Posts

11वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक मलखम्भ प्रतियोगिता- 2024 का समापन समारोह हुआ आयोजित

Image
एम. ए. हक  26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर गोरखपुर: दिनांक 27.10.2024 को पीएसी मध्य ज़ोन लखनऊ की मेज़बानी में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में दिनांक: 24.10.2024 से 27.10.2024 तक आयोजित चार दिवसीय 11वीं उत्तर प्रदेश पुलिस मलखम्भ प्रतियोगिता- 2024 का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक पी०टी०एस० गोरखपुर श्री संजय सिंह आई0पी0एस0 द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया इससे पूर्व प्रतियोगिता के सभी टीमों से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनकर उ०प्र० पुलिस टीम के रूप में तैयार कर मुख्य अतिथि महोदय के सामने मलखंभ डेमन्स्ट्रेशन का प्रदर्शन किया गया इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की 11 टीमों से कुल लगभग 321 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनके नाम व प्रतियोगिता में प्राप्त अंक निम्नलिखित हैं- 1- पीएसी मध्य जोन।      41.10 अंक 2- पीएसी पूर्वी जोन।       34.96 अंक 3- पीएसी पश्चिमी जोन   29.06 अंक 4- लखनऊ जोन             19.40 अंक 5- वारणसी जोन...

थाना नेबुआ नौरगिया के पुलिस चौकी क्रांति चौराहा मडा़र बिन्दवालिया किया गया पीस कमेटी के बैठक

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को  थाना नेबुआ नौरगिया के चौकी क्रांति चौराहा मडा़र बिन्दवालिया पंचायत भवन पर बताते चलें सभी लोगों से बताया गया या सुझाव दिया गया की जो भी लोग लक्ष्मी पूजा छठ पूजा में कमेटी बनाई हुए हैं सभी लोगों शांतिपूर्वक भाईचारा बनाकर त्योहार को किसी भी प्रकार का आप लोग अगर कोई गलती करते हैं तुरंत अस्थनीय थाना अंतर्गत क्रांति चौराहा चौकी पर जो भी स्टाफ के लोग हैं बताने का काम करें चौकी प्रभारी अशोक शर्मा दीवान अलीम खान अखिलेश दीवान कांस्टेबल अरविंद सिंह अजय चौहान आदि लोग कांस्टेबल मौजूद रहे इसी क्रम में स्थानीय लोग शारदा नंद मिश्रा ,बिकाऊ राइनी, तूफानी प्रसाद जिला पंचायत ,मयंक मालवीय मुलुकद्दीन अंसारी, सिकंदर राइनी, आशुतोष पांडे, रवि शर्मा, गिरधारी गुप्ता।

मूर्ति विसर्जन के दौरान सफल रेस्क्यूपीएसी जवानों के साहस ने बचायी 42वर्षीय युवक की जान

Image
एम.ए. हक गोरखपुर: 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर बी दल (बाढ़ राहत दल) के अलग-अलग प्लाटून गोरखपुर मंडल के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में वर्षा ऋतु/नदियों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए निरंतर ड्यूटी में  तैनात हैं। मूर्ति विसर्जन ड्यूटी हेतु एक सेक्शन मुख्य आरक्षी राजेंद्र वर्मा के हमराह घाघरा नदी भागलपुर में ड्यूटी सम्पादित कर रहे थे की आरक्षी श्यामेश्वर द्वारा देखा गया की एक व्यक्ति नदी में डूब रहा था जिसके बचाव हेतु तत्काल आरक्षी सतीस राय, श्यामेश्वर, अभय यादव,मिंटू कुमार ने नदी में छलांग लगाकर डूबते हुए *जयराम* को बाहर निकाल कर 30 मिनट तक लगातार CPR व प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया गया फिर कुशलता पुछकर कर परिवार के परिवार के सुपुर्द किया गया। बचाए गए व्यक्ति का विवरण-  नाम- जयराम भारती पिता का नाम- रामकलाभ उम्र 42 वर्ष  निवासी- पकड़ी लाला सलेमपुर, देवरिया बाढ़ राहत दल 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के कर्मियों की मूर्ति विसर्जन के दौरान वहाँ उपस्थित आम जन द्वारा भूरि भूरि प्रसंशा की गई, सेनानायक आनन्द कुमार आईपीएस ने कर्मियों से मिलकर उन्हें बाधायी ...

