Posts

सड़क हादसे का शिकार सोनू यादव कि गोरखपुर निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई मौत

Image
रिपोर्टर मुसैयद अली  जनपद कुशीनगर: थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा सौरहाँ बुजुर्ग निवासी सुरेश कुमार उर्फ़ (सोनू यादव ) सड़क हादसे का शिकार हुए गोरखपुर अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई मौत! आपको बता दें कि  सोनु यादव 03/सितंबर 2026 बृहस्पतिवार को घर से निकले थाना खड्डा के अंतर्गत कहीं जा रहे थे कि मठिया फटकदौना के समीप अज्ञात बाइक कि टक्कर से जमीन पर गिर गए, जिससे सर में काफी चोट के कारण मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से  थाना खड्डा के अंतर्गत CHC तुर्कहाँ ले जाया गया, जहाँ पर चिकित्स्कों ने हालत देखकर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया, जिला अस्पताल पर ईलाज करते नाजुक हालत देखकर चिकित्स्कों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर को रेफर कर दिया, वहां मेडिकल कालेज से भी काफी नाजुक हालत देखते हुए चिकित्स्कों ने रेफर कर दिया, जिससे कि बेहतर सुविधा देखते हुए परिजनों ने गोरखपुर के निजी अस्पताल रचित हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ पर ईलाज चल रहा था कि 09/ सितंबर 2026/बुधवार को शाम 4 बजे लगभग मृत्यु हो गयी, वहाँ से शव को परिजनों द्वारा घर लाया गया, जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गयी...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर मृतक उपनिरीक्षक को दी गई श्रद्धांजलि

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 07.09.2026 को जनपद कुशीनगर के थाना सेवरही पर तैनात उ0नि0 भवानी प्रसाद पाण्डेय की असामयिक मृत्यु पर पुलिस परिवार द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा उन्हें अंतिम विदाई दी गई जनपद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर मृतक पुलिस कर्मी के शव को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शोक सलामी दी गई। इसके बाद सभी ने कंधा देकर मृतक को अंतिम विदाई प्रदान की। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने मृतक उ0नि0 के परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आँखें नम थीं दिवंगत  उ0नि0 भवानी प्रसाद पाण्डेय को ईश्वर सद्गति प्रदान करें तथा उनके परिजनों व प्रियजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को किया जायेगा आयोजन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर  संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना व वाह्य न्यायालय, कसया, कुशीनगर के प्रांगण में आयोजित की जा रही है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाना है। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, बीमा, दुर्घटना, पारिवारिक मामला, आपराधिक मामला, बिजली बिल का विवाद, चेक विवाद, पैसा वसूली का विवाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर से सम्पर्क कर सकते हैं।

स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कसया, कुशीनगर। कसया नगर में शुक्रवार को किशोर स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीएन पाठक ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। शुभारंभ के दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर संचालकों को शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कसया पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की भी खान-पान की बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता रहती है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत क्षेत्र के लिए अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता का आधार गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहकों के प्रति बेहतर व्यवहार होता है। उम्मीद है कि किशोर स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट इन मानकों पर खरा उतरेगा रेस्टोरेंट के प्रबंधक किशोर मदेशिया एवं कन्हैया मदेशिया ने बताया कि प्रतिष्ठान शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण खान-प...

उड़ीसा कमाने गए युवक की हादसे में मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट  जनपद कुशीनगर थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत  सौरहाँ बुजुर्ग निवासी युवक की उड़ीसा में हुई मौत से परिजनों में मची चीख पुकार आप को बतादें कि थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा सौरहाँ बुजुर्ग निवासी छोटेलाल उर्फ़ राहुल पुत्र गोबरी साहनी 21 वर्ष की   मौत ने परिवार में एक संसनी सी फैलादी! जबकि एक महीना पहले रोजी रोटी  हेतू उड़ीसा गया था, इस घटना  कि जानकारी 05/09/2026 को सुबह को मिली तो परिवार में मातम सा फ़ैल गया, खबर लिखे जाने तक घटना कैसे हुई इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई।

