Posts

रज़ा जामा मस्जिद में मुकम्मल हुआ क़ुरआन पाक, मिला मुबारकबाद

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  कुशीनगर: रमज़ान का रहमत व बरकत से भरा मुबारक महीना चालू है जगह-जगह मस्जिदों में इबादात की हुजूम है और रमज़ान की खास इबादत तरावीह सुनने सुनाने का काम जारी है और लोग हैसियत के मुताबिक तोहफ़ा भी पेश करते नज़र आ रहे हैं। जनपद के तहसील कप्तानगंज तहसील केअंतर्गत मंसूर गंज (रज़ा जामा मस्जिद) में हाफ़िज़ साहिल रज़ा ने 20 दिन में तरावीह सुना कर लोगों को फैजियाब होने का मौक़ा दिया है। लोगों ने खत्मुल कुरआन का इनेकाद किया जिसमें इमाम ने रमज़ान व क़ुरान की फजी़लत बयान की व उसके बाद इमाम साहब ने दुआ ख्वानी की जिसमें अपने देश में अमन व सलामती और आपसी भाईचारे के लिए खुसूसी दुआ की। और बादहू हाफ़िज़ साहब को फूल माला पहना मुबारकबाद पेश किया। इस दौरान हाफिज व कारी साहिल रजा खान, मौलाना मुहम्मद आजम कादरी, जनाब नियाजउद्दीन अली वारसी, जनाब आमीर हाशमी, मिर्जा  संजेब बेग, अलीशेर मंसूरी, इसरार शाह, जफर बेग,  सज्जाद कुरैशी, वसीम मिर्जा, एकबाल खान, जनाब नसीम हाशमी, इसराइल कुरैशी व तमाम नमाज़ी मौजूद रहे।

गैस सिलेंडर फटने से लगी आग

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: रामकोला थाने के ग्राम सभा सिंगहा में वृहस्पतिवार को सिलेंडर फटने से आग लग गई जिससे पांच लोगों की झोपड़ी जलकर खाक हो गया। परिजनों के शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने से सफल रहे। जानकारी के मुताबिक श्रवण गोंड के घर के सभी सदस्य बाहर थे। श्रवण अपने दरवाजे पर थे कि इसी दौरान अचानक उनके घर के अंदर विस्फोट हुआ और आग फैल गई। सिलेंडर फटने की आवाज तथा उठता हुआ आग का लपट देखकर गांव के लोग दौड़े तथा आग बुझाने लगे। ग्रामीणों के बहुत परिश्रम के बाद आग बुझाया जा सका। इससे पहले श्रवण, राजेश, रमाकांत, फूलबदन तथा शिवनाथ गुप्ता के घर जलकर राख हो गये। श्रवण ने कहा कि अप्रैल में नतीनी की शादी है। जो भी सामान जुटाए थे सब कुछ जल गया। खेत भी नहीं है। परिवार का भरण-पोषण मजदूरी करके किया जाता है। इस दौरान कानूनगो अवधेश मिश्र लेखपाल मनोज चौरसिया, थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय टीम के साथ मौजूद रहे।

आयकर विभाग द्वारा स्थापित किया गया टोल फ्री नंबर

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत नकदी एवं काले धन संबंधी की जा सकती है शिकायत कुशीनगर: दिनांक 27 मार्च 2024 को उप जिलाधिकारी/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के क्रम में बताया कि आयकर विभाग द्वारा एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नंबर 1800 - 180 - 7540 तथा व्हाट्सएप नंबर 6388736373 है उक्त नंबरों पर निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एवं काले धन संबंधी शिकायत की जा सकती है उक्त के अतिरिक्त फैक्स नंबर 0522 2233 306 पर भी शिकायत और सूचना दी जा सकती है।