हॉस्पिटल संचालक ने सीएमओ पर लगाया 5 लाख रुपये मांगने का आरोप

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: हॉस्पिटल के नवीनीकरण और स्वास्थ्य मंत्री के बेटी की शादी में 5 लाख रुपये देने से सम्बंधित आरोप लगाकर एक हॉस्पिटल संचालक ने जिलाधिकारी कुशीनगर को लिखित शिकायती पत्र और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग को शपथ पत्र के साथ एक रजिस्ट्री पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग किया है। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गढ़हिया बसन्तपुर गांव निवासी और कोटवा बाजार में स्थित खुशी हॉस्पिटल के संचालक राजू श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सपथ पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी कुशीनगर को एक लिखित शिकायती पत्र देकर और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग लखनऊ को भेजे गए रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर पर हॉस्पिटल के नवीनीकरण और स्वास्थ्य मंत्री के बेटी की शादी में पांच लाख रुपये देने की मांग आदि की आरोप लगाते हुवे कार्यवाही की मांग किया है। दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार वर्ष 2015 से कोटवा बाजार में खुशी हॉस्पिटल का  संचालक नियमानुसार किया जाता है। जिसके नवीनीकरण और संचालन करने के नाम पर हमेशा अबैध धन की मांग किया जाता है। वर्ष 2023 में अबैध धन की मांग को पूरा नही...

ब्लॉक स्तर रैली उच्च जूनियर हाई स्कूल विद्यालय पर हुई सम्पन्न

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को जनपद के ब्लॉक नेबुआ नौरंगिया के मड़ार बिन्दवलिया ग्राम सभा के उच्च जूनियर हाई स्कूल बरई पटटी के विद्यालय पर सम्पन्न हुई ब्लॉक स्तर रैली में मड़ार बिन्दवलिया की टीम विजेता रही जिसमें सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक उपस्थित रहे साथ में ब्लॉक प्रमुख प्रति निधी शेष नाथ यादव द्धारा खेल का उदघाटन किया गया साथ में ब्लॉक के वीओ भी उपस्थित रहे और सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के कप्तानगंज मे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाने वाले पत्रकार समाज का दर्पण भी होता है। उसे बड़े साहस के साथ व निष्पक्ष समाचार लिखना पड़ता ताकि उसे कोई उंगुली उठा न सकें उक्त विचार ग्रापए के तहसील अध्यक्ष फरेन्द्र पाण्डेय ने बतौर मुख्य अतिथि पद से विद्यार्थी महाविद्यालय जगदीशपुर पत्रकार सम्मान समारोह में कही उन्होंने कहा कि दैनिक अखबार निर्वाण टाइम्स समाचार पत्र द्वारा इस तरह का पत्रकार सम्मान समारोह पहली बार देखने को मिल रहा है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि बेचू बी ए ने कहा कि आज कि पत्रकारिता बहुत कठिन दौर से गुजर रही है। अगर पत्रकार सोच समझकर कलम नहीं उड़ाया तो प्रशासन का उत्पीड़न स्वाभाविक है। वहीं दिनेश यादव ने कहा कि पत्रकारों को एक जुट होने की आवश्यकता है। अगर वह संगठित नहीं हुए तो माफियाओं द्वारा प्रताड़ित हो सकते हैं। निवार्ण टाइम के जिला प्रभारी मसरूर रिजवी ने कहा कि निर्वाण टाइम का यह सम्मान समारोह सभी समस्त पत्रकारों के एक जुट करने का एक अंनूठा पहल है। महराजगंज से आये निर्वाण टाइम के जिला प्रभारी मृतुन्जय मिश्रा ने कहा कि पत्र...

सिपाही की साहस ने बचायी एक वृद्ध की जान

Image
एम. ए. हक गोरखपुर: 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर बी दल (बाढ़ राहत दल) के अलग-अलग प्लाटून गोरखपुर मंडल के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में वर्षा ऋतु/नदियों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए निरंतर ड्यूटी में तैनात हैं। दिनांक 11/10/2024 को सुबह ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी सत्यनारायण पाल द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति को राप्ती नदी रामघाट नौसढ में डूबता हुआ देखा गया जिसका तत्काल बचाव अभियान चलाते हुए उक्त मुख्य आरक्षी सत्यनारायण पाल व मुख्य आरक्षी सच्चिदानंद यादव द्वारा जान दांव पर लगाकर नदी में छलांग दी तथा डूबते हुए व्यक्ति को सकुशल बचा लिया गया व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर परिवार के सुपुर्द किया गया। बचाए गए व्यक्ति का विवरण-  नाम– शंकर गुप्ता  उम्र- 50वर्ष ग्राम– बहरामपुर (गीडा थाना), जनपद- गोरखपुर। बाढ़ राहत दल 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के कर्मियों की आम जन द्वारा भूरि भूरि प्रसंशा की गई, सेनानायक आनन्द कुमार आईपीएस ने कर्मियों से मिलकर उन्हें बाधायी दी तथा भविष्य में भी ऐसे साहसी कार्य करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया।