Posts

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का पावन पर्व

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर पडरौना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार एम एस मिशन एकेडमी में धूम धाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें झण्डा रोहण जिला पंचायत सदस्य नुरुलऐन कासमी, राजू विश्वकर्मा, चंद्रभान सिंह, तरबुद्दीन अंसारी, असगर अली, मुलाजिम सर अमित पटेल प्रधानाचार्य इफ्ताखर अंसारी द्वारा झण्डा रोहण किया गया झण्डा रोहण के बाद नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जिसमें बच्चे व अगल बगल गाँव के लोग और अभिभावक कार्यक्रम का आनंद लिए वही समाज सेवी माननीय पवन दूबे ने स्कूल पहुँच कर बच्चों व अभिभावक का दिल जीत लिया। वही उन्हों अपने स्पीच में के माध्यम से कहा गणतंत्र भारत देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जो हर साल 26 जनवरी कों मनाया जाता है इसी कड़ी मे इस साल भारत अपना 77 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है फिर क्या शहर क्या गांव, पूरा भारत देश भक्ति के रंग मे डूब गया! चाहे सरकारी हो या प्राइवेट ऑफिस हों या स्कूल सभी भवने तिरंगे मे लिपटी दुल्हन कि तरह सजाई जाती है और सभी लोग खुशियाँ मनाते हैं। वही बच्चों को शांत वतावरण में रह कर शिक्षा लेना चाहिए इस पर उन्हों ...

सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर दिए गए समाधान के निर्देश

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अपर प्राधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, उपस्थित रहे बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का अभिनन्दन किया गया तत्पश्चात पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई तथा बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गई बैठक में कुल 32 पूर्व सैनिक एवं वीर नारियाँ उपस्थित रहीं इस दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा कुल 10 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें भूमि विवाद, न्यायालय में लंबित प्रकरण, शस्त्र निरस्तीकरण, अवैध भूमि कब्जा, रास्ता दिलाने से संबंधित विवाद तथा भूमि पैमाइश से संबंधित प्रकरण शामिल थे इसके अतिरिक्त सेवारत सैनिकों से संबंधित 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें रात्रि में फसल कटाई एवं शहीदों के नाम पर ग्राम सड़कों, भवनों एवं चौराहों का नामकरण करने से संबंधित विषय शामिल थे प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों ...

गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन

Image
एम. ए. हक यौमे जम्हूरिया के मौके पर दिनांक 26 जनवरी 2026, बरोज़ सोमवार,को नुरुल्लाह रोड पर स्थित वसियाबाद चौराहे पर जेड एस ए हॉस्पिटैलिटी व आलम हास्पिटल के द्वारा संयुक्त रूप से एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क लगभग 200 से अधिक मरीज़ो को मुफ्त सलाह, उनकी जांच की गई साथ ही मुफ़्त दवाइयां भी वितरित की गई - इस कैंप का उद्घाटन इंजीनियर सुहैल के हाथों हुआ  कैंप सुबह 11am से शुरू हो कर 02 pm तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं  से सम्बन्धित चेकअप कराया हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों में  डॉ. इंतेखाब आलम - (सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ) डॉ. बेलाल अहमद - (त्वचा, बाल एवं सौंदर्य प्रसाधन विशेषज्ञ) डॉ. इरफान अहमद - (यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ( डॉ. ए एच अलीग (हड्डी शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ) डॉ. एस .के. कुमार सोनकर (आई सर्जन) डॉ के आमिर (यूनाइटेड मेडिसिटी) डॉ इमरान आलम ॎ(इस एन टी) डॉ. एम.ए. हाशमी - (मुख और दंत चिकित्सा विशेषज्ञ) डॉ. आसिया ज़िया -( स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ. जय नारायण (नेत्र विशेषज्ञ) डॉ आलम (ने...

विराट किसान मेला के तृतीय दिवस पर किसान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने किया औपचारिक उद्घाटन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 21 जनवरी 2026 को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय “विराट किसान मेला” का आयोजन ब्लॉक संसाधन केन्द्र, पड़रौना में किया गया। मेले के तृतीय दिवस के अवसर पर किसान दिवस का आयोजन हुआ, जिसका औपचारिक उद्घाटन  महेन्द्र सिंह तंवर जिलाधिकारी, द्वारा किया गया जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं एफ.पी.ओ. द्वारा लगाए गए कृषि प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया तथा किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया इस अवसर पर डा० वाई०पी० भारती, वैज्ञानिक, स्व० बाबू गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान संस्थान, सेवरही द्वारा मृदा परीक्षण एवं बसंतकालीन गन्ने की खेती में लगने वाले कीट एवं रोग नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई वहीं डा० श्रुति बी०, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगटिया द्वारा मौसम पूर्वानुमान एवं साग-सब्जी उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं अतीन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, ने धरती बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों से फसलों में संतुलित रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों ...

प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता हेतु चयन/ट्रायल 22 जनवरी को

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 21 जनवरी 2026 को खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन/ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में जनपद एवं मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 22 जनवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे, जो 24 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में संपन्न होगा। इसके उपरांत प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी 2026 तक मुरादाबाद में किया जाएगा प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन स्टाइल दोनों वर्गों में विभिन्न भार वर्गों में चयन किया जाएगा फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 एवं 125 किलोग्राम तथा ग्रीको स्टाइल में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 एवं 130 किलोग्राम भार वर्ग शामिल हैं। उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्या...

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का जनपद में व्यापक प्रचार अभियान शुरू

Image
एम. ए. हक असंगठित श्रमिकों को बड़ी राहत कुशीनगर: दिनांक 21 जनवरी 2026 को असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर श्रम विभाग द्वारा जनपद कुशीनगर में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि यह केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसके अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित श्रमिक पंजीकरण करा सकते हैं। योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिक को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद न्यूनतम 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है। इन श्रमिकों को मिलेगा योजना का लाभ* योजना के तहत रिक्शा चालक, ठेला व फेरी लगाने वाले, मोची, नाई, धोबी, माली, दर्जी, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कामगार, निर्माण श्रमिक, मजदूर, दूध दुहने वाले, पशुपालक, ईंट-भट्ठा मजदूर, दुकानों में कार्यरत कर्मचारी, होटल-ढाबा कर्मी सहित असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न श्रमिक पात्र हैं। उन्होंने बताया कि मासिक आय 15 हजार रुपये स...

पडरौना में 23 जनवरी को एयर रेड एवं सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का आयोजन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 21 जनवरी 2026 को अपर जिलाधकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि जनपद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 23 जनवरी 2026 को प्रातः 06:00 बजे से 06:45 बजे तक एयर रेड एवं सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा यह मॉक ड्रिल ब्लैक आउट स्थल—सुभाष चौक, पडरौना तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम डिपो पडरौना (छावनी) में सम्पन्न होगी मॉक ड्रिल के दौरान युद्धकालीन परिस्थितियों में हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैक आउट व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, अग्निशमन, घायलों के बचाव, प्राथमिक उपचार तथा स्वास्थ्य शिविरों में उपचार जैसी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा अभ्यास का उद्देश्य नागरिकों को आपदा एवं युद्ध जैसी विषम परिस्थितियों में सुरक्षित रहने हेतु प्रशिक्षित करना तथा विभिन्न विभागों के मध्य आपसी समन्वय की प्रभावशीलता का परीक्षण करना है। इस मॉक ड्रिल में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, नगर निकाय, एनसीसी, एनएसएस, होमगार्ड, सिविल डिफेन्स, सूचना विभ...