Posts

बिहार कोविड 19 बिहार के 23 जिलों में कोरोना हुआ बेकाबू, रहें सावधान

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार: पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना की दूसरी लहर जारी है. कोरोना से पटना एम्स और पीएमसीएच मंगलवार को एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, मंगलवार को पूरे पटना जिले में फिर से कोरोना ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां 24 घंटे के अंदर 486 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। जिले में सोमवार को एक दिन में अब तक 432 सर्वाधिक नये कोरोना संक्रमित मिले थे. इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक्टिव केस की संख्या 2283 तक पहुंची गयी है. जबकि अब तक जिले में 469 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना के सबसे अधिक केस शहर की आरएमएस कॉलोनी, कुम्हरार, भंवर पोखर, गोविंद मित्रा रोड, बाकरगंज, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, आलमगंज, न्यू बाइपास, आशियाना, राजीव नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, फुलवारीशरीफ के अलावा मोकामा, बिहटा, पालीगंज, दानापुर, मसौढ़ी, बाढ़ आदि इलाकों में आ रहे हैं. बढ़ते मामले को देखते हुए संबंधित स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। पीएमसीएच में 104 नये मरीज मिले पीएमसीएच में मंगलवार को करीब दो हजार संदिग्ध लोगों की जांच करायी गयी थी, जिसमें 104 मरीज स...

दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट चापाकल में पानी भरने को लेकर 9 लोग हुए घायल

Image
राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट बिहार: बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण दिनांक 8 अप्रैल 2021 को बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण क्षेत्र अंतर्गत नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के चानकी गांव में चापाकल पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटी है। जिसमें दोनों पक्षों के करीब महिला और पुरुष समेत 9 लोग जख्मी हो गए हैं। सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज में पहुंचाया.जहाँ उनकी इलाज कराई जा रही है। घायलों की पहचान एक पक्ष के चानकी गांव निवासी अमित कुमार, राधिका कुमारी, कलावती देवी, जितेंद्र कुमार व दूसरे पक्ष के श्यामसुंदर राम, राम प्रसाद राम, अशोक राम, दुर्गावती देवी व अन्य के रूप में की गई है बताया जाता है कि श्याम सुंदर राम के बेटी का शादी था।शादी में आये मेहमानों को भोजन कराया जा रहा था।मेहमानों को पानी पिलाने के लिए बगल में सरकारी चापाकल पर पानी भरने गए तो दूसरे पक्ष ने विवाद उत्पन्न कर दिया। दोनों पक्ष गाली गलौज पर उतारू हो गए।मामला मारपीट में बदल गयी जानकारी के अनुसार मारपीट में लाठी,फट्टे एवं चाकूबाजी से 9 लोग...

चौतरवा परसौनी हमीरा कोट माई स्थान के समीप 35 वर्षी व्यक्ति का शव पड़ा पुलिस को मिला

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार- पश्चिमी चंपारण दिनांक 08 अप्रैल 2021को बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत  परसौनी चौक बगहा- बेतिया एन एच 727 मुख्यमार्ग परसौनी के समीप हमीरा कोट माई स्थान के पास बुधवार की शाम के चौतरवा थाना पुलिस गस्ती के दौरान मे किनारे पड़ा मृत एक 35 वर्षी व्यक्ति के शव को बरामद किया है। शव को अपने नियंत्रण में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंङलीय अस्पताल बगहा भेजा गया। थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के जग राम के पुत्र गोविन्द राम के रुप में की गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना किस वाहन से हुई है स्पष्ट नहीं है। मृत युवक के माथे पर चोट लगी है। 

एक वृद्ध ब्यक्ति की हुई मौत,आपसी विवाद को लेकर फैली क्षेत्र में सनसनी,अफवाहों का बाजार हुआ गर्म

