Posts

Showing posts from February, 2026

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गोरखपुर का जनपद न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 25 फरवरी 2026 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर  प्रभात सिंह ने अवगत कराया कि आज दिनांक 25.02.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश  संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में,  विजय कुमार वर्मा (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) प्रभात सिंह (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) एवं प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, कुशीनगर द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गोरखपुर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा किशोर अपचारियों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई किशोरों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा जिन बाल अपचारियों ने तकनीकी शिक्षा में रुचि दिखाई, उनके लिए तकनीकी प्रशिक्षण, समुचित शिक्षा, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, काउंसिलिंग तथा कौशल विकास से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए बाल सम्प्रेक्षण गृह के भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक एवं सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराया जाए भोजन में हरी सब्जियों को...

मंडलायुक्त एवं डीआईजी की संयुक्त अध्यक्षता में त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 25 फरवरी 2026 को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं डीआईजी एस चनपा की संयुक्त अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन सभागार में आगामी त्योहारों—होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर—को सकुशल, शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गई मंडलायुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे सभी होलिका दहन स्थलों एवं ईदगाहों का संयुक्त भ्रमण सुनिश्चित करें साथ ही विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के धर्मगुरुओं तथा संभ्रांत नागरिकों के साथ समय से बैठक कर समन्वय स्थापित करें उन्होंने त्योहारों के मद्देनज़र अवैध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए जनपद के सीमावर्ती (बॉर्डर) क्षेत्र होने के कारण इसे अतिसंवेदनशील बताते हुए गौ-तस्करी एवं कच्ची शराब की बिक्री पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा चिन्हित बार्डर एरिया में व्यापक सुरक्षा प्रबंध एवं आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में कच्ची शराब अथवा एक्सपायरी डेट की मदिरा की बिक...

नये मतदाता फार्म-6 भरते समय रखें विशेष सावधानियां मोबाइल नम्बर दर्ज होने से आसानी से होगा ई-इपिक डाउनलोड

Image
एम. ए. हक  मतदाता फोटो पहचान पत्र त्रुटिरहित होने से मतदान के समय नहीं होगी असुविधा पूर्व में अंकित प्रविष्टियों में संशोधन हेतु भरें फार्म-8 कुशीनगर: दिनांक 25 फरवरी 2026 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत नए मतदाताओं द्वारा भरे जाने वाले फार्म-6 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन पत्र के साथ घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि फार्म-6 में आवेदक का नाम एवं पूर्ण पता शुद्ध वर्तनी में, नवीनतम स्पष्ट फोटो तथा वर्तमान मोबाइल नंबर अंकित किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि निर्गत मतदाता फोटो पहचान पत्र त्रुटिरहित हो और मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल Election Commission of India के अधिकृत पोर्टल voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप पर ऑनलाइन फार्म-6 भरने की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक नागरिक फार्म-6 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को भी उपलब्ध करा सकते हैं। फोटो संबंधी आवश्यक सावधानियां* मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कई आवेद...

लूट की घटना में शामिल चार अभियुक्तों को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट लूट की घटना का पर्दाफाश: घटना में शामिल चार अभियुक्तों को लूट का माल(अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये) एवं अवैध असलहे के साथ किया गया गिरफ्तार कुशीनगर: दिनांक 14.02.2026 की शाम को थाना नेबुआ नौरंगिया पर सूचना प्राप्त हुई कि वादी/पीडित भीम वर्मा पुत्र श्रीनिवास वर्मा, निवासी सेमरा (थाना नेबुआ नौरंगिया), अपनी दुकान अनीश ज्वेलर्स, देवतहा बाजार को बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों अपनी कार(वाहन) से उनकी मोटरसाइकिल में जानबूझकर टक्कर मारी, उन्हें गिरा दिया और असलहे के दम पर उनके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए सूचना पर घटना संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा थाना नेबुआ नौरंगिया पर मु0अ0स0 41/2026 पंजीकृत कराया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कुल 06 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया टीमों द्वारा घटना के सभी पहलुओं, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष...

विदेश भेजे गए युवक को बंधक बनाकर जबरन काम कराने का आरोप

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट पिता ने पुलिस अधीक्षक से घर वापस बुलाने की लगाई गुहार जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक गरीब पिता ने अपने बेटे को विदेश भेजने वाले एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर बेटे को सकुशल घर वापस बुलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि एजेंट ने उनके बेटे को दुबई भेजकर बंधक बना लिया है और जबरन काम करवाते हुए घर भेजने के नाम पर लगातार धनउगाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामप्रवेश पुत्र नथुनी यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि हनुमानगंज थानाक्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सागर यादव पुत्र हरि यादव ने करीब छह माह पूर्व उनके बेटे को दुबई में एक कंपनी में वेल्डर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में एजेंट ने उनसे ₹75,000 हजार रुपये लिए थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रामप्रवेश ने अपने गहने और खेत बंधक रखकर तथा कर्ज लेकर यह रकम एजेंट को दिया था पीड़ित पिता के अनुसार उनका बेटा जब दुबई पहुंचा ...

हाईटेंशन तार ने ले ली एक और जान

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नौरंगिया अंतर्गत छितवनिया टोला (बदरी चौराहा) में रविवार दोपहर लगभग एक बजे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी नर्सिंग कुशवाहा पुत्र योगेंद्र कुशवाहा के मकान की छत के छज्जे पर शौचालय बना है, जिसके बिल्कुल पास से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार को किसी कार्य से छत पर गए नर्सिंग अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। तेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए परिजनों व आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बच्चों की चीख-पुकार और परिजनों का विलाप देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां — कोमल (12 वर्ष), सोनम (10 वर्ष), दिव्या (6 वर्ष) — तथा एक पुत्र प्रीतम (8 वर्ष) छोड़ गए ...

बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक, पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा के निर्देश

Image
एम. ए. हक  संबंधित विषय के शिक्षक उसी विषय की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक नहीं बनेंगे कुशीनगर: दिनांक 13 फरवरी 2026 को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय बोर्ड परीक्षा–2026 को सकुशल, पारदर्शी, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, कुशीनगर में जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों के प्रबंधक/प्राचार्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में परीक्षा संबंधी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था शासन के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए प्रश्नपत्र प्राप्त होते ही उन्हें डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखा जाए तथा डबल लॉक प्रणाली को खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया निर्धारित प्रारूप के अनुसार ही संपादित की जाए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कैमरे सुचारु रूप से क...

दशमोत्तर छात्रवृत्ति में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका, 13 फरवरी तक करें संशोधन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 11 फरवरी 2026 को राज्य सरकार द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में त्रुटि सुधार हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गौंड ने बताया कि शासनादेश दिनांक 24 दिसंबर 2025 के अनुसार छात्र अपने ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक स्वयं अपने लॉगिन से संशोधित कर सकते हैं। संशोधित आवेदन संस्थाओं द्वारा सत्यापित कर 18 फरवरी 2026 तक अग्रसारित किए जाएंगे उन्होंने बताया कि संस्थाएं अपात्र छात्रों के आवेदन निरस्त करेंगी तथा पात्र छात्रों के आवेदन सत्यापित कर आगे भेजेंगी मास्टर डाटा (कोर्स, फीस व सीट) लॉक होने के बाद ही आवेदन अग्रसारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी वार्षिक या सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही उत्तीर्ण अथवा प्रोन्नत (Promoted with marks) छात्रों के आवेदन अग्रसारित किए जाएंगे। यदि परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है तो संस्था द्वारा “Result Not Yet Declared” विकल्प का च...

मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के साथ बैठक सम्पन्न

Image
एम. ए. हक वंचित एवं निर्बल वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु 22 फरवरी को वृहद विधिक सेवा शिविर आयोजित कुशीनगर: दिनांक 11 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा दिनांक 22 फरवरी, 2026 (रविवार) को प्रस्तावित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन की तैयारियों के संबंध में विकास भवन सभागार में एक आवश्यक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात सिंह द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं लीगल सर्विस कैम्प मॉड्यूल की जानकारी उपस्थित अधिकारियों को प्रदान की गई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव सहित ग्राम्य विकास, बेसिक शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, आईसीडीएस, माध्यमिक शिक्षा, पशुपालन, अर्थ एवं संख्या, एलडीएम सहित लगभग 40 से अधिक विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात सिंह ने बताया कि प्रस्तावित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्दे...

यूजीसी एक्ट के समर्थन में संवाद कार्यक्रम आयोजित शीघ्र लागू करने की मांग

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में स्थित भगवान बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा स्थल के समीप यूजीसी एक्ट को लागू कराने के उद्देश्य से एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को दोपहर बाद किया गया कार्यक्रम का आयोजन युवा बसपा नेता रामानंद गौतम के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध, भारतीय संविधान तथा संविधान रचयिता डॉ० भीमराव अम्बेडकर और भारतीय संविधान पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया गया इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट के महत्व और इसके सामाजिक प्रभाव पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये,संवाद कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। कुशीनगर जिले के बसपा जिला महासचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कि यूजीसी एक्ट से समाज में समानता, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी उन्होंने इसे संविधान की मूल भावना के अनुरूप बताते हुए सरकार से इसे शीघ्र लागू करने की मांग की पडरौना विधानसभा महासचिव लालधर प्रसाद ने वन नेशन वन एडुकेश...

माय भारत बजट क्विज 2026 ऑनलाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 09 फरवरी 2026 को मेरा युवा भारत ( युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के नेतृत्व में पडरौना ब्लॉक के योद्धा बाबा STS इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरा धर्मपुर में “मेरा युवा भारत बजट क्विज 2026” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जोड़ना, उनकी आर्थिक एवं नीतिगत समझ को सशक्त बनाना तथा विकसित भारत@2047 के विज़न में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उक्त की जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। क्विज़ में सफल प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में चयनित 8 विषयों पर निबंध लेखन  का अवसर प्रदान किया जाएगा। ये विषय बजट, युवा सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्रीय विकास से संबंधित होंगे। निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ वर्चुअल संवाद में शामिल होने का विशेष अवसर प्राप्त होगा, जहाँ युवा अपने विचार सीधे देश के सर...

मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य हुआ मंथन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 09 फरवरी 2026 को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश, के मार्गदर्शन में दिनांक 22 फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों के संबंध में आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रभात सिंह द्वारा जिलाधिकारी, महेन्द्र सिंह तंवर के साथ विस्तृत मंथन किया गया बैठक के दौरान मेगा शिविर की रूप-रेखा, व्यवस्थाओं, विभागीय समन्वय एवं सफल आयोजन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि इस शिविर के सफल आयोजन हेतु जनपद के लगभग 40 से अधिक विभागों की सहभागिता आवश्यक है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए समस्त संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए जाने का आश्वासन दिया गया इस क्रम में दिनांक 11 फरवरी, 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा...

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई की बैठक हुई संपन्न

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के परसौनी गांव स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज परिसर में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन, तहसील इकाई खड्डा की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सहभोज कार्यक्रम  का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों पर विचार विमर्श किया बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने किया उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों की एकता, संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को संगठित रहकर निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता करनी होगी उन्होंने कहा कि संगठन तभी सशक्त होगा जब सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करेंगे वरिष्ठ उपाध्यक्ष नौसर अली ने अपने संबोधन में संगठन की सदस्यता प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपना सदस्यता फार्म एवं निर्धारित शुल्क अतिशीघ्र जमा करें, जिससे संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके बैठक के दौरान उपस्थित अनेक पत्रकारों ने भी अपने...

सदर विधायक के कर कमलों द्वारा सडंक का किया गया लोकार्पण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू जी के कर द्वारा ग्राम सभा धूर छपरा नौका टोला संपर्क मार्ग व डगरहा संपर्क मार्ग का शिलान्यास सम्पन्न हुआ लोक निर्माण विभाग कुशीनगर के अनुसार, 08 फरवरी 2026 को दिन रविवार को यह कार्यक्रम संपन्न हुआ यह शिलान्यास वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद कुशीनगर के पडरौना विधानसभा क्षेत्र विकास खण्ड विशुनपुरा के ग्राम सभा धूर छपरा नौका टोला संपर्क मार्ग व डगरहा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ इस अवसर पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की प्रगति के लिए क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वो दौर भी देखा है जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं। इस दौरान भाजपा नेता हरिशंकर राय मंडल अध्यक्ष दिनेश राय राजू पाठक ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता मनोज राय ...

मड़ारबिन्दवलिया के नौका टोला में रूद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के श्रेत्र नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा मड़ारबिन्दवलिया के नौका टोला में आज दिनांक 07-02-2026दिन शनिवार को दोपहर में रूद्र महा यज्ञ का कलश यात्रा निकाली गई अगल बगल के गांव टोले और मुहल्ले के जनता जनार्दन मौजूद रहे कलश यात्रा बहरी भाई के स्थान से जल लेकर कोट स्थान होते हुए भूड़ार खदरहवा टोला बड़वा टोला होते हुए अपने प्राचिन शिव मंदिर नौका टोला में उपस्थित हुए तथा आज रात्रि आठ बजे से राम लीला का शुभारंभ किया गया कलश यात्रा में 251कन्याओ ने भाग लिया था प्राचिन शिव मंदिर के पूजारी मोती दास व उनके बड़े भाई हीरा यादव व यज्ञ संरक्षक श्रीराम पाण्डेय जी साथ में मौजुद रहे कलश यात्रा सुचार रुप से सम्पन्न हुआ।

नगर पंचायत घुघली में करायें जा रहे पक्की नाली काम में लग रहे है दो नम्बर के मसाले

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट महराजगंज: दिनांक 05-02-2026 को जनपद महराजगंज के नगर पंचायत में बन रहे नाली निर्माण में लग रहे मसाले में दो नम्बर के मसाले जिस काम को पंचायत के ठिकेदार द्वारा करायें गये नाली के काम को सोनू खरवार द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया मुन्शी द्वारा मशाला की गुड़ वक्ता नहीं बताया गया जिसमें सीमेंट बीरला गोल्ड का लग रहा है जिसमें सीमेंट दो नम्बर का लग रहा है सोनू खरवार की मांग है की सीमेंट 53कैरेट का होना चाहिए जो जांच का भविष्य वन रहा है महराजगंज के जिलाअधिकारी महोदय से अनुरोध है की नगर पंचायत घुघली के कार्यों की जांच कराकर नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का कार्य किया जाय ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा गलती न हो सके।

डॉ मुकेश कुमार जेनेसिस हॉस्पिटल के डायरेक्टर के साथ एक अनुभवी ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन हैं।

Image
एम. ए. हक डॉ मुकेश कुमार, इलाहाबाद प्रयागराज की नैनी में स्थित जेनेसिस हॉस्पिटल के डायरेक्टर और साथ ही एक अनुभवी ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन हैं। जिनका 12 वर्षों से अधिक का ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का अनुभव है। डॉ मुकेश कुमार ने हाल ही में ऑर्थोपेडिक सर्जरी से संबंधित एक बड़ी उपलब्धि है हासिल की है जो प्रयागराज के लिए और प्रयागराज वासियों के लिए एक र्गव की बात है। एक मरीज़ जिसका नाम रामकृपाल, जिसकी उम्र 25 साल थी पिछले कुछ महीनो से घुटने के दर्द और सूजन से काफी परेशान था जिसके लिए उसका दो बार ऑपरेशन भी हो चुका था फिर भी उसको राहत नहीं मिली जिसकी वजह से वह बहुत परेशान था और उन्होंने आराम न मिलने की वजह से  जेनेसिस हॉस्पिटल के डॉक्टर मुकेश कुमार जो की हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। को दिखाया डॉक्टर मुकेश कुमार ने उसके सूजन का सही कारणों हड्डी के *कैंसर* का पता लगाया अब तक इस तरह का ऑपरेशन केवल मेट्रो सिटी जैसे दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता लखनऊ (पीजीआई ) जैसे बड़े शहरों में होता रहा है और इलाहाबाद में यह एक असामान्य घटना थी परंतु पहली बा...

गोंड समाज ने थारू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौधरी के विरुद्ध जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
अजय कुमार गोंड की रिपोर्ट कुशीनगर: थारू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौधरी द्वारा दिनांक 22/01/2026 को जिलाधिकारी महोदय जी को गोंड समाज के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया था उसी से संबंधित आज दिनांक 04/02/2026 को कुशीनगर में निवासरत गोंड समाज ने सौंपा अपना ज्ञापन दिग्विजय गोंड जी अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला अध्यक्ष कुशीनगर ने आज गोंड जनजातियों के हक-अधिकार के रक्षा-सुरक्षा के लिये तथा विजय बहादुर थापा के द्वारा जो गोंड समाज का जाति प्रमाण पत्र न जारी किए जाने सम्बन्धीत ज्ञापन दिया गया था उसके विरुद्ध में दिनांक 4-02-2026को जिलाधिकारी महोदय कुशीनगर को गोंड समाज के द्वारा ज्ञापन सौंपा कर थारू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौधरी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही का मांग किया गया और गोंड समाज ने कहा कि यदि शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो गोंड समाज आंदोलन करेगा ज्ञापन सौंपते वक्त अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ शाखा कुशीनगर उत्तर प्रदेश के वर्तमान जिला अध्यक्ष गोरख गोंड जी एवम् पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय गोंड जी साथ में गोंड समाज के सैकड़ों की संख्या मे...

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 04 फरवरी 2026 को मेरा युवा भारत, कुशीनगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायती राज अधिकारी श्री आलोक कुमार प्रियदर्शी द्वारा हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खण्डों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल छह प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं इनमें टीम स्पर्धा में विकास खण्ड पड़रौना की टीम ने विशुनपुरा की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया वहीं कबड्डी बालिका वर्ग में कसया विकास खण्ड की टीम ने कप्तानगंज को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में मुकेश पाल ने प्रथम, निखिल सिंह ने द्वितीय तथा रितिक गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में आदित्य चौधरी प्रथम, मुकेश पाल द्वितीय एवं जिगर सिंह तृतीय स्था...

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं त्वरित न्याय हेतु सदर तहसील में हुई महिला जनसुनवाई

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 04 फरवरी 2026 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 04.02.2026 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य श्रीमती जनक नन्दनी जी की अध्यक्षता में जनपद कुशीनगर की सदर तहसील पड़रौना में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई के दौरान अभिषेक मिश्र, तहसीलदार (राजस्व विभाग), राजेश कुमार, नायब तहसीलदार, श्री डी0सी0 त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, ओमप्रकाश तिवारी, श्रीमती सुमन सिंह,मुकेश, पी0आर0ओ0 (मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग), नलिन सिंह (डी0एम0सी0), रीता यादव (सेंटर मैनेजर), वंदना, राजू कुमार, सुनीता पाण्डेय सहित चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे मा0 सदस्य महोदया द्वारा राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पुष्टाहार, पुलिस विभाग, आवास प्रकरण, बैंक आदि से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। जनसुनव...

डीएम के निर्देश पर जिले में चलेगा विशेष एम०आर० टीकाकरण अभियान

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: जनपद में बच्चों को खसरा-रूबेला (एम०आर०) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष एम०आर० टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा यह जानकारी जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा दी गई जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय स्टेट टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में एम०आर० मामलों की स्थिति एवं कवरेज की समीक्षा के उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि अभियान के प्रथम चरण में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को एम०आर० वैक्सीन की एक डोज प्रदान की जाएगी यह अभियान 16 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर अधिकतम 27 फरवरी 2026 तक जनपद के समस्त सरकारी शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों, मदरसों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत कक्षा 1 से कक्षा 5 तक अध्ययनरत सभी बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विभागीय स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। विद्यालयों का माइक्रोप्लान, ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठकें, मीडिया अभिमुखीकरण तथा जनपद एवं राज्य स्तर पर सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश...

डीएम के निर्देश पर जिले में चलेगा विशेष एम०आर० टीकाकरण अभियान

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: जनपद में बच्चों को खसरा-रूबेला (एम०आर०) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष एम०आर० टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा यह जानकारी जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा दी गई जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय स्टेट टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में एम०आर० मामलों की स्थिति एवं कवरेज की समीक्षा के उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि अभियान के प्रथम चरण में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को एम०आर० वैक्सीन की एक डोज प्रदान की जाएगी यह अभियान 16 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर अधिकतम 27 फरवरी 2026 तक जनपद के समस्त सरकारी शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों, मदरसों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत कक्षा 1 से कक्षा 5 तक अध्ययनरत सभी बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विभागीय स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। विद्यालयों का माइक्रोप्लान, ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठकें, मीडिया अभिमुखीकरण तथा जनपद एवं राज्य स्तर पर सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश...