Posts

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों को नव वर्ष 2026 की दी हार्दिक शुभकामनाएं

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 31 दिसंबर 2025 को नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एवं मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव  ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संयुक्त संदेश में  👉 जिलाधिकारी ने कहा कि नव वर्ष जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 में जनपद विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा। 👉 पुलिस अधीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस विभाग जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। उन्होंने नव वर्ष में सभी नागरिकों से शांति, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। 👉 मुख्य विकास अधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वर्ष 2026 में ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जाएगी, त...

दीवान अखिलेश कुमार गौतम का हुआ ट्राससपर

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार गौतम का स्थानांतरण हो गया अपने नए कार्यस्थल के लिए रवाना हो गए उनके स्थानांतरण के उपरांत पुलिखस चौकी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान माल्यार्पण कर और मुंह मीठा कराकर विदा किया गया आशीर्वाद स्वरुप अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक दायित्व का पालन कर पीड़ित को न्याय दिलाने और जनता में पुलिस की छवि अच्छी बनाए रखने की बात कही गई और सामाजिक दायित्व निभाने की सलाह दी गई इस अवसर पर सभी ने उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया और उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं इस दौरान दीवान ओमकेश सरोज कांस्टेबल अवधेश यादव ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव मयंक मालवीय शैलेश दुबे शैलेश मिश्रा लालधर गुप्ता साबिर अंसारी बिकाऊ ईरानी अखंड प्रताप सिंह सत्येंद्र सिंह ,रामदरश चौधरी ,अटल दूबे व विजय गौतम देवरहा व विनोद कुमार गौतम सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

डीसी त्रिपाठी द्वारा बाल विवाह कुशीनगर मुक्त हो गया है।

Image
  लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को जनपद के जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम संघौलन करने का निर्देश प्राप्त है जिसके अनुपालन में आज जनपद के 03 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामकोला, पडरौना में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हब फार इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर श्री नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा करते हुए बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में विद्यालय की छात्राओं को बताया गया साथ ही बाल विवाह ना करने हेतु प्रेरित किया गया एवं साक्षी पाण्डेय सुपरवाइजर हेल्प लाईन द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि यदि आपके आस-पास कोई भी कम उम्र की लड़की या लड़के की शादी होती है तो उसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नं० 1098 पर सूचित करें। इसके साथ ही कार्यक्रम में श्रीमती बन्दना कुशवाहा जेण्डर स्पेसलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग की संचालित सभी लाभकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बा...

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में 150लोगो की सूनी गयी शिकायत

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट गोरखपुर: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को कड़ाके की ठंड के बावजूद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार में पहुंचे उन्होंने फरियादियों से मुलाकात की करीब 150 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी भूमि विवाद लेकर पहुंचे थे कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कठोर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि यदि कोई दबंग, माफिया किसी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए गरीबों को उजाड़ने वाले कत्तई बख्शे नहीं जाएंगे जहां पैमाइश की जरूरत हो वहां समय से पैमाइश हो विवाद का निस्तारण कराया जाए जनता दर्शन में बीमारी को लेकर तीमारदार भी पहुंचे थे मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी उन्होंने निर्देश दिया कि इलाज में अस्पताल से इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर कर शासन भेजें विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे कुशीनगर का डीएम ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज अधिकारियों के साथ एयरफील्ड एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट कमेटी एवं एरोड्रम कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  केशव कुमार की उपस्थिति में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (कसया) का संयुक्त भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान रनवे, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), सुरक्षा व्यवस्थाओं, अग्निशमन सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण उपायों, सीमा सुरक्षा तथा अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया जिलाधिकारी ने हवाई अड्डे की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं एयरपोर्ट प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से उड़ान सुरक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों जैसे ऊँचे टावर, पेड़-पौधों आदि को शीघ्र चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने, पर्यावरण अनुकूल उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने, कूड़ा-कचरा प्रबंधन सुदृढ़ करने एवं हरित क्षेत्रों के विस्तार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यात्री सुविधाओं में सुधार, आपातकालीन स्थितियों ...

ई-खसरा पड़ताल के माध्यम से युवाओं को मिलेगा अतिरिक्त आय का अवसर

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद कुशीनगर में रबी फसलों का ई-खसरा पड़ताल कार्य दिनांक 05 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया जाना है। इस कार्य के माध्यम से इच्छुक युवक अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि ऐसे इच्छुक युवक, जिन्हें एंड्रायड मोबाइल फोन के सही उपयोग की जानकारी हो तथा जनपद में उगाई जाने वाली फसलों का पर्याप्त ज्ञान हो, वे ई-खसरा पड़ताल का कार्य कर सकते हैं। कार्य के संपादन के उपरांत बजट उपलब्ध होने पर उन्हें प्रति गाटा सर्वे के लिए ₹5.00 तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी हेतु ₹350.00 प्रति सत्र का भुगतान किया जाएगा उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता विवरण, आईएफएससी कोड एवं ई-मेल आईडी के साथ अपने संबंधित विकास खण्ड स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) से प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

निवेश गोष्ठी के माध्यम से उद्यमियों को योजनाओं की दी गई जानकारी

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को जनपद में  निवेश गोष्ठी का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र, कुशीनगर द्वारा किया गया गोष्ठी में उपायुक्त उद्योग (जिला उद्योग केन्द्र), अभय कुमार सुमन  के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया गोष्ठी में सहायक निदेशक (एफ.डी.ओ.), विद्युत विभाग (ईईसीसी), श्रम विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित उद्यमियों को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जनपद में उद्योगों की स्थापना, विस्तार एवं आधुनिकीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई उद्यमियों को बताया गया कि जनपद में उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान, ऋण, सब्सिडी एवं अन्य प्रोत्साहन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही, उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन, गुणवत्ता सुधार एवं रोजगार सृजन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया गया गोष्ठी में उपायुक्त उद्योग द्वारा औद्योग...