अविध 36/60 माह जो भी लागू हो, का साधारण ब्याज लेकर खाता बन्द कर ऋण मुक्ति प्रमाण-पत्र दे दिया जायेगा उन्होने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना दिनांक 31 मार्च, 2025 त...

संयुक्त रूप से जिला कारागार देवरिया का किया गया निरीक्षण

Image
एम. ए. हक निरीक्षण दौरान जिला जज के साथ डीएम/एसपी/सीजेएम रहे उपस्थित कुशीनगर: दिनांक 26 सितंबर 2024 को मा0 जनपद न्यायाधीश कुशीनगर सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज  चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट कविता सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के द्वारा आज देवरिया जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया जेल परिसर के विभिन्न बैरक में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने जनपद कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की तथा उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण भी किया निरीक्षण के दौरान कैदियों के लिए खान पान की उचित व्यवस्था एवं चिकित्सीय व्यवस्था की गुणवत्ता का भी निरीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन चख(टेस्ट) कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की तथा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना एवं तत्काल समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित भी किया निरीक्षण के दौरान कैदियों से संवाद कर साफ सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं, जेल मेन्यू के अनुसार भोजन, जमानत की स्थिति, सह...

हज आवेदन हेतु अन्तिम तिथि 23 सितम्बर से बढ़ाकर हुई 30 सितम्बर

Image
एम ए हक कुशीनगर: दिनांक 26 सितंबर 2024 को भरत लाल गोंड जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने निदेशालय द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में बताया कि हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा हज आवेदन हेतु अन्तिम तिथि 23 सितम्बर से बढ़ाकर 30 सितम्बर 2024 कर दिया गया है। अतः इस सम्बन्ध में हज आवेदकों के इच्छुक यात्री जिला स्तर एवं हज-ई-सुविधा केन्द्र, हज प्रशिक्षण संस्थानों / मदरसों से सम्पर्क स्थापित करते हुए समयान्तर्गत हज आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु उ०प्र० राज्य हज समिति के ई-मेल-hajcommitte.up@gmail.com पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी इच्छुक हज आवेदकों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन आवेदन शीघ्र कर दें. अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा न करें।

जिले में चला विशेष अभियान, अवैध/ अपंजीकृत संचालित अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर्स को कराया गया बंद

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 25 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देश के क्रम में जनपद कुशीनगर में अवैध/अपंजीकृत संचालित अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्यवाही करते हुए विशेष अभियान के अंतर्गत उन्हे सील करते हुए बंद कराया गया । इसी क्रम में तहसील हाटा ,तमकुही राज एवं पडरौना में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर्स और पैथोलॉजी लैब की जांच की गई जांच के क्रम में अवैध और अपंजीकृत, मानक के विपरीत पाए गए संचालित केंद्रों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारीगण के निर्देशन में सील किया गया। तहसील हाटा में एसडीएम प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में नोडल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हाटा की संयुक्त टीम ने अवैध संचालित देव अल्ट्रासाउंड सेंटर व बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया संचालक द्वारा टीम पर  अभद्रता एवं राजकीय कार्य में बाधा डालने पर कोतवाली हाटा में तहरीर भी दी गई तहसील पडरौना में उप जिलाधिकारी पडरौना व्यास नारायण उमराव एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा कुब...

खाद्यान वितरण संबंधी सोशल ऑडिट हेतु डीएम ने दिए निर्देश

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 25 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि उ०प्र० शासन, खाद्य एवं रसद विभाग की अधिसूचना दिनांक 26 दिसम्बर, 2018 के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 अन्तर्गत समाज के निर्धनतम व्यक्ति तक खाद्यान्न की निश्चित मात्रा रियायती दर पर उपलब्ध कराते हुए उसे खाद्य सुरक्षा की गारण्टी प्रदान की जाती है। इसके सामाजिक संपरीक्षा के आयामों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के कियान्वयन की जाँच में उपलब्ध कराये गये खाद्यान्न की मात्रा, गुणवत्ता तथा उपभोक्ता के मध्य उसके वितरण के सत्यापन के साथ-साथ 06 माह में कम से कम एक बार प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामाजिक संपरीक्षा का आयोजन कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सम्बन्धी सभी पहलुओं (उसके मानकों के दृष्टिगत) की अनिवार्य समीक्षा शामिल है। इस हेतु आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र०, जवाहर भवन, लखनऊ के पत्र दिनांक 06 दिसम्बर, 2023 के क्रम में माह सितम्बर एवं अक्टूबर, 2024 में जनपद की समस्त उचित दर दुकानों का माह जनवरी, 2024 से जून, 2024 तक का सोशल ऑडिट सम्पन्न कराया जाना है. जिसके अन्तर्गत किये जाने...