Image
राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट बिहार: बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण दिनांक 8 अप्रैल 2021 को बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण क्षेत्र के बैरिया प्रखंड के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिसवा सरेया पंचायत के वार्ड नंबर 12मे रास्ते के आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मार पीट में एक वृद्ध ब्यक्ति की मौत हो गई है। वृद्ध की पहचान अली गद्दी के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 65 वर्ष  बताई गई है। मृतक को हातिम गद्दी, ईशा गद्दी, उस्मान गद्दी, इनाएम गद्दी, सहित अन्य लोग मिलकर मृतक को अपने मिल में ले जाकर गले में फांसी लगा कर मौत के घाट उतार दिया, इस बात की सूचना बैरिया थाना पुलिस को दी गई तो बैरिया थाना पुलिस बल को लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।इस घटना से ग्रामीणों में  सनसनी फैला हुआ है। साथ ही कई तरह के अफवाहों का बाजार भी गर्म है।

कप्तानगंज चांदनी चौक पर एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर।जनपद के नगर पंचायत कप्तानगंज के अंतर्गत 07अप्रैल 2021 को एक कपड़े की शोरूम में अचानक आग लगने से लाखों की क्षति हुई आपको बता दें कि कप्तानगंज चांदनी चौक पर बलाल वस्त्रालय नाम से जो कपड़े की शोरूम की दुकान थी। वह  अचानक आग लगने के कारण दुकान जलकर राख हो गई। वहीं मौके पर तत्काल पहुंची कप्तानगंज पुलिस और फायर बिग्रेड के जवानों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया अचानक  आग लगने से लाखों के कपड़ों सहित नगदी और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं जलकर राख हो गयी जिससे कि दुकानदार काफी हतास में हैं। ऐसे दिशा में दुकानदार होशोहवास खो बैठे हैं।

सेंट्रल बैंक पर आसमान की छाए में गेट के बाहर पैसे के लिए महिलाओं को घण्टों करना पड़ता इंतजार

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर जनपद के विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत क्रांति चौराहा पर  स्थापित सेंट्रल बैंक पर  महिलाओं को आसमान के छाए में काफी समय गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ता है। आखिर इसका कारण क्या हो सकता है। जोकि महिलाओं को गेट के बाहर धूप में बैठकर अपने पैसे लेने के लिए धूप का सजा काटना पड़ता है। आखिर इसका जिमेदार कौन हो सकता है। जबकि महिलाओं ने बताया कि बैंक कर्मी लोन पर ध्यान देकर लोन का कार्य करते हैं और महिलाओं को कहते हैं। कि पैसा नहीं है तो कभी सरवर नहीं है। उधर साहब गेट के बाहर जनता को  धूप में रखकर कतार में खड़ा कराकर पैसा का इंतजार कराते हैं। जब बैंक मैनेजर से मीडिया कर्मियों ने बात की तो बैंक मैनेजर द्वारा जवाब मिला कि सरकार के पास पैसा नहीं है। तो हम पैसा कैसे देंगे । वहीं दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री गरीबों के हक के लिए हर योजना दे रही है। आम जनता को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह से महिलाए बिना खाना खाए बैंक पर आकर लाइन में खड़ी हो जाती हैं। घण्टों बाद उन्हें कभी नेटवर्क का बहाना देकर तो कभी पैसा का हिला हवाली देकर महिलाओं...

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पंचायत चुनाव लड़ने वाले अपराधी किस्म के व्यक्तियों पर कड़ी नजर

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर जनपद में पंचायत चुनाव के मद्देनजर त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। जबकि कुशीनगर पुलिस अधीक्षक  सचिन्द्र पटेल द्वारा निर्देशित किया गया है कि अपराध  किस्म के व्यक्तियों पर बराबर नजर रखी जाए। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  ने वार्ता के क्रम में बताया की अपराधी किस्म के व्यक्ति जो जेल से छूटे हैं। या छोटी मोटी बातों पर अपराध फंसे हैं ऐसे अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों पर सभी थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। कि वह अपने अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों में जेल से छूटे तथा अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों पर बराबर नजर बनाए रखें।  जिससे अपराधियों  पर अंकुश में रखकर पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके। व चुनाव में खलल डालने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए उक्त कि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी प्रकार के अपराधों में संलिप्त पकड़े गए अपराधियों का थाना प्रभारियों द्वारा पूछताछ आख्या लिखना अनिवार्य होगा जिससे कि विवेचक को विवेचना करने में मदद मिले और उन्होंन...