पड़रौना कोतवाली में डोल मेला के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आयोजकों तथा डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की गयी

Image
रिपोर्टर मुसैयद अली  कुशीनगर, आज 01/09/2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  केशव कुमार के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह द्वारा थाना कोतवाली पडरौना में डोल मेला के आयोजकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की गई उक्त गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य डोल मेला के दौरान क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था को दुरुस्त बनाना तथा जनपद में अमन एवं शांति बनाए रखना गोष्ठी में उपस्थित आयोजकों एवं डीजे संचालकों को मेला स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने, भीड़ प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का अनुपालन तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह ने सभी संबंधितों से अपील की कि वे प्रशासन एवं पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करें ताकि डोल मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से बचा जा सके व शांति व्यवस्था कायम रहे l

बाईक की भिड़ंत से मृत युवक का शव पोस्टमार्टम से घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट    जनपद  कुशीनगर : थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत.दो बाईक की भिड़ंत में दो की मौत! तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज आप को बता दें कि नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग पर चरिघरवा  गांव के समीप  30अगस्त 2026 रविवार शाम को दो बाइकों में भिड़ंत हो गयी, जिसमें सौरहाँ बुजुर्ग टोला पिपरपाती निवासी  मंद्रेस पुत्र लालु शाहनी  21 वर्ष की मौके ही पर मृत्यु हो गई, ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंची थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, व चार घायलों को एम्बुलेंस द्वारा CHC नेबुआ नौरंगिया भेजवाया गया, जिसमे सौरहाँ बुजुर्ग (नंदनछपरा) निवासी अनीश पुत्र सैदुल्लाह व सौरहाँ बुजुर्ग टोला पिपरपाती निवासी अजय पुत्र दिवाकर को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया, जिनका इलाज चल रहा है, वहीं पर थाना रामकोला  क्षेत्र के विजयपुर राव टोला निवासी सुधा देवी पत्नी संदीप पासवान व आदर्श पुत्र संदीप पासवान  को चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखकर मेडिकल कालेज गोरखपुर को रेफर कर दिया, जिसमे आदर्श पुत्र संदीप ने ...

नेपाल में आई बाढ़ के कारण गंडक/नारायणी नदी क्षेत्र से प्राप्त 06 अज्ञात शवों के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई जारी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी, कुशीनगर  वैभव मिश्रा ने बताया कि नेपाल में आई बाढ़ के कारण जनपद कुशीनगर में गंडक/नारायणी नदी के क्षेत्र से अब तक कुल 06 अज्ञात शव प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में इन शवों की पहचान पूर्ण रूप से नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन कुशीनगर द्वारा सभी शवों को ससम्मान जिला अस्पताल, कुशीनगर के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है, ताकि पहचान एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने तक शवों का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके शवों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नेपाल के सीमावर्ती संबंधित जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय एवं वार्ता की जा रही है। साथ ही, शवों की पहचान एवं उनके परिजनों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि किसी शव की पहचान सुनिश्चित होने तथा आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत संबंधित शव को नियमानुसार पूरे सम्मान के साथ उसके परिजनों अथवा अधिकृत प्रतिनिधि को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे ...

जिलाधिकारी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट सभी सूचनाओं को रजिस्टर में अंकित करने एवं संबंधित विभागों को समय से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश जनपद कुशीनगर में बाढ़ एवं आपदा की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में प्राप्त हो रही सूचनाओं, उनके अभिलेखीकरण तथा संबंधित विभागों के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना को निर्धारित रजिस्टर में तत्काल एवं स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। किसी भी सूचना को लंबित न रखा जाए तथा आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय से सूचना उपलब्ध कराते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाय उन्होंने निर्देश दिए कि बैराजों से हो रहे डिस्चार्ज की सतत निगरानी की जाए तथा जलस्तर एवं डिस्चार्ज में होने वाले किसी भी परिवर्तन की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क र...

