Posts

अद्भुत बच्ची को एक महिला ने दिया जन्म

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट  अद्भुत बच्ची को देखने की उत्सुकता जगी लोगों मे बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 29 जुलाई 2023 मझौलिया प० चम्पारण स्थानीय ग्रीन लाइफ हॉस्पिटल में बैठनिया भानाचक पंचायत की एक महिला ने एक अद्भुत बच्ची को जन्म दिया है।फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बताते चलें कि उक्त बच्ची का चेहरा विचित्र ढंग का है। तथा सिर के पीछे दो जगह बड़ा बड़ा मांस का लोथड़ा जो देखने में सिर जैसा प्रतीत होता है। उक्त विचित्र बच्ची को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। ग्रीन लाइफ हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ साबरीन परवीन के अनुसार महिला का प्रसव समान्य ठंग से हुआ है। कोई इसे भगवान का चमत्कार मान रहा है। तो कोई इसे मेडिकल साइंस के अनुसार अर्ध विकसित मान रहा है।

क्या है मोहर्रम का इतिहास:मुहर्रम के महीने में इमाम हुसैन हो गये थे शहीद

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  मोहर्रम का इतिहास कर्बला की कहानी से जुड़ा हुआ है। हिजरी संवत 60 में आज के सीरिया को कर्बला के नाम से जाना जाता था तब यजीद इस्लाम का खलीफा बनना चाहता था और उसने सबको अपना गुलाम बनाने जुल्म करना शुरू कर दिया यजीद के जुल्म और तानाशाही के सामने पैगम्बर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और उनके भाई नहीं झुके और डटकर मुकाबला किया ऐसे कठिन वक्त में परिवार की हिफाजत के लिए इमाम हुसैन मदीना से इराक जा रहे थे तो यजीद ने उनके काफिले पर हमला कर दिया जहां यजीद ने हमला किया, वो जगह रेगिस्तान थी और वहां मौजूद इकलौती नदी पर यजीद ने अपने सिपाही तैनात कर दिए इमाम हुसैन और उनके साथियों की संख्या महज 72 थी, लेकिन उन्होंने यजीद की करीब 8 हजार सैनिकों की फौज से डटकर मुकाबला किया एक तरफ यजीद की सेना से मुकाबला था, दूसरी तरफ इमाम हुसैन के साथी भूखे प्यासे रहकर मुकाबला कर रहे थे उन्होंने गुलामी स्वीकार करने की बजाय शहीद होना जरूरी समझा लड़ाई के आखिरी दिन तक इमाम हुसैन ने अपने साथियों की शहादत के बाद अकेले लड़ाई लड़ी इमाम हुसैन मोहर्रम के दसवें दिन जब नमाज अदा कर रहे थे, ...

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 जुलाई 2023 को होगा

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  कुशीनगर: दिनांक 28 जुलाई 2023 को अपर जिला जज / सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  रवि कान्त यादव ने आम जन को अवगत कराया है कि दिनांक 09.09.2023 दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय, कुशीनगर एवं वाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के समस्त अधिवक्तागण एवं वादकारियों से अनुरोध किया है कि दिनांक 09.09.2023 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करावें साथ ही ऐसे बाद जो अभी तक न्यायालय में दाखिल नही किये गये हैं, उनको भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित करावें उन्होंने ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

बगहा एक प्रखंड के प्रखंड कार्यालय के कर्मियों एव जनप्रतिनिधियों ने किया बीडीओ कुमार प्रशांत की विदाई समारोह

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: प० चंपारण बगहा दिनांक 27 जुलाई 2023 को बगहा एक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत के स्थानांतरण के बाद प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की ओर से गुरुवार को विदाई दी गई।इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें बीडीओ कुमार प्रशांत को बुके,गुलदस्ता,गमछा,चादर व माला से सम्मानित कर उपहार प्रदान किया गया।मौके पर अधिकारियों ने बीडीओ कुमार प्रशांत के साथ किए गए कार्य व अनुभवों पर चर्चा करते हुए उन्हें परिश्रमी एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सदैव प्रयत्नशील व कर्मठ बताया।उपस्थित लोगों ने उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए तरक्की के लिए शुभकामनाएं बधाई दी।

मणीपुर की घटना को लेकर डॉ0 अंबेडकर समाज सुधार समिति के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट              जनपद कुशीनगर के तहसील खड्डा में डॉ0 अंबेडकर समाज सुधार समिति तहसील इकाई खड्डा के द्वारा मणीपुर हिंसा के खिलाफ जुलूस निकालकर व नारेबा मेंजी करते हुए एसडीएम खड्डा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जहां उन्होंने मणीपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की और कहां की  देश में गरीब अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ आए दिन बलात्कार हत्या लूट डकैती ओ महिलाओं को निर्वस्त्र नंगा कर घुमाने तथा हत्या किए जाने की सनसनीखेज समाचार प्राप्त हो रहे हैं। जिसके कारण उक्त वर्ग के लोगों में सरकार व तथाकथित समाज के प्रति जनाक्रोश व्याप्त है। उदाहरण के लिए मणीपुर में महिलाओं को नग्न कर तथा उनके साथ दुराचार करने जैसी जघन्य अपराध हुए हैं। हाल ही में कुछ दिन पूर्व में दलित युवक पर मध्यप्रदेश में पेशाब करने तथा आंध्र प्रदेश में दलित युवक के मुंह में पेशाब कर मारने पीटने जैसी घटनाएं या साबित करती है। कि देश के दलित चाहे पुरुष हो या महिला कहीं भी सुरक्षित नहीं है। उनका शोषण किया जा रहा है। उनके साथ अमानवीय कृत्य किया ज...

राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका(रामपुर) के निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 26 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज सीएमओ के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका(रामपुर) के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा 3 फ्लोर में बारी बारी से प्रत्येक कमरों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता से कंप्यूटर रूम ,लाइब्रेरी ,लैब रूम और कक्षाओं के बारे में जानकारी ली जिस पर सहायक अभियंता के द्वारा बताया गया की राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार लैब/ प्रयोगशालाए होंगी, नीचे 2 लाइब्रेरी होगी और प्रत्येक फ्लोर पर लेक्चर की कक्षाएं होंगी, कंप्यूटर रूम ठीक बगल में स्थित रहेगा तथा  अन्य पाठन से संबंधित कक्षाएं प्रत्येक फ्लोर पर स्थित होगा तत्पश्चात जिलाधिकारी ने एडमिशन का प्रोसेस ,नॉन डेवलपमेंट और डेवलपमेंट प्रोग्राम, मंदिर ,पार्किंग, लिफ्ट तथा कार्य कब तक पूर्ण होगा आदि की अद्यतन स्थिति के बारे में पूछा जिस पर सहायक अभियंता व अवर अभियंता के द्वारा बताया गया की लिफ्ट प्रत्येक फ्लोर पर होगा मंदिर व पार्किंग डिजाइन के अनुसार बनाए जाएंगे, एडमिशन की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप ...

स्वावलम्बन जागरूकता कैंप का किया गया आयोजन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 26 जुलाई 2023 को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि ग्राम सभा सरपतही खुर्द (बहेरा) वि०ख० विशुनपुरा, जनपद-कुशीनगर में स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित योजनाओं यथा उ0प्र0 मुख्यमुत्री कन्या सुमंगला योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना आदि से लाभान्वित किये जाने वाले परिवारो, महिलाओ, बच्चों को जागरूक किया गया है। आयोजित कैम्प में महिला शक्ति केन्द्र से श्रीमती प्रिति सिंह (जिला समन्वयक) उपस्थित रही।