Posts

रामनगर के मसान नदी में 50 वर्ष एक व्यक्ति को डूबने से हुई मौत

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट  बिहार: पश्चिम चम्पारण बगहा दिनांक 19 सितम्बर 2022 को बगहा पुलिस जिले के अंतर्गत रामनगर के सबुनी धनरपा गांव निवासी  बिहारी साह की मौत मसान नदी में डूबने से हो गयी है। घटना रविवार की संध्या पहर की है। जानकारी के मुताबिक करीब पच्चास वर्षीय बिहारी साह पशुओं के लिए चारा लाने गए थे लौटते समय मसान नदी पार करते समय उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में जा गिरे हलाकि उनको बचाने के लिए उनके अन्य साथियों ने काफी प्रयास किया किंतु सफलता नहीं मिली थोड़ी देर में घटना की सूचना गांव तक चली गयी और दर्जनों लोगों के साथ बिहारी साह के स्वजनों ने रोते -विलखते मौके पर पहुंचा जहा कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने बिहारी साह को बाहर निकाला तबतक उनकी मौत हो चुकी थी इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय में किया गया लोक अदालत का आयोजन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: आज दिनांक 18 सितम्बर 2022 को दिनांक 17.09.2022 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना में जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता व प्रशांत कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के देख रेख में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया इस विशेष लोक अदालत में कुल 04 कोर्टो से जिनमे आर्बिट्रेशन के निष्पादन से संबंधित मामले है उन कोर्टों द्वारा पक्षों को सम्मन भेज कर आर्बिट्रेशन के निष्पादन से संबंधित वादों का निस्तारण किया गया। इस विशेष लोक अदालत में न्यायिक अधिकारी विजय कुमार हिमांशु, अपर जिला जज कोर्ट नं 3, श्याम मोहन जायसवाल अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय, मदन मोहन अपर जिला जज एफटीसी प्रथम, कुशीनगर से आर्बिट्रेशन के निष्पादन से संबंधित कुल 418 वादों को चिन्हित किया गया था जिसमे से कुल 16वाद निस्तारित हुआ। इस विशेष लोक अदालत में अन्य सभी न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारी राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा, विजय कुमार मिश्र, बृजेश मिश्र, रमाशंकर सिंह, अंकुल, चंद्रप्रकाश मिश्र आदि  उपस्थित रहे।

मझौलिया पुलिस ने एक पिकप को तस्करी के चार बैलों सहित किया जप्त

Image
राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट बिहार: दिनांक 18 सितम्बर 2022 को बेतिया जिला पश्चिमी चंपारण क्षेत्र अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला पंचायत स्थित महछी बनकटवा वार्ड 2 में तस्करी के लिए ले जा रहे चार पशुओं को एक  पिकप  सहित पुलिस ने जप्त कर लिया उक्त जानकारी थानाध्यक्ष अशोक साह ने दी उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में महछी बनकटवा वार्ड नम्बर 2 निवासी बिनोद सिंह के आवेदन पर तीन लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें चनपटिया थाना क्षेत्र के घोघा पंचायत निवासी उमेश महतो एंवम गुर्देली महतो तथा भोज यादव शामिल है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। बताते चलें कि महछी का क्षेत्र पशु तस्करी के लिए अड्डा बनता जा रहा है।

आशा व आशा संगीनियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा हेतु 6 सूत्रीय मांगों को लेकर खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया के आशा व आशा संगिनीयों ने महंगाई के मद्देनजर कोई निश्चित मानदेय न होने के कारण अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया पर धरना देते प्रदर्शन कर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे को सौंपा ज्ञापन साथ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया प्रभारी डॉ0 मंतोष कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, संतोष मणि त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, भी उपस्थित रहे मौके पर आशा व  आशा संगिनीयों ने बताया कि इस महंगाई के दौर में कोई निश्चित मानदेय न होने के कारण काफी संकटों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण हम सभी बहनों के परिवार का भरण पोषण कर पाना मुश्किल हो गया है। वर्तमान समय में सरकार द्वारा जो भी प्रोत्साहन राशि दिया जाता है वह भी समय से नहीं मिल पा रहा है। इस के संदर्भ में हमारी  मांगे हैं जो सरकार के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सहयोग करने की मांग की गई है। जिसमें पहली मांग राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।दुसरी मांग दस लाख का स्वास्थ्य बीमा तीसरी मांग पचास लाख का जीवन बीमा कवर ...

मड़ार बिन्दवलिया नौका टोला में बनी विशाल चालिसही ताजिया

Image
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा मड़ारबिन्दवलिया नौका टोला में बनी विशाल चालिसही ताजिया जो अपने आप में एक मिसाल कायम हुआ है। चालिसही ताजिया का परमिशन 19 तारीख से लेकर 21 तारीख शाम 7:00 बजे तक है। यह ताजिया हर साल बनाई जाती है। यह ताजिया बरसही ताजिया से भी बेहतर है। यह ताजिया बरसही ताजिया के 40 दिन  के बाद बनाई जाती है। इस मेले में झूला सर्कस इत्यादिआए हुए हैं।

बगहा पदाधिकारियों द्वारा पंचायत सरकार भवन हेतु भूमि का किया स्थलीय जांच

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 17 सितम्बर 2022 को चयनित भूमि की जांच करते अधिकारी बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत में पंचायत सरकार भवन हेतु भूमि की स्थलीय जांच अंचलाधिकारी बगहा एक अभिषेक आनंद और पदाधिकारियों ने की इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बगहा एक विजय कुमार, अंचल अमीन अनुप कुमार समेत कई पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहें पंचायत की मुखिया पायल मिश्रा और मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू के वरीय नेता डॉ अभिषेक मिश्रा ने पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को लेकर लगातार प्रयासरत है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पदाधिकारियों की निरीक्षण से पंचायत के लोगों मे एक नई उम्मीद और भरोसा जगी है। उन्होंने बताया कि सुबे की सरकार की तीन बार पतिलार मे आगमन हुई है। लेकिन पंचायत सरकार भवन का सपना अधुरी ही थी, जो अब पूर्ण हो जायेगी सीओ और बीपीआरओ ने सयुक्त रूप से बताया कि बहुत जल्द भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी। जिससे पतिलार को पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो जाय इस अवसर पर शशिरंजन सिंह, सुजीत दुबे, अभय उपाध्याय, अशोक राव, गोविन्द कुमार, ललित राव, रविन्द्र यादव,...

बथवारिया शेरा बाजार मे 19 को कंस वध व 20 सितम्बर को कुश्ती को लेकर हुई, बैठक

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चम्पारण दिनांक 17 सितम्बर 2022 को बगहा अनुमंडल के बगहा एक प्रखंड के चन्द्रहा – रुपवलिया पंचायत के शेरा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कंस वध मेला व विराट दंगल प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व ग्रामीणों की एक बैठक संपन्न की गई बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी रामधनी यादव ने की संचालन आत्मा यादव पहलवान ने किया बैठक में दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए कंस वध व विराट दंगल प्रतियोगिता के अध्यक्ष रामधनी यादव ने कहा कि 19 सितंबर को कंस वध मेला का आयोजन किया गया है। तथा 20 सितंबर को विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन है। उन्होंने बताया कि दंगल प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दर्जनों की संख्या में शिरकत करेंगे। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नंदलाल प्रसाद व पंचायत समिति सदस्य सर्वजीत पटेल ने संयुक्त रूप से बताया कि दंगल प्रतियोगिता में नेपाल , बिहार, उतर प्रदेश ,.दिल्ली , हरियाणा , अयोध्या., बनारस समेत विभिन्न राज्यों के नामी – गिरामी ख्याति प्राप्त नामच...