हुज़ूर का फरमान, क़ुरआन पढ़ना व पढ़ाना सबसे बेहतरीन काम: मौलाना निसार अमजदी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  कुशीनगर: मुस्लिम समुदाय का सबसे मुबारक (पवित्र) महीना रमज़ान शुरू है और पुरी दुनिया में जहां भी मुसलमान हैं वो रोज़ा (उपवास) रख कर ख़ुदा को राज़ी (खुश) करने में लगे हैं। रोज़ा के साथ - साथ नमाज़ और ज़कात/फितरा भी अदा करते हैं ताकि कोई भी ग़रीब इंसान इस मुबारक महीना में भूख या कपड़े की कमी महसूस न करे। रमज़ान की ख़ास इबादत रोज़ा व तरावीह है और तरावीह में कहीं 10/15 तो कहीं 21/27 दिन में क़ुरआन पाक मुकम्मल सुना जाता है। विधानसभा कुशीनगर के अंतर्गत अहिरौली राय (नूरी जामा मस्जिद) में कुछ सालों से ख़तमुल क़ुरआन का एहतेमाम किया जा रहा है और इस साल भी हाफ़िज़ रज़ा हुसैन क़ादरी के द्वारा तरावीह के दौरान 15 दिन में क़ुरआन पाक मुकम्मल कर लोगों को क़ुरआन व रमज़ान के फुयूज़ व बरकात हासिल करने का मौक़ा मिला जो कि बड़ी बात है। मौजूदा इमाम (धर्म गुरु) मौलाना निसार अहमद अमजदी ने मंगल को देर रात आयोजित प्रोग्राम में हदीस का मफहूम बयान करते हुए कहा कि हुज़ूर ने फ़रमाया कि हम में वो लोग सबसे बेहतर हैं जो कुर‌आन सीखते व सिखाते हैं यानि जो क़ुरआन का इल्म (शिक्षा...

अज्ञात अपराधी ने पिकप चालक व उप चालक को मारी गोली कार्यवाही मे जुटी चौतरवा पुलिस

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 24 मार्च 2024 को बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के परसौनी फार्म के समीप दोपहर की है। समाचार के मुताबिक एन एच 727 लोरिया एवं बगहा मुख्य मार्ग के बीच परसौनी चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने पिकप चालक व उप चालक पर चार राउंड गोलियां चलाई जिसमे चालक बुरी तरह घायल हो गया आनन फानन में गोली के आवाज सुन परसौनी चौक के लोगो ने घटना स्थल पर भीड़ उमड़ गई त्वरित 112 नम्बर की गाड़ी को सूचना दिया गया वही भीड़ देख अपराधियों ने लोरिया के तरफ रफू चक्कर हो गया वही घटना स्थल पर कुछ देर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया पिकप चालक को त्वरित उपचार के लिए बेतिया हॉस्पिटल भेजा गया जहा आधा घण्टे के बाद प्रशासन घटना स्थल पर पहुंची वही चौतरवा थाना की पुलिस ने जांच में जुटी।

पूर्व ग्राम प्रधान के लड़के की हुई मौत

Image
नित्यानंद यादव की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के ब्लॉक नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा मंडार बिन्दवलिया के पूर्व ग्राम प्रधान विद्यावती देवी पत्नी मोती लाल मद्धेशिया के बड़े लड़के विजय कुमार मद्धेशिया ज्यादा दिनों से विमार चल रहे थे उनका गुर्दा व फेफड़ा डैमेज हो चुका था कल दिनांक 19-03-2024 लगभग सांम के समय पी0 जी0 आई0 लखनऊ में अन्तिम सांस ली वह बहुत सुशील व अच्छे स्वभाव का था उसके मृत्यु से पूरे ग्राम सभा में शोक मनाया जा रहा है। उनका आज दिनांक 20-03-2024को अन्तिम संस्कार कर दिया गया है। उनके घर व नात रिस्तेदारो का रो रो कर बुरा हाल है।

अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 13 मार्च 2024 को बगहा प्रखंड एक अंतर्गत मेहुड़ा पंचायत के मसहवा टोला वार्ड संख्या 8 में बुधवार को खाना बनाने के कारण अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया आग लगने से लाखों रुपया मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई घटना की पुष्टि भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह ने की है। आग लगने की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता तुरंत पहुंचे पहुंचते ही उन्होंने अग्निशमन को फोन कर बुलाया जो आग पर काबू पाया गया उन्होंने बताया कि मसहवा टोला वार्ड संख्या 8 में अचानक आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया आग लगने से शंभू चौधरी का घर जलकर राख हो गया साथ ही आग ने सुनील चौधरी के भी घर को अपने चपेट में ले लिया शंभू चौधरी और सुनील चौधरी मजदूरी करते हैं। वही भाजपा नेता ने बताया कि स्थानीय लोगों और अग्निशमन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।