Posts

Showing posts from October, 2025

मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित

Image
 एम. ए. हक  सरदार पटेल जयंती पर ‘सरदार@150’ भव्य पदयात्रा का आयोजन राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह ने दी हरि झंडी, आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया युवाओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी कुशीनगर: दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद कुशीनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘सरदार@150’ भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक मनीष जायसवाल, उपाध्यक्ष बीज विकास निगम उत्तर प्रदेश राजेश्वर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग सदस्य फूलबदन कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, जिला युवा अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी और युवा कल्याण अधिकारी ने अतिथियों...

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई जयंती

Image
एम. ए. हक  पूर्ण उत्साह उमंग के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस जिलाधिकारी ने "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर कलेक्ट्रेट में दिलाई शपथ कुशीनगर: दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को स्वतंत्र भारत के वास्तुकार "लौह पुरुष" सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, प्रेम कुमार राय द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वतंत्र भारत के वास्तुकार "लौह पुरुष" सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा (चित्र) पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई । उन्होंने कहा हम सभी को एकता ,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहना होगा तथा अपने देश /जनपद वासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का प्रयास करना होगा।यह स्वतंत्र भारत के वास्तुकार के रुप में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को मान्यता देने और राष्ट्र की सुरक्षा...

ओपेन स्टेट आमंत्रण पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि ओपेन राज्य आमंत्रण पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मा0 विधायक डाॅ0 असीम कुमार, विधानसभा तमकुहीराज एवं विशिष्ट अतिथि विनय राय अध्यक्ष कुशीनगर महोत्सव व संजय दूबे प्रबंधक बेदुपार इण्टर काॅलेज सेवरही, कुशीनगर के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया गया प्रथम मैच गाजीपुर बनाम बलिया के बीच हुआ, जिसमें दोनो टीमों ने 1-1 गोल कर बराबर रही दुसरा मैच देवरिया बनाम महराजगंज के बिच हुआ जिसमें 01-04 गोल किये। इस अवसर पर  वशिष्ठ राय उर्फ गुड्डू राय ब्लाक प्रमुख तमकुहीराज, राजेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य बेदुपार इण्टर काॅलेज, कस्तुर चन्द जायसवाल पूर्व चेयरमैन नगर पालिका कुशीनगर, संजय राय, रामभरोश दूबे तथा उ0प्र0 फुटबाल संघ से आये हुए निर्णांयक/रेफरी श्री संजय रावत (आर्वजरवर) अमल कुमार, संजय साहनी, मनोज तिवारी, अशगर अली, रज्जाउल्लाह,कौशल किशोर, अवुजर, इरसाद, यशपाल प्रजापति, विजय सेन पाण्डेय, विवेक शर्मा, एवं फुटबाल प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह राजू, सू...

पी०एम० किसान से 2.85 लाख किसान होंगे वंचित

Image
एम. ए. हक  कृषक गण चाहें तो एप डाउनलोड कर स्वयं कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को उप कृषि निदेशक, अतिंद्र सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री तैयार न होने की स्थिति में सरकारी योजनाओं से होना पड़ेगा वंचित उन्होंने बताया कि जनपद कुशीनगर के 6.07 लाख किसानों में से 3.22 लाख किसानों के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लिया गया है शेष 2.85 लाख किसानों को फार्मर रजिस्ट्री न बनने के कारण पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 21वीं किस्त से नहीं प्राप्त होगा  उन्होंने जनपद के सभी किसान भाईयों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री सहज जन सेवा केंद्र अथवा उनकी ग्राम पंचायत में लगने वाले कैंपों के माध्यम से करा लेने का अनुरोध किया हैं। किसान भाई यदि चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से FARMER REGISTRY UP मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसके माध्यम से स्वयं भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस कार्य में आ रही नाम मिसमैच एवं अन्य समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है। एक बार पुनः सभी किसान भाइयों से अपील की जाती है कि वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लें, अन्यथा की दशा में प्रधानमंत्री किस...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

Image
एम. ए. हक  निरीक्षण दौरान लगाए गए सभी कैमरों एवं उपकरणों का लिया गया जायजा कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीनो का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की की स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण दौरान बॉक्स में रखे सभी कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट की संख्या के बारे में पूछताछ की उन्होंने उपयोगी उपकरणों को सुरक्षित रखने का निर्देश संबंधित को दिए निरीक्षण दौरान वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी न...

जिलाधिकारी ने की विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक

Image
एम. ए. हक मनरेगा, कन्या सुमंगला, लखपति दीदी व अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों की प्रगति एवं अनुपालन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, कन्या सुमंगला, धरती आवा, लखपति दीदी, वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने सबसे पहले मनरेगा योजना के अंतर्गत जनपद में निर्मित मनरेगा पार्क, मिनी स्टेडियम, खेल के मैदानों का विकासखंडवार कराए गए कार्यों की फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट देखी तथा कहा कि प्रत्येक खेल मैदान के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो कार्यों की गुणवत्ता, रखरखाव और नियमित उपयोग सुनिश्चित करे उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक खेल के मैदान नहीं हैं, वहाँ राजस्व विभाग एवं उप जिलाधिकारीगण के माध्यम से पत्राचार कर भूमि चिन्हांकन कर शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी ग्राम का बच्चा खेल गतिविधियों से वंचित न रहे जिलाधिक...

राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं युवा सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान : सांसद

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सांसद कुशीनगर श्री विजय कुमार दुबे ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत द्वारा संचालित यूनिटी मार्च कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रव्यापी पदयात्रा आयोजित की जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, एकता, अखंडता एवं सेवा भाव को सशक्त करना है। सांसद ने कहा कि“यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की एकता और विविधता का उत्सव है, जो युवाओं को देश के प्रति समर्पण और उत्तरदायित्व का भाव सिखाएगी सांसद ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर देशभर के युवा इस ऐतिहासिक अभियान से जुड़ सकते हैं। इस जिला स्तरीय पदयात्रा (31 अक्टूबर से 25 नवम्बर 2025 तक): जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं महाविद्यालयों में...

ब्रेकिंग न्यूज

Image
  लकमुद्दीन अंसारी की कुशीनगर: जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों में 29 अक्टूबर की शाम से 1 नवम्बर तक घने बादल छाए रहने तथा तेज हवा के साथ भारी वर्षा होने व बिजली गिरने की सम्भवना है। जिले के सेवरही स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम वैज्ञानिक श्रुति सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि इस दौरान फसल की कटाई एवं सुखाने का कार्य स्थगित कर दें। 

ब्रेकिंग न्यूज

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट ✅कुशीनगर में दो बाईक की आमने सामने टक्कर सगे साले और बहनोई की मौत ✅एक घायल युवक को भेजा गया मेडिकल कालेज.! मौके पर जुटी भीड़.ल पुलिस और जनप्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंचे. नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में ढोलहां गंडक नहर के पास की घटना. कुशीनगर थाना नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत #ढोलहां_चौराहे के पास गंडक नहर पर दो बाइक की टक्कर में सगे साले बहनोई की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।  मृतक जमशेद ढोलहां निवासी थे तथा उनके बहनोई शमसुद्दीन ललाडीह निवासी थे,  घायल व्यक्ति को नेबुआ नौरंगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।।

पडरौना विधानसभा में शुरू हुई स्ट्राबेरी की खेती

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को विधायक पड़रौना श्री मनीष जायसवाल जी द्वारा ग्राम मिश्रौली पोस्ट-दान्दोपुर विकास खण्ड. विशुनपुरा के कृषक अयान सिद्धिकी को 0.60 हेक्टेयर में स्ट्राबेरी की खेती हेतु उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये पौध का वितरण किया गया। वितरण के समय जिला उद्यान अधिकारी, कृष्ण कुमार एवं मिशन प्रभारी विपिन उपाध्याय सहायक उद्यान निरीक्षक के साथ-साथ अन्य कृषक ओम प्रकाश दूबे, श्री इन्मत्याज हासमी, खुर्शीद आलम, इजहारूल भी उपस्थित थे प्रगतिशील कृषक अयान सिद्धिकी द्वारा बताया गया की आम की 110 वैराइटी जिसमें मिया जाकी, 3 टेस्ट, नुरजहाँ, ब्लू परपल, गुलाब खास, क्यू जे आई, बारी 11, बारी 13, सिन्धू सीडलेस, इत्यादि आम के वैराइटी एवं अमरूद के 5 वैराइटी, नीबू के 4 वैराइटी, अंजीर 3 वैराइटी, चीकू 3 वैराइटी, एवं वाटर एप्पल की 2 वैराइटी की बागवानी भी की जा रही है। मौके पर मा० विधायक जी, जिला उद्यान अधिकारी एवं कृषकगण द्वारा प्रक्षेत्र का भ्रमण किया गया व इस तरह की हाईवैल्यू औद्यानिक फसलों के क्षेत्र विस्तार हेतु उपस्थित क...

रॉकेट प्रक्षेपण प्रतियोगिता के तीसरे दिन 8 रॉकेट्री और 5 कैनसेट ने भरी उड़ान

Image
एम. ए. हक  विज्ञान की उड़ान देख रोमांचित हुए ग्रामीण, छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल कुशीनगर: दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को सेवरही विकासखंड के ग्राम रकबा जंगली पट्टी स्थित जीरो तटबंध किनारे आयोजित चार दिवसीय रॉकेट्री एवं कैनसेट प्रक्षेपण प्रतियोगिता के तीसरे दिन आसमान में उड़ते रॉकेटों और कैनसेट की उड़ान ने सबका मन मोह लिया विज्ञान की नई तकनीक से लैस इन रॉकेटों को हवा में उड़ते देख ग्रामीणों और विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार सुबह 7 बजे हुआ, जो शाम तक चलता रहा इस दौरान कुल 14 रॉकेट लॉन्च किए गए, जिनमें से 13 ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी तकनीकी कारणों से एक रॉकेट उड़ान नहीं भर सका वहीं, दो रॉकेटों के पैराशूट न खुल पाने के बावजूद उन्हें रिकवरी टीम ने जीपीएस की मदद से सुरक्षित रिकवर कर लिया रॉकेट प्रक्षेपण कार्यक्रम इसरो (ISRO), इन-स्पेस (IN-SPACe) एवं एनएसआईएल (NSIL) के वैज्ञानिकों की देखरेख में संपन्न हुआ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीकी...

निर्माण श्रमिक, नवीनीकरण हेतु करे आवेदन 15 नवम्बर तक

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) के अन्तर्गत पंजीकृत एवं अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना में निर्धारित पात्रता के अनुसार बोर्ड के पोर्टल  www.upbocw.in  पर आवेदन करने पर योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है। बोर्ड की योजनाओं में लाभ हेतु निर्माण श्रमिकों को अपना पंजीयन निर्धारित समय पर निर्धारित अंशदान पोर्टल पर जमा करने पर नवीनीकरण भी कराना पडता है। उन्होंने निर्माण श्रमिकों को अवगत कराया है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिक जिनका नवीनीकरण / अंशदान पिछले 04 वर्ष से लम्बित है और अभी तक अपना नवीनीकरण/अंशदान जमा नही किये है कृपया सहज जन सेवा केन्द्रों/upboc...

डीएम ने दो शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त संबंधित थानाध्यक्षों को कार्रवाई के निर्देश

Image
एम. ए. हक  कुशीनगर: दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने विवेचना के आधार पर दो व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शस्त्र अनुज्ञापी विनय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी धर्मपुर बुर्जुग, थाना कसया, जनपद कुशीनगर के शस्त्र लाइसेंस संख्या 162 एवं डी.बी.बी.एल. संख्या 98874 को निरस्त किया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक, थाना कसया को निर्देशित किया गया है कि यदि उक्त शस्त्र उनकी अभिरक्षा में न हो, तो उसे तत्काल अभिरक्षा में लेकर माल अभिलेखागार में जमा कराएं, साथ ही प्रभारी अधिकारी, शस्त्र कुशीनगर को निर्देश दिया गया है कि लाइसेंस पंजिका में “शस्त्र लाइसेंस निरस्त” का अंकन सुनिश्चित करें इसी प्रकार, रितेश कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र कुमार सिंह, निवासी तुर्कडीहा, थाना अहिरौली बाजार, जनपद कुशीनगर के शस्त्र लाइसेंस संख्या 111/एचआई एवं डी.बी.बी. एल. संख्या 8000818 (12 बोर) को भी निरस्त किया गया है। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार को निर्देशित किया है कि शस्त्र यदि अभी अभिरक्षा म...

जिले की सीमा से 06 माह के लिए दो अभियुक्त हुए जिला बदर

Image
एम ए हक कुशीनगर: दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर द्वारा गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत दो अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। न्यायालय द्वारा यह कार्रवाई उन अभियुक्तों पर की गई है जिनके विरुद्ध गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा जिनकी गतिविधियाँ लोकशांति के लिए खतरा उत्पन्न कर रही थीं न्यायालय ने ऐसे अभियुक्तों को 06 माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित करते हुए जिला बदर किया है। उक्त के क्रम में विशुन शर्मा निवासी पिपरा जटामपुर थाना कुबेरस्थान तथा इंताज़ उर्फ़ रियाज पुत्र जैनुलहक निवासी बसहीया बनवीरपुर, थाना कोतवाली पडरौना  को जनपद कुशीनगर की सीमा से 06 माह की अवधि के लिए इस शर्त के साथ निष्कासित किया गया है कि जनपद के सीमा के बाहर जहां भी निवास करेगा उसकी सूचना संबंधित थानाध्यक्ष को देगा, तथा न्यायालय की अनुमति बिना जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।

निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक

Image
एम. ए. हक  मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर दिया गया जोर कुशीनगर: दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारी के दृष्टिगत निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई और कहा कि एस आई आर का प्रमुख उद्देश्य निर्वाचन नामावलियों को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है, वहीं मृतकों अथवा अपात्र व्यक्तियों के नामों को सूची से हटाया जाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया में राजनैतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु बूथ लेवल एजेंट्री प्रणाली लागू क...

वृक्षारोपण अभियान-2025 में रोपित पौधों का जियो-टैगिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु सीडीओ ने दिए निर्देश

Image
एम. ए. हक  पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता से जुड़े बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा कुशीनगर: दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में आज जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई बैठक में वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत अब तक की प्रगति, पौधों की जीवितता, संरक्षण, देखभाल और जियो-टैगिंग कार्य की समीक्षा की गई बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 के वृक्षारोपण महाअभियान के तहत जिले में कुल 39,72,500 पौधे रोपित किए गए हैं, जिनमें से वन विभाग द्वारा 10,49,600 तथा अन्य 23 विभागों द्वारा 29,22,900 पौधे लगाए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए पाया कि गृह विभाग, राजस्व, ऊर्जा, नगर विकास, कृषि, लोक निर्माण, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज आदि लगभग 13 विभागों द्वारा रोपित पौधों का जियो-टैगिंग कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। इस पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पौधों का जियो-टैगिंग कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए, ताक...

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय बैठक सम्पन्न

Image
एम. ए. हक  सीडीओ ने बिना पंजीकरण वाले अस्पतालों को अंतिम नोटिस देने उपरांत कार्यवाही के दिए निर्देश कुशीनगर: दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, संस्थागत प्रसव, आशा कार्यकत्रियों के भुगतान, गर्भवती माताओं की जांच, बच्चों के टीकाकरण, “मंत्रा” पर डाटा फीडिंग, मातृ एवं शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, तथा जन्म पंजीकरण आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में लगभग 225 अपंजीकृत अस्पतालों की जानकारी लेने उपरांत उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी कर प्रभावी कार्यवाही करें मुख्य विकास अधिकारी ने आशा बहुओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उनके कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और मूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए उन्होंने कहा कि जो निष्क्रिय आशाओं को भी अंतिम नोटिस देते हुए कार्यमुक्त करने का निर्देश सभी एमवाईसी को दिए बैठक म...

छठ पर्व पर यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु नो एन्ट्री की रूट

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  छठ पर्व के दृष्टिगत कस्बा पडरौना व कस्बा कसया में यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिनांक 26.10.2025 से 27.10.2025 तक प्रतिदिन प्रातः 08.00 से 20.00 बजे तक व दिनांक 28.10.2025 को रात्रि 02.00 बजे से समाप्ति तक निम्न प्रकार रूट डायवर्जन/नो एन्ट्री प्रभावी रहेगा कुशीनगर: दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई रूट 1. बिहार, बांसी, खिरकिया की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन/अन्य छोटे वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोडकर) खिरकिया डायवर्जन, खिरिया टोला, बड़ीनहर से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। 2. बिहार, बांसी, खिरकिया व जटहां की तरफ से आने वाले बड़े/कामर्शियल वाहन(आवश्यक सेवाओं को छोडकर) खिरकिया से अन्दर शहर की तरफपूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 3. कसया से आने वाले चार पहिया वाहन/अन्य व्यावसायिक वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर)  बडी नहर पडरौना, खिरिया टोला, खिरकिया डायवर्जन से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।  4. जटहां तिराहा से कोई भी भारी वाहन/ चार पहिया वाहन/आटो/ई-रिक्शा(आवश्यक सेवाओं को छोडकर) तिलक चौक(शहर) की तरफ नहीं जायेंगे।  5. र...

ब्रेकीग न्यूज

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को कोतवाली पडरौना थाना अंतर्गत रामधाम पोखर छठ घाट सफाई करते हुए पैर फिसलने से इम्तियाज पुत्र मुन्ना की मौत की सूचना पाते ही तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह मय फोर्स उप निरीक्षक राहुल कुमार कांस्टेबल रवि प्रकाश सिंह शव को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजवा दिए।

छठ पर्व का अवकाश 28 अक्टूबर को - डीएम

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि वर्ष 2025 की अवकाश सूची में जनपद कुशीनगर हेतु छठ पूजा पर्व का स्थानीय सार्वजनिक अवकाश पूर्व में दिनांक 29 अक्टूबर 2025  को घोषित किया गया था परंतु स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद कुशीनगर में छठ पूजा (परायण) का पर्व दिनांक 28 अक्टूबर 2025  को मनाया जाएगा जिलाधिकारी ने पूर्व घोषित अवकाश तिथि में संशोधन करते हुए अब 28 अक्टूबर 2025 को स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आवश्यक निर्देश सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं को प्रेषित कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

डीएम व एसपी ने किया जनपद में विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

Image
एम. ए. हक  कुशीनगर: दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत जनपद के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु कसया क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण मा0 विधायक कुशीनगर, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  द्वारा घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, आगमन एवं निर्गमन मार्गों की स्थिति, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध तथा जलस्तर की स्थिति का गहनता से निरीक्षण किया गया। मा0 विधायक पी0एन0 पाठक ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण दौरान सुरक्षा दृष्टि से आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि छठ पर्व के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। नगर पंचायत अ...

कुशीनगर जनपद में किया जा रहा है क्रीड़ा का आयोजन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि ओपेन राज्य आमंत्रण पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29.10.2025 से दिनांक 01.11.2025 तक बेदूपार इण्टर कॉलेज, सेवरही, कुशीनगर एवं पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30.10.2025 से दिनांक 01.11.2025 तक रामलीला मैदान, तमकुहीराज, कुशीनगर में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश से 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी। उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालनार्थ हेतु उक्त खेलों के प्रदेशीय संघो से रेफरी/निर्णायक भी आ रहे है, सभी टीमों को रहने, खाने-पीने, यात्रा भत्ता, पुरस्कार आदि की व्यवस्था खेल विभाग कुशीनगर द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।

घटिया निर्माण पर भड़के ग्रामीण: अमही गांव में नरेगा से बन रही सड़क और अन्य कार्यों में मटेरियल की भारी अनियमितता का आरोप

Image
अजय कुमार गौड़ की रिपोर्ट  कुशीनगर: जनपद के दुदही ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा अमही में नरेगा योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विनोद यादव के घर से पानी टंकी तक बन रही सड़क में घटिया ईंटों और निम्न स्तर के मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ईंटें इतनी कमजोर हैं कि दबाने पर टूट जाती हैं, और निर्माण स्थल पर मौरम व बालू की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम सचिव रवि शंकर जायसवाल से शिकायत की है। ग्राम सचिव ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि अन्नपूर्णा भवन और छठ घाट के सुंदरीकरण कार्य में भी घटिया मटेरियल का प्रयोग कर धन का बंदरबांट किया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि कार्य योजनाओं के नाम पर बड़ी धनराशि उठाई गई, लेकिन ज्यादातर कार्य या तो अध...

कुशीनगर छठ घाट की सुंदरतम चमक–दमक, आस्था की बिखेर रहा शोभा बगल से टूटा हुआ दिख रहा है प्रतिज्ञा हो रहा है कि कई साल पुराना है।

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट  ग्राम प्रधान रवींद्र यादव ने छठ व्रती महिलाओं की आगमन के लिए छठ स्थान को कर रहे है तैयार  कुशीनगर लोक आस्था का पर्व सूर्य उपासना की छठ महापर्व के अवसर पर छठ पोखरा घाट को चमकाने सुंदर बनाने स्थान की स्वच्छ सफाई छठ वेदी निर्माण व रंगरोशन की व्यवस्था नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडार बिंदवलिया के ग्राम प्रधान रवींद्र यादव के द्वारा टोला बरई पट्टी में छठ महापर्व की तैयारी की जा रही है। अब छठ व्रत उपासक महिलाओं की आगमन के इंतजार में चमचमाता हुआ घाट छटा सुंदरतम दृश्य की नजारा बिखेर रहा है। हिंदू धर्म परंपरा में मान्यता है कि सूर्य उपासना और छठ मईया की पूजा अर्चना और मंगल गीत होने पर देवी देवता प्रसन्न होते है। और मन से मांगी गई हर मुराद पूरी करते है

ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी के डाड़ टोला में बिजली से लगी आग

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी के डाड़ टोला में बिजली से आज दोपहर में आग लगी भीषण आग जिसमें गोबरी साहनी व भाई सुदामा साहनी का घर जल कर खाक हो गया है जिसमें घर में कोई सामान्य नहीं बचा है आग पे काबू पाने के लिए पम्प सेट मशीन चलाना पड़ा तब जाके आग पे काबू पाया गया पूरे गांव के लोग मिलजुल कर आग को बुझाया  आज दीपावली के दिन लक्ष्मी जी व कुबेर जी इन लोगों पर नाराज़ दिखे तथा किसी मानव व पशु-पक्षी के हताहत होने की संभावना नहीं है सब लोग सुरक्षित है पूरे घर में सामान्य जल कर राख हो गया है कुछ नहीं बचा है प्रधान प्रतिनिधि श्री रवि कुशवाहा द्वारा सहयोग देने को कहा है की इन लोगों का सहयोग कर दिया जाएगा।

शासन की मंशा अनुसार जनसमस्याओं का करें निस्तारण- डीएम

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में आज तहसील हाटा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 45 मामले प्रस्तुत किए गए जिसमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के अध्यक्षता में आयोजित हुआ जहां राजस्व विभाग के 18, पुलिस 12, विकास विभाग के 01 तथा 14 अन्य मामले आये जिसमें राजस्व से सम्बंधित तीन व अन्य दो मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया इस दौरान जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि शासन स्तर ‌जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं उसकी गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करें उन्होंने अवशेष मामलों को शीघ्र निस्तारण के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया तहसील क्षेत्र के गांव कोटवा निवासी शीला देवी ने गांव के कुछ लोगो पर अपने नतिनी का अपहरण का आरोप लगाया सुतुहियां निवासी शालिनी सिंह ने अंडर ग्राउंड पाइप व खड़ंजा रोके जाने का कुछ लोगों पर आ...

जिले में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा शुक्रवार को जुम्मे के नमाज़ के दृष्टिगत नामित किए गए मजिस्ट्रेट

Image
एम. ए. हक  2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 06 जोनल, 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई है तैनाती सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मजिस्ट्रेट गणों की हुई है। तैनाती कुशीनगर: दिनांक 18 अक्टूबर 2025 प्रत्येक वर्ष कि भाति इस वर्ष धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा त्यौहार मनाया जाएगा उक्त त्यौहार पर विशेष सतर्कता बरतते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर द्वारा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसील / पुलिस  चौकीवार नामित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा, संपूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज, हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को नामित किया है, तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र पडरौना, खड्डा, व कप्तानगंज हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक प्रेम कुमार राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया हेतु उप जिलाधिकारी कसया को जोनल मजिस्ट्रेट के र...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत आवास स्वीकृति हेतु शासन को भेजी गई 2450 लाभार्थियों की डीपीआर

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महोदय श्री महेंद्र सिंह तंवर द्वारा बताया गया कि  प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 बी०एल०सी० घटक के अन्तर्गत पात्र आवेदको की डी०पी०आर० सूडा मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिये गये है। तद विषयक शासनादेश के क्रम में गठित जाँच समिति के द्वारा आवेदन पत्रो की जाँच कराकर पात्र लाभार्थियों  की डी०पी०आर० तैयार प्रेषित की गयी है। प्रेषित डी०पी०आर० में नगर पालिका परिषद हाटा के 1015 पात्र लाभार्थी, नगर पंचायत सेवरही के 251 पात्र लाभार्थी,नगर पंचायत तमकुहीराज के 209 पात्र लाभार्थी,नगर पंचायत फाजिलनगर के 410 पात्र लाभार्थी नगर पंचायत सुकरौली के 499 पात्र लाभार्थी, नगर पंचायत मथौली के 66 पात्र लाभार्थी, इस प्रकार कुल 2450 लाभार्थी सम्मिलित हैं l उक्त सूची को  kushinagar.nic.in  पर प्रदर्शित कर दिया गया है। यदि किसी को उक्त सूची के विषय मे कोई आपत्ति है हो तो वह आपत्ति जिलाधिकारी कार्यालय, कार्यालय डूडा कुशीनगर में दर्ज करा सकता है। उक्त सूची पोर्टल पर अगले 15 दिनों तक उपलब्ध रहेगी l

अवैध रूप भण्डारण कर रखे गये हस्तनिर्मित पटाखा कीमत लगभग 01 लाख 80 हजार रुपये बरामद

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  कुशीनगर: जिले के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांन्तिपूर्ण वातावरण में संम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद कुशीनगर में अवैध पटाखा भण्डारण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.10.2025 को थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों अब्दुल्लाह पुत्र शहीद निवासी वार्ड न0  23 रहमतनगर थाना को0 हाटा सचिन्द्र रौनियार पुत्र स्व0 हरिलाल निवासी वार्ड न0 06 किदवईनगर थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर को अवैध रुप से भण्डारण कर रखे गये 04 गत्ते मे अतिशबाजी का हस्तानिर्मित पटाखे फूलझड़ी राकेट अनार, सूतली बम के साथ गिरफ्तार किया गया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 575/2025  धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 रामसहाय चौहान, उ0नि0 रुपेन्द्र पाल, का0 नवनीत सिंह, राजकुमार विन्देश्वरी म0का0 ज्योति कुमारी रहे।

डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

Image
एम. ए. हक  प्रदेश में 10वीं रैंक मिलने पर अधिकारियों को दी बधाई, फैमिली आईडी प्रगति पर दिए निर्देश कुशीनगर: दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त प्रगति रिपोर्ट के अनुसार कुशीनगर जनपद ने प्रदेश में 10वीं रैंक प्राप्त की है, जो प्रशंसनीय उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इसी प्रकार टीम भावना से कार्य करते हुए अगले मूल्यांकन में और बेहतर रैंक हासिल की जाए उन्होंने कहा कि जिन विभागों के कार्य ‘सी’ एवं ‘डी’ श्रेणी में हैं, वे तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं। कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी‘जीरो पावर्टी मिशन’ की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न ब्लॉक विकास अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए पीएम सूर्य घर यो...

कुशीनगर के सेवरही में होगा त्रिदिवसीय युवा वैज्ञानिकों का विभिन्न कार्यक्रम

Image
एम. ए. हक  कैन सेट राकेट मॉडल प्रक्षेपण 27 से 30 अक्टूबर तक विज्ञान में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए प्रक्षेपण होगा प्रेरणापुंज: डीएम कुशीनगर: दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि  कैन सेट राकेट प्रक्षेपण की राष्ट्रीय प्रतियोगिता तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के पिपराघाट व जंगली पट्टी के बीच आगामी 27 से 30  अक्टूबर के बीच किया जाएगा। जिसमे देश भर से लगभग 700 प्रतिभागी शामिल होंगे। यह आयोजन  इन स्पेस , जागृति संस्थान व कुशीनगर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होगा मा0 सांसद देवरिया द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के साथ प्रेस कांफ्रेस दौरान उक्त बातें कही उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष का उपयोग सिर्फ विज्ञान व राकेट के प्रक्षेपण के लिए ही नहीं होना चाहिए। बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि के क्षेत्र में इसका उपयोग होना चाहिये इसके लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष की उपलब्धियां विकसित भारत व यूपी के विकास का अभियान है। यह जिला प्रशासन व जनभागीदारी से ही सम्भव है। उन्होंने कहा तमकुहीराज क्षेत्र के प...

दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर 22 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश — जिला न्यायालय कुशीनगर में कार्य स्थगित रहेंगे

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को कोर्ट द्वारा जारी किया गया की जिला न्यायालय कुशीनगर में आगामी दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर दिनांक 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय जनपद सिविल कोर्ट एसोसिएशन, कुशीनगर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद की स्वीकृति के पश्चात लिया गया है। जिला न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि जनपद सिविल कोर्ट एसोसिएशन, कुशीनगर स्थान पंचायत द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को स्थानीय अवकाश के संबंध में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रस्ताव में अनुरोध किया गया था कि आगामी दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के परीक्षण उपरांत यह पाया गया कि पूर्व में मकर संक्रांति (14 जनवरी 2025) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था परंतु संघ द्वारा अनुरोध किया गया कि उक्त तिथि को निरस्त करते हुए दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर अवकाश घोषित किया जाए, जिससे न्यायालय परिसर में कार्यरत न्यायिक अधिकारी,...

डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

Image
एम. ए. हक  प्रदेश में 10वीं रैंक मिलने पर अधिकारियों को दी बधाई, फैमिली आईडी प्रगति पर दिए निर्देश कुशीनगर: दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त प्रगति रिपोर्ट के अनुसार कुशीनगर जनपद ने प्रदेश में 10वीं रैंक प्राप्त की है, जो प्रशंसनीय उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इसी प्रकार टीम भावना से कार्य करते हुए अगले मूल्यांकन में और बेहतर रैंक हासिल की जाए उन्होंने कहा कि जिन विभागों के कार्य ‘सी’ एवं ‘डी’ श्रेणी में हैं, वे तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं। कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी‘जीरो पावर्टी मिशन’ की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न ब्लॉक विकास अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए पीएम सूर्य घर यो...

ग्राम पंचायत जंगल हनुमानगंज में विकास कार्यों में अनियमितताओं आरोप में जिलाधिकारी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: जनपद के ग्राम पंचायत जंगल हनुमानगंज की ग्राम प्रधान श्रीमती तंजीम के विरुद्ध विकास कार्यों में अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के संबंध में दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में ग्राम पंचायत के तहत कराए गए निर्माण कार्यों में टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। बिना स्वीकृत फर्म के माध्यम से पंचायत भवन निर्माण का कार्य कराया गया तथा भुगतान भी कर दिया गया। उक्त कार्य में लगभग ₹4.00 लाख की धनराशि व्यय की गई, जिसमें से ₹1.04 लाख की अतिरिक्त धनराशि का भी उपयोग किया गया, जबकि कार्य अधूरा पाया गया इसी प्रकार, ग्राम निधि के ग्राम पंचायत खाते में उपलब्ध लगभग ₹8.06 लाख (₹3.84 लाख पंचायत निधि और ₹4.22 लाख केंद्र सहायता निधि) के बावजूद आवश्यक विकास कार्य नहीं कराए गए, जो कि वित्तीय अनुशासन का उल्लंघन है। जिलाधिकारी ने इसे वित्तीय अनियमितता व लापरवाही की श्रेणी में मानते हुए ग्राम प्रधान श्रीमती तंजीम से 5 दि...

सीडीओ ने की 50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा

Image
एम. ए. हक गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दिए निर्देश मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं व्यय की स्थिति का विस्तृत परीक्षण किया गया मुख्य विकास अधिकारी ने कुल 692 योजनाओं में 291 योजनाओं के पूर्ण होने, तथा अवशेष लंबित योजनाओं की कार्यदाई संस्थावार समीक्षा कर निर्धारित तिथि तक परियोजनाओं को पूर्ण किए जाने तथा किसी कारण बस परियोजनाओं के विलंब होने पर तिथि का एक्सटेंशन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खराब प्रगति वाले कार्यों की समीक्षा अंतर्गत लोक निर्माण विभाग,यूपी आर एन एस, द्वारा 82 प्रतिशत कार्यों के पूर्ण होने पर प्रगति लाए जाने का निर्देश दिए गए इसी प्राक cmis अंतर्गत उ0 प्र0 जल निगम द्वारा 87 प्रतिशत, यूपी पीसीएल द्वारा 88 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर बजट की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए निर्धार...

ग्राम पंचायतों की शिकायतों की प्रारंभिक जांच हेतु डीएम ने की समितियों का गठन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा आदेश जारी कर जनपद की तीन ग्राम पंचायतों में प्राप्त शिकायतों की प्रारंभिक जांच हेतु समितियों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा-95 (1) एवं संबंधित जांच नियमावली के प्रावधानों के तहत यह आदेश निर्गत किया गया है। गठित जांच समितियों का विवरण* ग्राम पंचायत पिपरा बुजुर्ग (विकास खंड नेबुआ नौरंगिया) हेतु नामित जांच अधिकारी के रूप में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, अवर अभियंता, ग्राम्य विकास विभाग, नेबुआ नौरंगिया को नामित किया गया है। *ग्राम पंचायत रामपुर बांगर (विकास खंड खड्डा) के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अवर अभियंता, निर्माण खंड, लो0नि0वि0को तथा ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा (विकास खंड खड्डा) हेतु जांच अधिकारी के रूप में जिला कृषि अधिकारी, अवर अभियंता निर्माण खंड, लो0नि0वि0 को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया हैं कि नामित अधिकारी शिकायत पत्रों का बिंदुवार स्थल निरीक्षण कर अभिलेखीय जांच पूरी करें तथा जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं व संबंध...

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जिला सैनिक बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई बैठक के आरम्भ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमांडर आलोक सक्सेना (अ.प्रा०) ने उपस्थित अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। इसके उपरांत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा 23 सितम्बर 2025 की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई आज के बैठक में यह जानकारी दी गई कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 31 पूर्व सैनिक / विधवाएं / आश्रितों को पेंशन, सहायता एवं अन्य लाभ प्रदान किए जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों के मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित ...

जनहित में प्रशासनिक स्तर पर तहसीलदारों का स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा जनपद कुशीनगर के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदार के स्थानांतरण/तैनाती संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश जनहित एवं शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी आदेश के अनुसार महेश कुमार तहसीलदार खड़डा को स्थानांतरित करते हुए तहसीलदार (न्यायिक) तमकुहीराज के पद पर तैनात किया गया है।  सुनील कुमार सिंह–I-तहसीलदार तमकुहीराज को स्थानांतरित कर संबद्ध कलक्ट्रेट मुख्यालय में तैनात किया गया है। इन्हें सीलिंग से संबंधित मामलों, मा0 उच्च न्यायालय एवं उच्चतर न्यायालय में लंबित वादों की पैरवी कर निस्तारण कराने हेतु संबद्ध किया गया है। अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार खड़डा को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मूल कार्य के साथ-साथ तहसीलदार खड़डा के रिक्त दायित्वों (धारा–67 के वादों को छोड़कर) का निस्तारण करेंगे धारा–67 से संबंधित वादों का निस्तारण लिंक अधिकारी तहसीलदार पडरौना द्वारा किया जाएगा। इस हेतु किसी अतिरिक्त भत्ते का भुगतान नहीं किया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा...

डीम यूथ क्लब के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  पांच सौ मरीजों को स्वास्थ्य जांच कर दिया गया दवा, कुशीनगर जनपद के कसया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भैंसही में रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिला… जहां ड्रीम यूथ क्लब के अध्यक्ष विशाल जायसवाल समाजसेवी के पहल पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया..... भैंसही प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर की शुरुआत पौधरोपण के साथ की गई....इलेक्ट्रो होमियोपैथी मान्यता संघर्ष समिति और ड्रीम यूथ क्लब भैंसही के संयुक्त पदाधिकारियों व मणिन्द्र कुमार पत्रकार के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे...करीब पांच सौ से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं और स्वास्थ्य परामर्श दिया गया.....शिविर में  चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर,शुगर, बुखार, त्वचा रोग सहित जापानी मशीन से कई बीमारियों की जांच की और जरूरी सलाह दी....इस मौके पर ड्रीम यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों और आयोजकों का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर, एवं बुद्ध प्रतिमा देकर सम्मानित किये..ड्...