आज 26 अगस्त 2026 के दिन पूरे भारत व विश्व में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  कुशीनगर: जनपद के ग्राम सभा मड़ार बिन्दवलिया में बहुत धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी आज मनाया जा रहा है इस दिन लोग पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब जी का जन्म दिन व शिक्षाओ को याद में मनाया जाता है 14अगस्त को चांद नजर आया और 26अगस्त को पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म दिन व शिक्षाओ के बिषम में हर वर्ष ताजा यादगार किया जाता है। पूरे भारत व विश्व में ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया जाता है और रास्ते में जलूस लेकर चलने पर मंदिर पड़ता है तो शान्ति पुर्बक शान्त हो कर हम आगे बढ़ते है इस जुलूस में शामिल पुलिस प्रशासन चौकी प्रभारी विद्या भाषकर शुक्ला व दिवान ओम सरोज व कांस्टेबल ऋषिकेश यादव व ग्राम सभा के ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ,व मंयक मालवीय, मोहम्मद यूनुस राईनी,ईशरहीम अंसारी , मौलाना याकूब अली , मैनेजर निजामुद्दीन अंसारी,व खजान्ती मुबीन अंसारी जी , आफताब अंसारी , लियाकत अंसारी , तथा ग्राम सभा के सभी सम्मानित लोग सामिल रहे तथा मदरसा के छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ गोष्ठी कर उनका उत्साहवर्धन किया गया

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर में दिनांक 22.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ एक संवादात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना, उनकी तैयारी को मजबूत करना तथा उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा।  गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को फील्ड ड्यूटी, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम, ट्रैफिक प्रबंधन तथा जनता से संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों को अवसर के रूप में देखने और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। गोष्ठी के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम/ बाल विवाह रोकथाम व जन जागरूकता अभियान के तहत थाना एएचटी पुलिस की कार्यवाही

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर में दिनांक 22.08.2026 को शासन द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक (नोडल A.H.T.) श्री राकेश प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना A.H.T., कुशीनगर द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।  प्रभारी निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में  A.H.T. टीम के का0 मुकेश कुमार, का0 सुशील कुमार, रि0 म 0का0 शालिनी पांडेय व बाल श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय मय टीम के साथ थाना सेवरही के अंतर्गत 15 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया तथा कारसेवा आयोजकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गयी। बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम / बाल विवाह रोकथाम हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा  शासन द्वारा चलाये जा रहे हेल्प लाइन नं0 - 1090,1098,1076,112,1930 के बारे में लोगों को बताया गया। बाल  भिक्षावृत्ति/ बालश्रम / बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ सतत कार्यवाही और जन जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास आदि के मामले में वांछित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22 अगस्त 2026 को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 303/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3) /3/5 बीएनएस से सम्बधित 02 नफर वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।    पंजीकृत अभियोग-  मु0अ0सं0-303/2026 अन्तर्गत धारा 109/115(2)/352/351(3) /3/5 बीएनएस थाना नेबुआ नौरंगिया गिरफ्तार अभियुक्त- 1. सुकुल चौहान उर्फ घुरन पुत्र चइत्तर साकिन मडारविन्दवलिया टोला बरई पट्टी थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 2. झन्नन पुत्र घुरन उर्फ सुकुल साकिन मडारविन्दवलिया टोला बरई पट्टी थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. SHO श्री संजय दुबे थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर  2. उ0नि0 ब्रह्म कुमार उपाध्याय थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर 3. हेड कां0 ओमकेश सरोज थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर 4. कां0 चन्द्र प्रकाश मिश्र थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर 5. कां0 श्रषिकेश यादव थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर  6. कां0 सुधांशु गुप्ता थाना ने0नौ0 ज...

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर में दिनांक 21 अगस्त 2026 को संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ब्लॉक नेबुआ-नौरंगिया के कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद श्री जगदीश ठाकोर ने भाग लिया बैठक में नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। श्री जगदीश ठाकोर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने तथा स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद और निरंतर संपर्क स्थापित करने से संगठन के प्रति लोगों का जुड़ाव और विश्वास बढ़ेगा उन्होंने बैठक में प्राप्त सुझावों एवं कार्यकर्ताओं की बातों को प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने की बात भी कही बैठक में जिला अध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम, ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध कुश...

मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त तक बढ़ी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: सहायक निदेशक मत्स्य, ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 05 अगस्त, 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी विकास हेतु नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश योजना, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 16 जुलाई, 2026 से उपलब्ध है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 को बढ़ाकर अब 05 अगस्त, 2026 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध...

कृषि विभाग व ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ग्राम सभा मड़ारबिन्दवलिया की उपस्थिति में हुआ वृक्षारोपण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए वृहद अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें पंचायत भवनों, तालाबों/अमृत सरोवरों, और स्कूलों के आसपास नीम, पीपल, और फलदार पौधे लगाए जाते हैं। इस क्रम में  एक पेड़ मां के नाम लगा ग्रामीण व बच्चों के साथ पौधा रोपते हुए ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ने कहा कि पर्यावरण का जिस तरह से संतुलन बिगड़ रहा है। उसे देखते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद तो हम सभी पौधे लगाएंगे ही साथ में पूरी ग्राम पंचायत के लोगों को कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ने कहा सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। साथ ही जो पौधे रोपे जाएंगे उनकी सुरक्षा भी करेंगे इस कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण मुरारी पाण्डेय, रबिंद्र नाथ दूबे, सदस्य साबिर अहमद, जाकिर अंसारी, संजय शर्मा, मोहम्मद यूनुस, सहित अधिकारी व कर्मचारी समेत अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।

कुकुत्था नदी तट पर वृहद पौधरोपण: 'एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कृषि विभाग व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की उपस्थिति में हुआ वृक्षारोपण  कुशीनगर: जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए वृहद अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें पंचायत भवनों, तालाबों/अमृत सरोवरों, और स्कूलों के आसपास नीम, पीपल, और फलदार पौधे लगाए जाते हैं। इस क्रम में  एक पेड़ मां के नाम लगा ग्रामीण व बच्चों के साथ पौधा रोपते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो आसिफ ने कहा कि पर्यावरण का जिस तरह से संतुलन बिगड़ रहा है। उसे देखते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद तो हम सभी पौधे लगाएंगे ही साथ में पूरी ग्राम पंचायत के लोगों को कार्य के लिए प्रेरित करेंगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो आसिफ ने कहा सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। साथ ही जो पौधे रोपे जाएंगे उनकी सुरक्षा भी करेंगे इस कार्यक्रम के दौरान (नाम) समेत अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।

पत्रकारों के विरुद्ध अभद्रता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक युवक द्वारा मीडिया/पत्रकार के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी को लेकर संगठन ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग किया है।  पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील ईकाई खड्डा द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे को ज्ञापन/तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया गया उन्होंने आश्वासन दिया की शीघ्र उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना द्वारा चलाया गया अभियान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमारके निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित *मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातक...

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की विकास यात्रा को गति प्रदान करते हुए

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के रामकोला एवं हाटा विधानसभा क्षेत्रों की लगभग ₹525 करोड़ लागत की 464 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगिआदित्यनाथ जी के साथ सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस गरिमामय अवसर पर कुशीनगर के प्रभारी मंत्री/मा० कारागार मंत्री आदरणीय श्री दारा सिंह चौहान जी, माननीय सांसद श्री रवि किशन जी, माननीय सांसद श्री विजय कुमार दुबे जी, राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री आर. पी. एन. सिंह जी, सम्मानित विधायकगण, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, विधान परिषद सदस्य मा० श्री रतनपाल सिंह जी तथा बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता एवं समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। यशस्वी मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के साथ विकास की नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वा...